स्पीति घाटी जाएं तो इन 7 जगहों पर घूमना ना भूलें

निधि मिश्रा

traveltriangle.com

क्या आप भी हिमालयी रोमांच का सपना देख रहे हैं? तो चलिए चलते हैं स्पीति घाटी की ओर, जहां मिलती हैं बीहड़ वादियां, प्राचीन संस्कृति की झलक और एक ऐसा सुकून भरा अनुभव, जो कहीं और नहीं मिलता है।

traveltriangle.com

की मठ

स्पीति घाटी के ऊंचाई पर बसा यह ऐतिहासिक मठ अपने शानदार नज़ारों, शांत माहौल और ठंडे रेगिस्तान में बसे संतों की सादगीभरी जीवनशैली की एक झलक पेश करता है।

traveltriangle.com

काजा

स्पीति की धड़कन कहे जाने वाला काज़ा अपने मॉडर्न कैफे, स्थानीय होमस्टे और बाजारों के साथ यात्रियों को खास अनुभव देता है। यही जगह स्पीति घाटी की यात्रा शुरू करने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है।

traveltriangle.com

चिचम ब्रिज

एशिया का सबसे ऊंचा सस्पेंशन ब्रिज स्पीति की इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना है। यह पुल न सिर्फ दूरस्थ गांवों को जोड़ता है, बल्कि चारों ओर फैली घाटी के खूबसूरत दृश्यों को भी देख सकते है।

traveltriangle.com

हिक्किम

समुद्र तल से 14,400 फीट की ऊंचाई पर बसा हिक्किम, दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस का घर है। यहां से पोस्टकार्ड भेजना ऐसा लगता है, जैसे आप आसमान से किसी को अपना पैगाम भेज रहे हों।

traveltriangle.com

लांग्ज़ा

लांगजा अपनी विशाल बुद्ध प्रतिमा और प्राचीन जीवाश्मों के लिए प्रसिद्ध है। यहां इतिहास, आध्यात्मिकता और बर्फ से ढकी हिमालयी चोटियों के खूबसूरत नज़ारे एक साथ मिलकर एक अद्वितीय अनुभव बनाते हैं।

₹17,000/- से शुरू

₹44,595/- से शुरू

स्पीति घाटी की अपनी यात्रा अभी बुक करें

traveltriangle.com

कौमिक गांव

दुनिया के सबसे ऊंचे मोटर योग्य गांवों में से एक, कोमिक अपनी शांति और सुकून के लिए जाना जाता है। यह उन यात्रियों के लिए एक आदर्श स्थान है जो बादलों के ऊपर, ऊंचाई पर जीवन का वास्तविक अनुभव करना चाहते हैं।

traveltriangle.com

ताबो मठ

हज़ार साल से भी ज्यादा पुरानी इतिहास की धरोहर, ताबो हिमालय क्षेत्र में अपनी प्राचीन चित्रकला, ध्यान गुफाओं और सांस्कृतिक महत्व के लिए एक आध्यात्मिक रत्न के रूप में प्रसिद्ध है।

traveltriangle.com

पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान

हिमालय की विशालता, स्नो लैपर्ड्स और अनोखी पर्वतीय वनस्पतियों के साथ, यह राष्ट्रीय उद्यान ट्रैकर्स और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक आदर्श अभयारण्य है।

traveltriangle.com

गुए ममी

500 साल पुरानी, स्वाभाविक रूप से संरक्षित इस साधु की ममी ने स्पीति घाटी में रहस्य और इतिहास का एक अद्भुत मिश्रण पेश किया है, जो इतिहास और संस्कृति के शौकिनों के लिए इसे एक अनिवार्य स्थान बना देता है।

हिमाचल के 6 अनदेखे हिल स्टेशन |