
दक्षिण-पूर्वी भारत का तीर्थस्थल जो तमिलनाडु में स्थित है। रामेश्वरम एक द्वीप है जिसे पंबन द्वीप भी कहा जाता है। चार धामों में से एक धाम यह भी है जहाँ प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं भक्ति में लीन होने आते है।गृहस्थी का मोह छोड़कर मोक्ष की तलाश में यात्री यहाँ आते है। हर व्यक्ति इस चिंता ग्रस्त जीवन से छुटकारा पाना चाहते हैं और इसी से बचने के लिए वह रामेश्वरम दर्शनीय स्थल की शरण लेना चाहता हैं। शांति व आध्यात्मिकता का माहौल आपको लीन कर देगा।
रामेश्वरम दर्शनीय स्थल जाने का सही समय
रामेश्वरम की जलवायु उष्णकटिबंध है। रामेश्वरम दर्शनीय स्थल में साल के किसी भी दिन आकर आनंद लिया जा सकता है। पर सबसे उचित समय है अक्टूबर से अप्रैल के दौरान। हांलाकि जुलाई से सितंबर तक बारिश का मौसम रहता है पर इस दौरान भी नज़ारा आनंदमयी होता है। अगर आपको बारिश से कुछ खास दिक्कत नहीं है तो आप कभी भी यहाँ आ सकते हैं।
10 रामेश्वरम दर्शनीय स्थल
रामेश्वरम में पर्यटन स्थल की कमी नहीं है पर यहाँ के कुछ बेहतरीन मंदिरों की सूची निम्नलिखित है जो आपको हिंदुओं के धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान सहायता करेंगे:
1. श्री रामनाथस्वामी मंदिर

रामेश्वरम तीर्थ दर्शनीय स्थल द्रविड़ वास्तुकला व आध्यात्मिक विशेषता का संगम है, इस मंदिर को और अधिक पावन बना देता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित किया गया है। 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक यह मंदिर भी है। इसका कॉरिडोर विश्व का सबसे लंबा कॉरिडोर है व इसकी वास्तुकला आपको हैरान कर देगी। स्तंभों पर इतनी कौशलता से कलाकारी की गई है कि इसकी तुलना करना व्यर्थ है। मंदिर के भीतर दो लिंगम है-रामलिंगम व शिवलिंगम इसलिए यहाँ शिव भक्त व विष्णु भक्त दोनों तरह के उपासकों की भीड़ होती है। यहाँ 22 पानी के कुंड है जिनमें से डुबकी लगाकर श्रद्धालु अपने पापों से छुटकारा पाते हैं।
और जानें: Mahabalipuram In Tamil Nadu: Explore The Unique Culture Of Southern India In 2022
2. अग्नितीर्थम

यह तीर्थस्थल रामनाथ स्वामी मंदिर के किनारे बसा है। रामेश्वरम के 64 पवित्र स्नान में इसे भी शामिल किया गया है। मंदिर से बाहर निटवते ही आप इस पवित्र जल में स्नान कर धार्मिकता की डुबकी लगा सकते हैं। हिंदुओं के बीच इस स्थल का महत्वपूर्ण स्थान है व इसका नाम पौराणिक कथाओं में भी शुमार है। इस पावन जल में स्नान करके श्रद्धालु अपने पापों से मुक्ति भी पाते हैं। प्रत्येक वर्ष यहाँ उपासकों की भीड़ लगी रहती है और त्योहारों के अवसर पर यह यात्रियों से लबालब रहता है।
3. गंधमधन पर्वथम

यहाँ दक्षिण भारत में पूजे जाने वाले देवी-देवताओं के समुदायों की अनेकों प्रतिमाएँ है। यह मंदिर मुख्यतः गंधमधन को समर्पित है। ये दक्षिण भारत के प्रमुख भगवानों में से एक हैं। दो मंज़िलों के इस मंदिर में भगवान राम के पदचाप है जो यहाँ का प्रमुख आकर्षण है। यात्रीगण यहाँ आकर इनके चरणों की पूजा-अर्चना करते हैं क्योंकि इसकी मान्यता बहुत अधिक है। यह ऐतिहासिक स्थलों में से एक है जिसे हर तरफ से तीर्थ स्थल ने घेरा हुआ है। यह भी रामेश्वरम शहर दर्शनीय स्थल का मुख्य व चर्चित स्थान है। एकांत में आप साधना कर सकते हैं।
और जानें: Monsoon In Tamil Nadu 2022: See The 8 Most Wonderful Places To Explore
4. अरियमन बीच

सफ़ेद रेत पर जब आप अपने पैरों की छाप छोड़ते हुए आगे बढ़ते हुए पीछे मुड़कर देखेंगे, तो आपको एक ऐसे सफर की अनुभूति होगी जो कभी न खत्म होने वाला होगा। असीम सुंदरता के लिए मशहूर यह रामेश्वरम दर्शनीय स्थल मनोहर दृश्यों से आपको मंत्र मुग्ध कर देगा। पानी की साफ व मचलती हुई लहरें जब आपके पैरों को स्पर्श करते हुए गुज़रेंगी तो आपको एक अनोखा एहसास होगा। आप यहाँ अकेले बैठकर भी अगर इन नज़ारों को देखेंगे तो भी आपको एक पल के लिए भी बोरियत का एहसास नहीं होगा। आप यहाँ बोटिंग व तैराकी कर सकते है व अन्य पानी के खेलों का आनंद ले सकते हैं।
और जानें: 11 Mystical Temples In Coimbatore: A Must-Visit On Your Trip To Tamil Nadu In 2022
5. रेशम (सिल्क) की खरीदारी

अगर आप यहाँ आएँ है तो सिल्क की खरीदारी करना अनिवार्य हो जाता है। पूछिए क्यों? वो इसलिए कि रामेश्वरम का सिल्क विश्वभर में मशहूर है। सूट या साड़ी अपनी पसंद के अनुसार आप कुछ भी यहाँ से अपनी स्मृति के तौर पर घर ले जा सकते। इन कपड़ों को देखकर आपका मन अवश्य ललचाएगा और आप इन्हें लिए बिना रह नहीं पाऐंगे। रंग-बिरंगी साड़ियों को देखते-देखते आपका मन नहीं भरेगा। किस्म-किस्म के कपड़े जिनमें से कपड़ों में छिपी कारीगरों की मेहनत झलकती है।
और जानें: 15 Kodaikanal Hotels To Pick From For Your Next Trip To Tamil Nadu
6. सी वर्ल्ड एक्वेरियम

रामेश्वरम दर्शनीय स्थल का एक और आकर्षक स्थान जहाँ आपको विभिन्न प्रकार के समुद्री जीवों को देखने का अवसर मिलेगा। शार्क, रैबिट फिश, लॉबस्टर व ऑक्टोपस आदि यहाँ के मुख्य आकर्षण में से एक है। आप प्राकृतिक आवास में रहने वाले इनके परिवेश की तरह ही यहाँ भी इन्हें ऐसे ही पाऐंगे। यहाँ पर कौड़ियों से बनी वस्तुएँ भी मिलती हैं जो बेहद लुभावनी लगती है। इन्हीं के कारण भी यहाँ यात्रियों का आवागमन होता है। इन वस्तुओं को आप यहाँ की याद के तौर पर सँजोकर रख सकते हैं।
और जानें: 50 Best Tourist Places In Tamil Nadu Ensuring The Most Awesome 2022 Vacay
Planning your holiday but confused about where to go? These travel stories help you find your best trip ever!
Real travel stories. Real stays. Handy tips to help you make the right choice.
7. कोथानदरामस्वामी मंदिर

यह मंदिर भारत के दक्षिणी छोर पर बंगाल की खाड़ी के निकट स्थित है। हिंद महासागर ने इसे हर तरफ स से घेरा हुआ है। कहा जाता है कि यहाँ बहुत चक्रवात आए पर किसी का भी कुछ असर नहीं हुआ। इस स्थान पर रावण के भाई, विभीषण ने भगवान राम की सहायता के लिए उनसे हाथ मिलाया था। इसलिए इस मंदिर में विभीषण की भी पूजा-अर्चना होती है। मंदिर की दीवारों पर रामायण से जुड़े किस्सों की चित्रकला की गई है। इन चित्रकलाओं को देखकर आपको रामायण के कुछ चर्चित किस्सों की याद आ जाएगी।
और जानें: 12 Honeymoon Places In Tamil Nadu For A Romantic Getaway In 2022!
8. जादा तीर्थम

रामेश्वरम के दर्शनीय स्थल में इस स्थल का भी अपना महत्व है। कावेरी तीर्थ दक्षिण भारत का पवित्र स्थल है जिसमें यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर में भगवान कपारदिश्वरा की उपासना होती है। इस मंदिर का निर्माण एक विशाल पीपल के पेड़ के पास किया गया है। माना जाता हैं कि यहाँ मौजूद सभी देवी-देवता वन वास पर आए है और पेड़ के नीचे विश्राम कर रहे हैं। मंदिर हांलाकि आकार में छोटा है पर यह अपने अनोखेपन के लिए प्रसिद्ध है। बेहतरीन कला आपकी आँखों को सुकून देगी।
9. अब्दुल कलाम हाऊस

भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति, माननीय अब्दुल कलाम जी का यहाँ निवास स्थान है। यहाँ उनकी परवरिश हुई व अनेक यादों का भंडार है जिन्हें भूला नहीं जा सकता। इस घर को अब संग्राहलय में तब्दील कर दिया गया है। यहाँ आपको उनके जीवन से जुड़ी बहुत-सी बातों का पता चलेगा। उनकी सफलताओं को बयान करते पुरस्कार व प्रमाण पत्र आदि देखने का सौभाग्य भी आपको प्राप्त होगा। हमेशा अपने ज्ञान व विचारों द्वारा सभी को प्रोत्साहित करने वाले इस महान व्यक्ति के जीवन से जुड़ने का अवसर आपको यहाँ आकर मिलेगा।
और जानें: 10 Hotels In Coonoor Amid The Lush Valleys Of Tamil Nadu
10. एडम ब्रिज

इसका अन्य नाम राम सेतु है जो रामेश्वरम द्वीप को श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी भाग से जोड़ता है। यह भी एक अद्भुत स्थान है जिसे आप अपनी सूची में बिना हिचकिचाहट के शामिल कर सकते हैं। पर्यटकों द्वारा पसंद किए जाने वाला चर्चित स्थान जहाँ आकर आप खुद में एक अलग स्फूर्ति का अनुभव कर पाऐंगे। यह सबसे मशहूर रामेश्वरम दर्शनीय स्थल है।
और जानें: 9 Best Hotels In Tirupati For A Tranquil Retreat In The Heart Of Tamil Nadu!
रामेश्वरम दर्शनीय स्थल पहुँचकर आपको तीर्थस्थलों का भंडार नज़र आएगा। यहाँ आकर आप स्वयं में पवित्रता का संचार कर पाऐंगे और आपके मन को शांति मिलेगी। रामेश्वरम से कन्याकुमारी की दूरी 309 किमी है जो भारत के सबसे ज़्यादा मशहूर पर्यटन स्थल में से है। अपनी रामेश्वरम यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।
Looking To Book An International Holiday?
Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.