Written by

भारत का बेहद प्राचीन स्थल जो अब एक धार्मिक स्थल के तौर पर लोगों के बीच मशहूर है। अपनी धार्मिक प्रवृत्ति के कारण यह पूरे साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। अयोध्या उत्तर प्रदेश के फैज़ाबाद जिले में सरयूँ नदी के दाएँ तट पर स्थित है। भगवान राम के जन्मस्थान के नाम से प्रसिद्ध यह जगह आपको आध्यात्मिकता की नैया की सवारी करवाएगी। अयोध्या दर्शनीय स्थल आपको राम जन्मभूमि, अयोध्या के इतिहास, सरयूँ नदी की पवित्रता से परिचित करवाऐंगे।

अयोध्या नगरी का इतिहास

History Of Ayodhya Nagri

अयोध्या का पुराना नाम, कौशल देश था। यह हिंदुओं का प्रमुख तीर्थस्थल है। यही स्थान है जहाँ पौराणिक ग्रंथ-रामायण की रचना भी हुई है। अयोध्या मुख्य रूप से मंदिरों का शहर है, जिसकी स्थापना मनु ने की थी। यहाँ हिंदू, मुस्लिम, जैन व बौद्ध धर्म के अवशेष भी प्राप्त हुए है। इसकी प्राचीनता ही इसका सबसे उच्चतम गुण है जो यात्रियों को बेहद लुभाता है।

10 अयोध्या दर्शनीय स्थल

यह 10 अयोध्या दर्शनीय स्थल आपको धार्मिकता के रंग में रंग देंगे। अगर आप धार्मिक इतिहास जानने के इच्छुक है तो यहाँ आकर अपनी ख्वाईथ पूरी कर सकते हैं:

1. कनक भवन

Kanak Bhavan

जैसा की आप नाम से समझ पा रहे होंगे कि यह कनक अर्थात् सोने से बना है, इसलिए इसे “सोने का घर” भी कहा जाता है। मंदिर में भगवान राम व सीता की बेहद खूबसूरत प्रतिमा है जिनके सिर पर सोने का ताज स्थापित है। मूर्ति देखकर ही आप इसकी महीन कलाकारी के मुरीद हो जाऐंगे। इस भवन के एक हिस्से में गीत-संगीत का अद्भुत प्रदर्शन किया जाता है जो यहाँ का मुख्य आकर्षण है और इसी कारण यहाँ यात्रियों की भारी भीड़ बनी रहती है।

और जानें: Delhi Monsoon Festival


Looking To Book A Holiday Package?

Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.


2. हनुमान गढ़ी

Hanuman_Tok_

अवध के नवाब द्वारा बनवाया गया यह हनुमान मंदिर पर्वत की चोटी पर स्थित है जहाँ तक पहुँचने के लिए आपको 76 सीढ़ियाँ चढ़कर जाना होगा। मंदिर में भगवान राम की 6 इंच की मूर्ति है व हनुमान की उनकी माँ के साथ भी मूर्ति है। हनुमान भक्तों के लिए यह उचित स्थान है जहाँ आकर आप धार्मिकता के साथ-ही-साथ पहाड़ों के आसपास का मनोरम नज़ारा भी देख पाऐंगे। कहा जाता है कि लोग यहाँ अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करने व अपने पापों का प्रायश्चित करने आते हैं।

और जानें: IGI Airport Becomes Plastic Free

3. गुलाब बढ़ी

Rose Garden

खूबसूरती में चार चाँद लगाता यह बगीचा आपको अनेक प्रकार के गुलाबों से रूबरू करवाएगा। कुछ लाल, कुछ सफ़ेद, कुछ गुलाबी, कुछ पीले – ऐसे ही और भी बहुत सारे गुलाब -ही-गुलाब। अपनी मदमस्त कर देने वाली महक से यह आपके अंतःकरण को भी सुगंधित कर देंगे। यह नवाब शुजा-ऊ-दौला का मकबरा है जिसमें यह बगीचा बनाया गया है। गुलाबों को पानी के फव्वारे के पास लगाया गया है। खिलते गुलाब के फूलों पर पड़ती फव्वारे के पानी की बूंदे एक अद्भुत नज़ारे को बिखेरी है जिन्हें बस मौका पाते ही समेट लेने का जी चाहता है।

और जानें: Places To Visit Near Delhi

4. त्रेता के ठाकुर

 Treta K. Thakur

कहा जाता है कि भगवान राम ने यहाँ अश्वगंधा यज्ञ किया था और इसी जगह बाद में एक नया मंदिर बनाया गया। मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न आदि की मूर्तियां स्थापित की गई है। असली मूर्तियों को भी यहाँ सहेज के रखा गया है जो केवल एक काले पत्थर से बनाई गई है। यह कलाकारी का बेहद अच्छा नमूना है।


Planning your holiday but confused about where to go? These travel stories help you find your best trip ever!

Real travel stories. Real stays. Handy tips to help you make the right choice.


5. सीता की रसोई

 Sita's kitchen

राम जन्मस्थान के उत्तर-पश्चिमी तरफ यह स्थित है। यह एक मंदिर है जिसे रसोई में तब्दील किया गया है। सीता को अन्नपूर्णा व अन्न की देवी कहा जाता है इसी मानसिकता को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण किया गया है। मंदिर के एक हिस्से में भगवान राम व उनके भाईयों व उनकी पत्नियों की मूर्तियां है। राम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मांडवी, शत्रुघ्न-श्रुताकीर्ति सभी की अपने जोड़े के साथ प्रतिमाएँ आपको यहाँ देखने को मिलता है।

और जानें: Places To Visit Near Delhi In December

6. तुलसी स्मारक भवन संग्राहलय

Tulsi Samarak Bhavan sangraahalay

यह संग्राहलय गोस्वामी तुलसी दास की स्मृति में बनवाया गया है। साहित्य आदि में रुचि रखने वालों को यहाँ अवश्य आना चाहिए क्योंकि यहाँ एक लाईब्रेरी है जो साहित्य के इतिहास से आपको रूबरू करवाएगी। यह एक अनुसंधान केंद्र भी है जहाँ अयोध्या के साहित्य, संस्कृति और आध्यात्मिक विषयों पर खोज की जाती है।

और जानें: Tourist Places In Delhi

7. बहू बेगम का मकबरा

 Bahu Begum's Tomb

इस मक़बरे को “पूर्व का ताजमहल” भी कहा जाता है। यह मकबरा नवाब शुजा-ऊ-दौला की पत्नी उनमतुज्ज़ौरा बानो की स्मृति में बनवाया था। यह पूरे फैज़ाबाद का सबसे ऊँचा ऐतिहासिक स्थल है जो अवधी वास्तुकला द्वारा बनाई गई है। यहाँ रानी की समाधि को स्थापित किया गया है। ताजमहल से मिलते-झुलते इतिहास के कारण इसे ताजमहल के नाम से संबोधित किया जाता है।

और जानें: A Guide To Tughlaqabad Fort

8. रामकथा पार्क

Ramkatha Park

यह पार्क बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है जहाँ आपको आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम, नाच-गाना व कविता, कथाऐं ये सभी यहाँ का हिस्सा है। यात्री यहाँ आकर बहुत रोमांचित महसूस करते है। यहाँ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के कलाकारों को अपने सितारे चमकाने का मौका दिया जाता है। शाम के वक्त बच्चों के लिए मैदान व व्यस्कों.के लिए बगीचे भी यहाँ उपस्थित हैं।

9. मोती महल

Moti Mahal

यह बेगम उनमतुज्ज़ौरा का निवास स्थान है जो अयोध्या से कुछ किमी की दूरी पर स्थित है। मुगल वास्तुकला का इस्तेमाल करके इसके हर हिस्से को बखूबी से उकेरा गया है जिसमे नवाबी संस्कृति की छुअन सम्मिलित है। रोज़ाना यहाँ बहुत से पर्यटक आते है जिसमे सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। अपनी कलात्मक शैली के लिए यह बेहद प्रसिद्ध है। यह सबसे उत्तम अयोध्या दर्शनीय स्थल है।

और जानें: Yoga Retreats Near Delhi

10. राजा मंदिर

raja temple

यह मंदिर सरयूँ नदी के तट पर स्थित है। मंदिर में बहुत से देवी-देवताओं की सुंदर प्रतिमाएँ स्थापित की गई है। आप एक ही जगह पर एक ही साथ अनेकों भगवान के साक्षी बन सकते हैं। हिंदू वास्तुकला का सबसे अच्छा उदाहरण आपको यहाँ आकर देखने को मिलेगा! आप भक्ति -भाव में लीन हो जाऐंगे। नदी के किनारे बसा होने के कारण आपको एक रमणीय नज़ारा देखने का अवसर भी प्राप्त होगा।

और जानें: Fun Places In Delhi

अयोध्या दर्शनीय स्थल आपको पवित्रता व धार्मिकता से जोडेंगे। आप इस पवित्र स्थल आकर अपने इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर सकते हैं क्योंकि यह मान्यता है कि यहाँ आकर तमन्ना पूरी हो जाती है। अयोध्या राम मंदिर की फोटो व मंदिर के दर्शन पाकर आप धन्य हो जाऐंगे। हर तरफ भक्ति व अराधना का माहौल आपको मोहित कर देगा। एक बार यहाँ आकर यहाँ की आध्यात्मिकता को ग्रहण करने का मौका ज़रुर दीजिए। अपनी अयोध्या यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।


Looking To Book An International Holiday?

 

Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.

Category: Places To Visit

Best Places To Visit In India By Month

Best Places To Visit Outside India By Month