Written by

पोखरा नेपाल की मैट्रोपोलिटन सिटी (महानगरपालिका) है। यह नेपाल का सबसे मुख्य दर्शनीय स्थल है। यहाँ अन्नपूर्णा सर्किट ट्रैक होने के कारण ट्रैकरों की भारी भीड़ रहती है। ऊँची पहाड़ी चोटियाँ, झील व नदी इस शहर के सौंदर्य में इज़ाफा कर देते हैं। पोखरा दर्शनीय स्थल आपको प्राकृतिक खूबसूरती के तरफ लेकर जाऐंगे जहाँ आपको ताज़गी भरी हवा अपने लपेटे में ले लेगी। सादगी भरा यह शहर घनिष्ठता को महत्व देता है। धार्मिक स्थलों की भी यहाँ कोई कमी नहीं है। यह स्थान धार्मिक, प्राकृतिक व रोमांचक स्थलों का संगम है। एक नए वातावरण में आकर भी अपनत्व महसूस करना बहुत बड़ी बात है। पर यहाँ आकर उस अपनत्व को महसूस किया जा सकता है।

15 पोखरा के दर्शनीय स्थल

पोखरा अतुलनीय नज़ारों का भंडार है जो साल भर पर्यटकों को आकर्षित करता है। जिसमे पोखरा रात का जीवन भी आपके सफर को यादगार बनाने में मदद करेगा। आपका परिचय संगीतमय दुनिया से होगा जहाँ आप पैर थिरकाते नहीं थकेंगे। रंगीन लाईटों की टिमटिमाहट आपको मदहोश कर देगी। यहाँ आकर विस्मरणीय सफर की नींव रखी जा सकती है। आइए चलते है पोखरा नेपाल दर्शनीय स्थल की सैर पर:

1. फेवा झील

फेवा झील पोखरा दर्शनीय स्थल में से एक है

यह नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है। इसकी खास बात यह है कि इसके पारदर्शी जल में अन्नपूर्णा व धौलागिरी पर्वत श्रृंख्लाओं का प्रतिबिंब साफ झलकता है। आस-पास लगे पेड़-पौधे भी इस स्वच्छ जल में लहराते हुए दिखते है। नज़ारा इतना अद्भुत की आप बिना पलकें झपकाएँ घंटों तक बस इस झील के पानी को देख सकते है। आपको किसी साथी की भी ज़रूरत महसूस नहीं होगी। यहाँ बैठकर दुनिया के सबसे मनोरम सूर्यास्त के आप गवाह बन सकते है। ऐसा सौंदर्य जिसकी तुलना न की जा सके।

स्थान: कास्की, पोखरा

और जानें: Pokhara Nightlife

2. अन्नपूर्णा सर्किट

अन्नापूर्णा सर्किट पोखरा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है

अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंख्ला में यह हिमालय ट्रैक का सबसे मशहूर स्थान है जो ट्रैकर व पर्वतारोहियों का मुख्य केंद्र है। पर्वत की ऊँचाई छूने के एक अलग ही अनोखा-सा अनुभव होता है। उसी अनुभव को पर्यटक यहाँ जीने आते है। नेपाल पोखरा सिटी आपको इस स्थान के ज़रिए उस जगह पहुँचा देगी जहाँ से आप पूरे शहर व उसके आस-पास के संपूर्ण दृश्यों को अपनी आँखों में भर सकते हैं। अपने साथ कैमरा लेकर जाए और अधिक-से-अधिक तस्वीरों को बटोरकर अपने साथ लेकर आए। ताकि आपकी ये स्मृति विस्मरणीय बन जाए।

स्थान: गंडकी प्रांत, उत्तर-मध्य नेपाल

3. शांति स्तूप

शांति स्तूप, पोखरा दर्शनीय स्थल है

इसे पीस पगोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह अनाडू पर्वत पर स्थित है जहाँ से आप फेवा झील को भी देख पाऐंगे। हर तरफ पहाड़-ही-पहाड़ व उनके बीच बसा यह स्तूप अपने अस्तित्व का एहसास करवाता है। पोखरा दर्शनीय स्थल में यह बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ आकर इस शोभित स्थान को छोड़ देना आपकी बहुत बड़ी भूल होगी।

स्थान: लुम्बिनी सांस्कृतिक, 32914

और जानें: 10 Magnificent Places To Visit In Pokhara

4. इंटरनेशनल मांउनटेन म्यूज़ियम

इंटरनेशनल मांउनटेन म्यूज़ियम पोखरा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है

संग्रहालय में अनोखी कलाकृतियों, वास्तविक उपकरण, पर्वतों से जुड़ी अनसुनी कहानियाँ व तस्वीरें और कुछ ऐसे यात्रियों की तस्वीरें जो सबसे ऊँची पर्वत श्रृंख्ला तक पहुँच चुके हैं। संग्राहलय आपको हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बारे में बताएगा 14 सबसे मशहूर व ऊँची चोटियों से परिचित करवाएगा। यह संग्राहलय मुख्य रूप से पर्वतारोहण के क्षेत्र में हासिल की कई उपलब्धियों का रिकॉर्ड रखने के लिए बनाया गया है। यह देखने लायक जगह है, आप इसे अपनी सूची में ज़रूर शामिल करें।

स्थान: पारदी बाज़ार, 33700

5. ताल बराही मंदिर

पोखरा दर्शनीय स्थल में ताल बराही मंदिर सबसे खूबसूरत जगह है

पोखरा के टॉप पर्यटन स्थल में इस मंदिर का नाम भी शामिल है। इसके अन्य नाम है – झील मंदिर व वराही मंदिर। यह मंदिर वराही देवी को संमर्पित है जिन्हें माँ दुर्गा का ही रूप माना जाता है। यह दो मंज़िला पगोड़ा मंदिर है जो फेवा झील के छोटे-से द्वीप पर स्थित है। इस मंदिर की मान्यता हिन्दूओं व बौद्धिष्टों, दोनों के बीच है। यह मंदिर अराधना का केन्द्र है। इसकी मुख्य मूर्ति पारंपरिकता की झलक बिखेरती है जो लकड़ी, ईंट व पत्थर से बनी है। यह मान्यता है कि माँ दुर्गा ने वराही का अवतार राक्षसों को मारने के लिए लिया था। यह मंदिर शक्ति का प्रतीक है।

स्थान: फेवा झील, पोखरा, नेपाल

और जानें: Shopping In Pokhara

6. डेविस फॉल

डेविस फॉल पोखरा में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह है

इस झरने की खास बात यह है कि ये ज़मीन के नीचे है जो 500 मीटर लंबी सुरंग बनाता है। इसके आस-पास का इलाका घने वृक्षों से घिरा हुआ है। यह बाकि सभी वॉटरफॉल से अलग है। पोखरा आकर प्राकृतिक नज़ारों से लबालब यह जगह देखना बेहद ज़रूरी हो जाता है। पोखरा में पर्यटन स्थल की कमी नहीं है पर इस जगह जाना मतलब प्रकृति को खुद में समा लेना। यह झील गुप्तेश्वर महादेव नामक गुफा से होकर गुज़रती है। यहाँ आपको नेपाली संस्कृति को देखने का भी अवसर मिलेगा।

स्थान: पोखरा 33700, नेपाल

7. सारंगकोट

पोखरा दर्शनीय स्थल में से एक सारंगकोट है

यह सारंगकोट पर्शत पर बसा एक ग्रामीण क्षेत्र है जो अद्भुत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यह समुद्र तल से 1600 मीटर की ऊँचाई पर बसा एक हरियालीयुकँत स्थान है। पर्यटकों के बीच यह पैराग्लाइडिंग का मुख्य केंद्र भी है। यहाँ से ढलते सूरज को देखना मतलब एक यादगार दृश्य को आँखों में समाना। यहाँ से अन्नपूर्णा, धौलागिरी, मनस्लू व पोखरा की घाटी का मनोरम दृश्य दिखता है। अलग-अलग ऐंगल से आप तस्वीरें खींच सकते हैं। यह विश्व की सबसे तेज़ ज़िपलाईन में से एक है। आप यहाँ शाम को टहल सकते है। उस दौरान चिड़ियों की चहचहाट आपका हृदय जीत लेगी।

स्थान: पोखरा, नेपाल

और जानें: Comfy Guest Houses In Pokhara

8. गोरखा म्यूज़ियम

गोरखा म्यूज़ियम पोखरा में सबसे लोकप्रिय जगह है

पोखरा के महेंद्र पुल पर यह संग्राहलय स्थित है। पोखरा दर्शनीय स्थल के इस हिस्से में आकर आप गौरवान्वित महसूस करेंगे। यह संग्राहलय गोरखा सिपाहियों को समर्पित है जिन्होंने अपने अदम्य साहस से देश को हमेशा गर्व महसूस करवाया है। मौका आने पर इन्होंने देश को अपनी सेवा से कृतज्ञ किया है। यहाँ आकर आप गोरखा सिपाहियों के जीवन के बारे में जान सकेंगे। कैसे उन्होंने मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से देश को बचाया है? ये आप यहाँ आकर बखूबी समझ पाऐंगे। तस्वीरों के ज़रिए आप इनके जीवन की तह तक पहुँच पाऐंगे। इससे अच्छा मौका आपको और कहीं नहीं मिलेगा कि आप उनके जीवन से कुछ पल के लिए जुड़ें।

स्थान: पोखरा 33700, नेपाल

9. बैट केव

पोखरा दर्शनीय स्थल में बैट केट घूमने के लिए अच्छी जगह है

अगर आप अपने रोमांच को चरम-सीमा पर पहुँचाना चाहते हैं, तो यह जगह खास आपके लिए है। जैसा कि आप नाम से समझ गए होंगे कि यह एक ऐसी गुफा है जहाँ आपको हज़ारों की तादाद में चमगादड़ दिखेंगे। अँधेरी गुफा में हर तरफ उल्टे लटके चमगादड़, सोचिए कितना रोमांचक होगा! पतली गुफाओं से होकर गुज़रते हुए आप इस गुफा को अपनी पोखरा यात्रा का हिस्सा बना सकते है।

स्थान: कास्की, पोखरा

और जानें: Bungee Jumping In Nepal

10. तिब्बती शरणार्थी कैंप

पोखरा दर्शनीय स्थल में से एक तिब्बती शरणार्थी कैंप है

यह रिफ्यूज़ी कैप उन हज़ारों लोगों के लिए बनाए गए थे जो चीन पर कब्ज़ा होने के बाद नेपाल आए थे। यहाँ तिब्बती लोग हाथ से बने गहनें, हल्की वस्तुऐं, कारपेट, कला कृति बेचते है। तिब्बत की पारंपरिकता इन वस्तुओं में साफ दिखाई पड़ती है। यही वस्तुएऐं यहाँ का मुख्य आकर्षण है जिन्हें पर्यटक स्मृति के तौर पर अपने साथ ले जाते है।

स्थान: गंडकी जोन, कास्की, नेपाल

11. पुराना बाज़ार

पुराना बाजार का बिन्ध्यबासिनी मंदिर सबसे प्रसिद्ध है

Image Source: Shutterstock

यदि आपको खरीदारी के लिए अवकाश चाहिए या पोखरा में बस घूमना है, तो पुराना बाज़ार सबसे अच्छी जगह है जिसे आप चुन सकते हैं। यह स्थान फेवा झील से केवल 4 किमी दूर है और विभिन्न प्रकार के व्यापारियों के साथ एक पारंपरिक बाजार की तरह है। बिन्ध्यबासिनी मंदिर, पोखरा के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक, इस बाज़ार में स्थित है।

स्थान: गणेशमन सिन्हा मार्ग, पोखरा 33700, नेपाल

और जानें: 10 Pokhara Restaurants In Nepal

12. जांगचुब चोएलिंग गोम्पा

पोखरा दर्शनीय स्थल में जांगचुब चोएलिंग गोम्प सबसे लोकप्रिय जगह है

Image Source: Shutterstock

यह मठ पोखरा में तिब्बती शरणार्थी बस्ती में स्थित है और इसे बौद्ध सेवाओं और समारोहों के केंद्र के रूप में बनाया गया था। दलाई लामा ने इस जगह का नाम रखा है और इस खूबसूरत संरचना का अपना इतिहास है। तिब्बती शैली में निर्मित इस मठ का हॉल शानदार है और इसका उपयोग प्रार्थना अनुष्ठानों के लिए किया जाता है। इस जगह का मुख्य आकर्षण 7 फुट लंबी तांबे और सोने की परत चढ़ी बुद्ध प्रतिमा है जो बुद्ध की 1000 लघु मूर्तियों से घिरी हुई है।

स्थान: बागलुंग राजमार्ग, पोखरा 33700

13. श्री गाडेन धारगे लिंग मठ

पोखरा दर्शनीय स्थल में से एक श्री गाडेन धारेग लिंग मठ है

Image Source: Shutterstock

एक अन्य मठ पोखरा में ताशी लिंग तिब्बती शिविर में स्थित है। इस स्थान पर एक मजबूत आध्यात्मिक अनुभूति है। पर्यटकों और आगंतुकों को लंबी प्रार्थना के लिए बैठने की अनुमति दी जाती है जो एक अभूतपूर्व अनुभव है। भिक्षुओं द्वारा लंबी प्रार्थनाएं की जाती हैं और इस जगह का पूरा वातावरण आपकी आत्माओं को ऊपर उठा देगा और आपको आंतरिक शांति देगा।

स्थान: पोखरा, नेपाल

और जानें: 11 Nepal Travel Tips

14. गुप्तेश्वर महादेव गुफा

पोखरा में गुप्तेश्र्वर महादेव गुफा में दूर से भक्त दर्शन करने आते है

Image Source: Shutterstock

यह गुफा डेविस फ़ॉल के पास है और इसमें एक सर्पिल सीढ़ियाँ हैं जो आपको इस गुफा के प्रवेश द्वार तक ले जाती हैं। प्राकृतिक रूप से बनी यह संरचना जो शिव लिंगम जैसी दिखती है, माना जाता है कि यह लोगों के पुराने घर हैं। इस शानदार गुफा की खोज स्थानीय लोगों ने 16वीं शताब्दी में की थी और इसका धार्मिक और पर्यटक महत्व बहुत अधिक है।

स्थान: ताशी लिंग बस्ती, चोरेपट्टन

15. बाराही मंदिर

पोखरा दर्शनीय स्थल में बाराही मंदिर काफी प्रसिद्ध है

Image Credit: Maesi64 for Wikimedia Commons

यह मंदिर फेवा झील के आसपास स्थित है और कई लोगों द्वारा इसका प्रचार किया जाता है। यह स्थान हमेशा धार्मिक लोगों से भरा रहता है जो देवताओं में आस्था रखते हैं और वे कभी-कभी भगवान को प्रसाद के रूप में पक्षियों और जानवरों की बलि भी देते हैं। इस जगह के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है और आप इस जगह की यात्रा के लिए नाव किराए पर ले सकते हैं और इस झील के आसपास के जंगल का भी पता लगा सकते हैं।

स्थान: फेवा झील

और जानें: 15 Engrossing Things To Do In Nepal

पोखरा सादगी पूर्ण शहर है जहाँ आप पहाड़ों की ऊँचाईयों से लेकर झीलों की गहनता में उतर सकते हैं। पोखरा दर्शनीय स्थल प्रकृति के अद्भुत दृश्यों की लहर जैसे है, जो सबको बहाते हुए आनंदमयी सफर पर ले जाते हैं। अपनी पोखरा यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।

हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें

Cover Image Source: Shutterstock

पोखरा दर्शनीय स्थल के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:-

पोखरा में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहें कौन सी हैं?

पोखरा में घूमने के लिए ढेर सारी खूबसूरत जगहें हैं, जो आपकी नेपाल यात्रा को यादगार बनाती हैं। पोखरा में घूमने लायक कुछ स्थानों में फेवा झील, डेविस फॉल, पोखरा शांति स्तूप, श्री गाडेन धारगे लिंग मठ और अंतर्राष्ट्रीय पर्वत संग्रहालय शामिल हैं।

पोखरा जाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

पोखरा जाने का सबसे अच्छा समय अगस्त से नवंबर के बीच है, जो पर्यटन का चरम मौसम भी है। गर्मी का मौसम आम तौर पर मई से अगस्त तक रहता है, शरद ऋतु के करीब आते ही मौसम में सुधार होता है। बजट यात्रियों के लिए पोखरा की यात्रा करने और एक शानदार यात्रा करने का यह एक उत्कृष्ट समय है।

आप रात में पोखरा में क्या कर सकते हैं?

नेपाल में झीलों का शहर केवल झीलों, पहाड़ों और अन्य भव्य परिदृश्यों से कहीं अधिक है। नाइटलाइफ़ का आनंद लेने के लिए पोखरा नेपाल में सबसे बेहतरीन जगह है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि निवासी और आगंतुक दोनों अच्छा समय बिताएँ, शहर में बड़ी संख्या में पब और क्लब उपलब्ध हैं। रात में पोखरा में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों में ऑल दैट जैज़, बिजी बी कैफे और मूवी गार्डन शामिल हैं।

क्या पोखरा से माउंट एवरेस्ट देखना संभव है?

आप अन्नपूर्णा क्षेत्र में कई हिमालयी चोटियों को देखने के लिए पोखरा से हेलीकॉप्टर की सवारी कर सकते हैं या एवरेस्ट के दृश्य के लिए कई स्थानों पर ट्रेक कर सकते हैं, लेकिन आप पोखरा से माउंट एवरेस्ट नहीं देख पाएंगे।

पोखरा के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

शहर को अच्छी तरह से देखने, सभी दर्शनीय स्थलों को देखने और कुछ दिनों के लिए आराम करने के लिए आपको पोखरा में कम से कम 4-5 दिनों के लिए रुकना चाहिए। यह करने लायक चीजों और घूमने लायक जगहों से खचाखच भरा होगा, जो एक यादगार यात्रा के लायक होगा।

पोखरा किस लिए प्रसिद्ध है?

नेपाल का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पोखरा, अपनी हिमालय श्रृंखला और झीलों के लिए जाना जाता है। पोखरा अपनी साहसिक गतिविधियों जैसे नौकायन, ट्रैकिंग, राफ्टिंग, कैनोइंग और बंजी जंपिंग के लिए भी प्रसिद्ध है।

कौन सा शहर अधिक सुंदर है, काठमांडू या पोखरा?

पोखरा खूबसूरत हरी पहाड़ियों के बीच स्थित है और बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों से घिरा हुआ है। शहर की गति काठमांडू की तुलना में धीमी है, जिससे इसे अधिक आरामदायक माहौल मिलता है। पोखरा की प्रमुख विशेषता फेवा झील है, जो मीठे पानी की एक विशाल झील है। कॉफी की दुकानें, जीवंत पब और विदेशी व्यंजन झील के किनारों को घेरे हुए हैं, जो यात्रियों और निवासियों दोनों को आकर्षित करते हैं।

और पढ़ें:-

Category: hindi, Nepal, Places To Visit

Best Places To Visit In India By Month

Best Places To Visit Outside India By Month