आगरा का किला आपको सौंदर्यपूर्ण ऐतिहासिक स्थल से परिचित करवाएगा!
आगरा शहर में बसा लाल पत्थरों से बना आकर्षक किला सौंदर्य का अनोखा प्रतीक है। मुगल सम्राट अकबर द्वारा बनवाया गया यह किला मुगलों का निवास स्थान हुआ करता था जो ताकत व मज़बूती का प्रतीक माना जाता है। वास्तुकला ने इसे इस कदर उकेरा है कि आप स्तब्ध रह जाऐंगे। आगरा का किला आपको अंदर-ही-अंदर बहुत-सी जगहों से रूबरू करा देगा। यूनेस्को द्वारा इसे विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया है। ऊपर से देखने पर यह आधे गोलाकार के रूप में दिखाई पड़ता है। अपनी खूबसूरती बयान करता यह किला एक मनोरम दृश्य का दरवाज़ा खोलता है जिसके अंदर प्रवेश करके आप आंनदित महसूस करेंगे।
आगरा का किला कैसे पहुँचे?

आगरा का किला देखना है तो यहाँ पहुचने के लिए आप किसी भी वाहन को चुन सकते हैं- बस, ट्रेन, हवाईजहाज, यह तीनों से ही सुचारु रूप से जुड़ा हुआ है। अगर आप हवाईजहाज से आना चाहते है तो सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट आगरा ही है जहाँ से ये किला 5 किमी की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट से आपको कोई भी स्थानीय वाहन किले तक पहुँचा देगा।
यदि आप ट्रेन से आना चाहते है तो मंटोला इसका सबसे करीबी रेलवे स्टेशन है, जहाँ से ये केवल 2 किमी दूर है। यदि आप बस से सफर तय करके यहाँ तक पहुँचना चाहते हैं तो ईदगाह बस स्टैंड इसका नज़दीकी स्टैंड है, जहाँ से किले की दूरी 4 किमी है। आपको कोई भी स्थानीय ऑटो व कैब आपके गंतव्य स्थान तक पहुँचा देगा।
आगरा का किला की टिकट कीमत

सभी के लिए टिकट की कीमत अलग-अलग है। अगर आप भारतीय नागरिक हैं तो आपके लिए ₹35 का टिकट निर्धारित किया गया है। वहीं विदेशी यात्रियों के लिए इसकी कीमत ₹550 रखी गई है। जानकारी के लिए ये बात जान लें कि 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों का कोई टिकट नहीं लगता। वे कूदते-फाँदते मस्ती में घूम सकते है। इसे आगरा का लाल किला भी कहा जाता है क्योंकि यह काफी हद तक दिल्ली के लाल किले की तरह ही लाल पत्थरों से बना है।
आगरा का किला का मुख्य आकर्षण
आप हफ्ते के सातों दिन सुबह से शाम तक यहाँ आकर अपने अवकाश को मनोहर बना सकते है। यहाँ आप अंदर जाकर खूबसूरत कलाकारी के गवाह बन सकते हैं।
1. जहाँगीर का हौज़

यह केवल एक ही पत्थर से बना टैंक है जो जहाँगीर ने बनवाया था और इसलिए इसे उन्हीं का नाम दिया गया है। यह टैंक मुख्य रूप से स्नान करने के लिए बनवाया गया था और यह 1.22 मीटर गहरा है। अब यह अकबर बंगाली महल का हिस्सा है। कारीगरों ने बड़ी ही कुशलता से इसे बनाया होगा तभी यह शताब्दियों बाद भी अपनी छाप छोड़ रहा है।
Looking To Book A Holiday Package?
Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.
2. शाहजहाँनी महल

यह अकबर द्वारा बनावाया गया सबसे प्राचीन महल था जिसे लाल बलुआ पत्थर के बने महल से संगमरमर के बने महल में तब्दील किया गया था, इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। इसमे एक बड़े आकार का हॉल, कई कमरे व एक अष्टकोन आकर का टावर है जिसका रुख यमुना नदी की तरफ है। महल में संगमरमर पर बहुत ही उम्दा तरीके से फूलकारी वाली रंग-बिरंगी चित्रकला की गई है जो आगरा के किले का इतिहास में चार चाँद लगाता है।
और जानें: Seven Wonders Of India
3. बाबर की बावली

महल की पानी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बाबर ने इस बावली का निर्माण करवाया था। यह अब तक की सबसे प्राचीन कलाकारी का उदाहरण है। कुएँ के प्रकार की बावली हुबहू कुएँ की तरह नहीं होती, यह प्राचीनता का उदाहरण है। आगरा का किला देखना है तो आप इसे देखना न भूलें क्योंकि आधुनिकता के इस दौर में ऐसी प्राचीनतम चीज़ें ऐसे ऐतिहासिक स्थान पर ही देखने को मिलती है।
और जानें: Limit On Number Of People Visiting Taj Mahal
Planning your holiday but confused about where to go? These travel stories help you find your best trip ever!
Real travel stories. Real stays. Handy tips to help you make the right choice.
4. नगीना मस्जिद

नगीना मस्जिद को शाहजहाँ ने एक ऐसे स्थान के रूप में बनवाया था, जहाँ जाकर निजी रूप से अपनी धार्मिकता, आध्यात्मिकता, पूजा-अर्चना की जा सके। अपनी वास्तुकला के लिए चर्चित यह मस्जिद आकर्षक संगमरमर से बना है जिसकी सादगी पूर्ण अपार सुंदरता आपको निशब्द कर देगी। यह मस्जिद 10.21 मीटर चौड़ा व 7.39 मीटर गहरा है। यहाँ मौजूद बालकनी सड़क का एक अद्भुत नज़ारा प्रदान करती है। यह खासतौर पर शाही घराने की महिलाओं के लिए बनाया गया था।
और जानें: Retreats Near Agra
5. दीवान-ए-आम

संगमरमर के प्रति अपने प्रेम को बरकरार रखते हुए शाहजहाँ ने इसे बनवाया था। जैसा कि आप इसके नाम से ही समझ रहे होंगे ये आम जनता के लिए बनवाया गया था जहाँ सम्राट अपनी प्रजा से रूबरू होते थे। इसकी सुंदरता का भी कोई जवाब नहीं। यह लाल पत्थर व संगमरमर दोनों से मिलकर बना एक अद्भुत कला का प्रदर्शन है। इसमे उत्तर व दक्षिण की तरफ बने दरवाज़े लाल पत्थरों से बड़ी महीनता के साथ बनाए गए थे।
और जानें: Less Popular Places In Delhi
6. गज़नीन दरवाज़ा

यह दरवाज़ा मुख्य रूप से गज़नवी साम्राज्य के महमूद गज़नवी के मक़बरे से ताल्लुक रखता है, जिसे ब्रिटिश कुछ राजनीतिक कारणों के चलते किले में ले आए थे। यह दरवाज़ा देवदार की लकड़ी से बना है जिसपे ऊपर के हिस्से में अरबी अभिलेख बड़ी ही कुशलता के साथ उकेरे गए हैं।
और जानें: Tourist Places In Delhi
आगरा का किला के पास ठहरने के स्थान

आप किसी भी जगह घूमने जाते है तो सबसे पहले आपके मन में ये सवाल आता है कि आप रुकेंगे कहाँ? तो इसी समस्या का समाधान करने के लिए यहाँ कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानिए जहाँ आप थक-हारकर अपना कुछ वक्त आराम करके बिता सकते हैं। अगर आपकी जेब भरी हुई है तो आप होटल क्रिस्टल रिट्रीट व लाल्स इन जैसे लगज़री होटल में ठहर सकते है जहाँ आपको ₹1000 तक की कीमत प्रति दिन के अनुसार देनी होगी।
यहाँ आपको हर तरह की सुविधा जैसे- साफ-सफाई, फ्री इंटरनेट, फ्री पार्किंग, नाशता आदि जैसी सुविधाऐं मिलेंगी। अगर आप खर्चे को थोड़ा नियंत्रित करके चलना चाहते है तो कम कीमत पर आपको होटल सिद्धार्थ व सन होटल आगरा में ठहरने के लिए कमरा मिल जाएगा।
और जानें: Taj Balloon Festival
इतनी सारी बातों से परिचित होने के बाद आप ये जान ही गए होंगे कि आगरा का किला किसने बनवाया ? मुगलों के सबसे बहतरीन कार्यों का यह नमूना विश्व भर में लोगों के बीच मशहूर है। अपनी कलात्मकता का झंड़ा गाढ़ते हुए इसने सबके दिल में जगह बना ली है। आगरा की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार यह किला केवल भारतीयों का ही नहीं बल्कि विदेशी यात्रीयों का भी मुख्य पर्यटन स्थल है। अपनी आगरा यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।
Looking To Book An International Holiday?
Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.
