Written by

दिल्ली के पुराने किले के पास स्थित चिड़िया घर पर्यटकों के बीच बेहद आकर्षण का केंद्र है। 176 एकड़ में फैला यह स्थान आपको मनोरंजक लगेगा। हर तरफ हरियाली व अपने इलाकों में यहाँ से वहाँ घूमते विभिन्न प्रकार के पशु आपको जैसे हर तरह के जानवर से रूबरू करा देंगे। दिल्ली का चिड़ियाघर आपको आनंद-विभोर कर देने वाला नजारों से वाक़िफ़ कराएगा। कहीं बड़े-बड़े खतरनाक पशु, तो कहीं छोटे-छोटे प्यारे नादान पशु जो आपको अपने करतब दिखाते नज़र आऐंगे। कोइ उछल-कूद करता नज़र आएगा, तो कोई टकटकी लगाकर आपको देखता। कोई आलस में चित्त पड़ा होगा, तो कोई अपनी मौज-मस्ती में डूबा हुआ।

दिल्ली चिड़ियाघर कैसे पहुँचे?

 How to reach Delhi Zoo

सबसे पहले तो आपको ये जानना ज़रूरी है कि, दिल्ली में चिड़ियाघर कहाँ स्थित है? यह प्रगति मैदान में स्थित है, जहाँ पहुँचने के लिए आप ब्लू लाइन मेट्रो पकड़ के प्रगति मैदान स्टेशन पर उतर सकते हैं। यहाँ से 3.5 किमी की दूरी पर ही चिड़ियाघर है जहाँ आप किसी कैब या ऑटो से बिना परेशानी के पहुँच जाऐंगे। आप यहाँ डीटीसी बस द्वारा भी आ सकते है, बसें आपको शहर के किसी भी कोने से आसानी से मिल जाएगी। यहाँ हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है तो आप किसी भी दिन यहाँ आकर अपने दिन को आनंदमयी बना सकते हैं।

दिल्ली चिड़ियाघर की टिकट कीमत

 Delhi Zoo Ticket Price

हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग कीमत चुकायी जाती है। भारतीयों के लिए ₹40 व्यस्कों के, 5-12 साल के बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹20 निर्धारित किए गए है। विदेशी यात्रियों के लिए टिकट की कीमत अलग रखी गई है। ₹200 व्यस्को के लिए व ₹100, 5-12 साल के बच्चों के लिए। बच्चों के लिए यह जगह बेहद आकर्षक मानी जाती है। आप घूमते-घूमते चकराऐं ना इसलिए बैटरी चलित वाहनों की सुविधा भी यहाँ उचित दामों पर की गई है। चिड़ियाघर दिल्ली टिकट के उचित दाम भी एक कारण है कि यात्रियों को यहाँ आने पर ज़्यादा सोच विचार नहीं करना पड़ता।

दिल्ली चिड़ियाघर का मुख्य आकर्षण

गर्मियों की छुट्टियाँ एक ऐसा मौका होता है जब सभी बच्चे अपने मन में एक चाह लिए होते हैं कि, वे बाहर घूमें-फिरें, पिकनिक आदि मनाए। यहीं सबसे अच्छा मौका है कि आप अपने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई से थोड़ा विराम देकर लुत्फ़ उठाने का मौका दें। तो आइए यहाँ के कुछ मुख्य आकर्षण के बारे में जानें।

1. शंकर (अफ्रीकन हाथी)

Shankar ( aphreekee haathee)

दिल्ली के चिड़ियाघर के इस अफ्रीकन हाथी को ज़िम्बाब्वे सरकार ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को भेंट में दिया था। बहुत से गणेश भक्त इस हाथी के सामने हाथ जोड़कर शीश झुकाते नज़र आते हैं। शंकर के दो भारतीय हाथी मित्र भी है जिनके साथ वो खूब मदमस्त होकर झूमता नज़र आता है। दिल्ली चिड़ियाघर मैप की सहायता से आप सीधे शंकर के पास बिना वक्त गवाएँ पहुँच सकते हैं और उसका दीदार कर सकते हैं। आप इसकी मस्तानी चाल देखकर मस्ती में डूब जाऐंगे।

और जानें: Delhi Monsoon Festival


Looking To Book A Holiday Package?

Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.


2. विदेशी पक्षी

videshee pakshee

रंग-बिरंगे, छोटे-बड़े विदेशी पक्षी आपको यहाँ अपना डेरा जमाते दिखेंगे। कभी इस डाल से उस डाल, कभी यहाँ -वहाँ पंख पसारते नज़र आऐंगे। भारतीय पक्षियों से भी ज़्यादा मशहूर हैं ये पक्षी, जिनमें ऑस्ट्रेलियन कॉकेटूस व अफ्रीकन मकाओ शामिल है। नए साल कुछ अन्य विदेशी पक्षी इसमें और शामिल हुए है। इन रंग-बिरंगे आकर्षक पक्षियों को समय पाते ही आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं और दिल्ली चिड़ियाघर के फोटो की याद के तौर पर सँजो के रख सकते हैं।

और जानें: Delhi’s IGI Airport Becomes Plastic Free

3. कोबरा साँप, पायथन व मगरमच्छ

kobara saamp, paayathan va magaramachchh

आपको यहाँ काँच में रखी विभिन्न प्रकार की छिपकलियाँ, कोबरा, पायथन व ढेरों साँप देखने को मिलेंगे। इनको बाकि जानवरों से अलग रखा गया है। हर पर्यटक की नज़र अपनी ओर खींचते ये जानवर देखने में बेहद डरावने लगते हैं। यहाँ मगरमच्छ व कछुओं को भी सहेज के रखा गया है, इन्हें देखने से ऐसा लगता है जैसे ये हमारी बातचीत को स्पष्ट समझ रहे हो फिर भी शांति से बैठे हों। इनकी नज़रे जैसे कुछ कहना चाहती हो। चिड़ियाघर जाने के लिए पहले आपको चिड़ियाघर दिल्ली टाइमिंग पता होना चाहिए जो है, सुबह 9:30 से शाम 4:30 तक।

और जानें: Places To Visit Near Delhi

4. विजय (सफ़ेद बाघ)

vijay (White Tiger)

चिड़ियाघर का चर्चित सदस्य-विजय जो यहाँ के छह सफ़ेद बाघों में से एक है। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक के शो का यह सबसे मशहूर सितारा है। आपको यहाँ इसके छोटे आकार के बाघ भी बिकते दिखेंगे जो बच्चों में बेहद लोकप्रिय है। ये यहाँ का बहुत फुर्तिला सदस्य है और ये अपने बाकी साथियों पर अपनी धौंस दिखाने में भी कोई कमी नहीं करता है। इसके कारण इसके इलाके में चहलकदमी रहती है।

और जानें: Places To Visit Near Delhi In December


Planning your holiday but confused about where to go? These travel stories help you find your best trip ever!

Real travel stories. Real stays. Handy tips to help you make the right choice.


5. हिरन

hiran

यहाँ से वहाँ छलांग लगाते हिरन, चिंकारा, शंघई आदि अपनी फुर्ती का प्रदर्शन करते रहते हैं। खेल-खेल में अपनी सींगों को लड़ाकर ये अपनी ताकत का प्रदर्शन करते भी आपको नज़र आ जाऐंगे। कुल मिलाकर चिड़ियाघर के सबसे नटखट सदस्य यही हैं जिन्हें देखकर आपके शरारती बच्चे बड़े खुश हो जाऐंगे क्योंकि उन्हें इन हिरनों में अपना अक्स दिखाई पड़ेगा। लोगों का सारा ध्यान ये ही आकर्षित करते हैं। दिल्ली का चिड़ियाघर आपको इस मस्तिखोर गुट से मिलवाएगा जिसे देखकर आप भी कुछ पलों के लिए इनकी तरह शरारत करते हुए बीताना चाहेंगे।

और जानें: Tourist Places In Delhi

दिल्ली चिड़ियाघर के पास ठहरने के स्थान

 Places to stay near Delhi Zoo

चिड़ियाघर के पास आपको ठहरने के बेहद उम्दा जगह मिल जाएगी। खूबसूरत व अपनी बढ़िया सुविधाओं के लिए मशहूर ये होटल व रैजॉ़र्ट आपकी खिदमत में तैयार हैं। यहाँ से 500 मीटर की दूरी पर स्थित ला सांगरिता, चमचमाता होटल है जहाँ आपको एक शानदार रेस्टोरेंट व बगीचे के साथ-साथ फ्री वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। ₹4899 में एक रात के लिए कमरा मिलना वो भी इतने महँगे दौर में सभी सुविधाओं के साथ कोई बुरा सौदा नहीं है। इसके आस-पास और भी कई बढ़िया होटल हैं जैसे- अहूजा रेसीडेंसी, फैब होटल प्राईम शेरवानी, जुकासो इन और ऐसी ही तमाम जगह है।

और जानें: Fun Places In Delhi

दिल्ली चिड़ियाघर का दीदार करने के लिए आप साल के किसी भी दिन बेझिझक आ सकते हैं। यहाँ मौजूदा हज़ारों की तादाद में विलुप्त होते पशु-पक्षियों के रूबरू हो सकेंगे। यहाँ का वातावरण आपको वन्यजीवन के नज़ारे दिखाएगा। यहाँ सभी जानवरों को उनके प्राकृतिक निवास जैसे वातावरण में रखने की पूरी कोशिश की जाती है। आपको यहाँ तेंदुए, जिराफ़, बंदर, शेर जैसे हज़ारों जानशर दिखेंगे, आपका यहाँ आना मुकम्मल हो जाएगा। अपनी दिल्ली यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।


Looking To Book An International Holiday?

Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.


Category: Romantic Travel

Best Places To Visit In India By Month

Best Places To Visit Outside India By Month