जम्मू कश्मीर में घूमने की 10 खूबसूरत जगह
जम्मू और कश्मीर, भारत का ‘स्वर्ग’, प्राकृतिक सुंदरता, शांत झीलों, बर्फ से ढकी पहाड़ियों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र न केवल अपने मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है, बल्कि इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व भी इसे एक खास पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहाँ की हर जगह – चाहे वो श्रीनगर की डल झील हो, गुलमर्ग की बर्फीलें पहाड़ हों या वैष्णो देवी का पवित्र धाम – एक अलग ही अनुभव देती है। आज हम आपको ऐसी ही जम्मू- कश्मीर में घूमने की कुछ जगहों के बारे में बताएंगे।
जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें
जम्मू- कश्मीर में घूमने के लिए ऐसे तो कई सारी जगहें है। लेकिन आज हम आपको कुछ प्रसिद्ध स्थलों के बारे में बताने वाले हैं।
1. मानसर झील

मानसर झील जम्मू क्षेत्र की एक प्रसिद्ध और पवित्र झील है। घने जंगलों और हरियाली से घिरी यह झील न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जानी जाती है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी इसका खास महत्व है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा और स्नान के लिए आते हैं। झील के किनारे एक पुराना शिव मंदिर, शेषनाग मंदिर और नारायण मंदिर भी स्थित हैं, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं।
2. पटनीटॉप

पटनीटॉप, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित एक खूबसूरत लोकप्रिय हिल स्टेशन है। ये लगभग समुद्र तल से लगभग 2,024 मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है। देवदार और चीड़ के घने जंगलों से घिरा यह स्थल अपनी ठंडी जलवायु, हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और स्कीइंग जैसी गतिविधियाँ भी उपलब्ध हैं।
3. बैताब वेली

बेताब वैली, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास स्थित एक बेहद खूबसूरत घाटी हैं। यहां के हरे-भरे घास के मैदानों, बर्फ से ढकी पहाड़ियों और झरनों के कारण पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करते है। इस घाटी का नाम 1983 में आई बॉलीवुड फिल्म बेताब के नाम पर रखा गया, जिसकी शूटिंग यहीं हुई थी। यह जगह ट्रेकिंग, पिकनिक और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहद खास है।
4. सोनमर्ग

सोनमार्ग जम्मू- कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन हैं। समुद्र तल से लगभग 2,800 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह जगह बर्फ से ढकी पहाड़ियों, हरे-भरे घास के मैदानों और बहती हुई नदियों से सजी हुई है। एडवेंचर, प्राकृतिक सुंदरता और शांति की तलाश में निकले यात्रियों के लिए सोनमर्ग एक परफेक्ट जगह है।
5. श्रीनगर

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर की राजधानी और कश्मीर घाटी का प्रमुख शहर, अपनी बेमिसाल प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध है। श्रीनगर के खूबसूरत मुगल गार्डन—निशात बाग़, शालीमार बाग़ और छतरती बाग़—अपने सुरम्य परिदृश्यों और कलात्मक डिजाइन के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां खूबसूरती और सांस्कृतिक विविधता इसे जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बनाती है।
6. अमरनाथ गुफा

अमरनाथ गुफा, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में स्थित एक पवित्र तीर्थ स्थल है। यह गुफा भगवान शिव को समर्पित है और यहां हर वर्ष प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म के सबसे कठिन और महत्वपूर्ण तीर्थों में मानी जाती है, जो जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाती है।
7. वुलर झील

वुलर झील, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है। यह झील झेलम नदी से जुड़ी हुई है और इसकी विशालता, प्राकृतिक सुंदरता तथा जैव विविधता के लिए जानी जाती है। वुलर झील जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक धरोहर का एक अनमोल हिस्सा है, जो अपने सौंदर्य और पारिस्थितिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।
8. पहलगाम

पहलगाम, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में स्थित एक सुंदर और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां ट्रेकिंग, कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग और घुड़सवारी जैसी गतिविधियाँ भी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। शांत वातावरण और सुरम्य दृश्यों के कारण पहलगाम प्रकृति प्रेमियों और साहसिक यात्रियों के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है।
9. गुलमर्ग

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर के बारामुला ज़िले में स्थित एक विश्वप्रसिद्ध हिल स्टेशन और स्की रिसॉर्ट है। गर्मियों में यह स्थान हरे मैदानों और सुंदर परिदृश्यों के लिए जाना जाता है, जबकि सर्दियों में यह बर्फ की मोटी चादर से ढक जाता है और भारत का प्रमुख स्कीइंग डेस्टिनेशन बन जाता है। यहाँ ट्रेकिंग, स्नोबोर्डिंग और हेली-स्कीइंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते है।
10. लद्दाख

लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के पूर्वी हिस्से में स्थित एक अद्भुत पर्वतीय क्षेत्र है, जिसे उसकी अनोखी भू-आकृति, बर्फ से ढकी चोटियाँ, शांत मठ, और विशाल ठंडी रेगिस्तानी घाटियों के लिए जाना जाता है। यहां का पेंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंग ला पास और मठों की श्रृंखला जैसे थिकसे, हेमिस और अलची पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। लद्दाख एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी स्वर्ग है, जहां ट्रेकिंग, बाइक राइडिंग, कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
उम्मीद है कि जम्मू कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों की यह सूची आपके लिए मददगार साबित होगी! अगर आप बिना किसी परेशानी के जम्मू कश्मीर घूमना चाहते हैं, तो जम्मू की यात्रा के लिए अपने यात्रा कार्यक्रम में ऊपर दिए गए जगहों का उल्लेख करना न भूलें। आप निश्चिंत होकर, सभी बेहतरीन जगहों पर बहुत सारा समय बिता सकते हैं।
हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें।
Image Sources: Wikimedia Commons, Facebook, and Pexels
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
जम्मू-कश्मीर घूमने का सबसे अच्छा समय कब है?
मार्च से अक्टूबर तक का समय घूमने के लिए सबसे उपयुक्त होता है। गर्मियों में कश्मीर की वादियाँ और सर्दियों में बर्फबारी का अनुभव किया जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर की प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं?
श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, जम्मू, वैष्णो देवी, लेह-लद्दाख प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
गुलमर्ग क्यों प्रसिद्ध है?
गुलमर्ग स्कीइंग, बर्फबारी, और गुलमर्ग गोंडोला (एशिया की सबसे ऊँची केबल कार) के लिए प्रसिद्ध है।
जम्मू-कश्मीर में क्या खरीदारी के लिए मशहूर है?
कश्मीरी शॉल, पश्मीना, केसर, ड्राय फ्रूट्स, पेपर माशी कला, कालीन, और हैंडिक्राफ्ट वस्तुएं बहुत प्रसिद्ध हैं।
क्या वैष्णो देवी यात्रा के साथ कश्मीर भी घूम सकते हैं?
हाँ, आप वैष्णो देवी के बाद श्रीनगर या अन्य कश्मीर घाटी के स्थल भी घूम सकते हैं, लेकिन योजना पहले से बना लें।
श्रीनगर में क्या घूमने लायक जगहें हैं?
डल झील, निशात बाग, शालीमार बाग, मुगल गार्डन, हज़रतबल दरगाह, शंकराचार्य मंदिर आदि।

I’ve spent over 6 years researching, exploring, and writing about destinations across India. My articles combine firsthand travel experiences, careful research, and practical planning advice to help readers discover new places, choose the right transportation and accommodations, and travel with confidence.











