• Things to do
  • Places to visit
  • Hotels and resorts
  • Honeymoon packages
  • Holiday packages
  • Real Traveler Stories

    Manali cover

    Written by

    मनाली उत्तर भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश का पर्वतीय स्थल है। रंग-बिरंगी ताज़गी भर देने वाली घाटियाँ, ऊँचे पहाड़ों पर पड़े रूई जैसे बादल, ब्यास नदी का पारदर्शी पानी व हरियाली युक्त प्राकृतिक वातावरण। ये है यहाँ की खासियत, जिसकी वजह से यह मशहूर पर्यटक स्थल बन चुका है। सभी को किसी ऐसे वातावरण की तलाश होती है जो उनके मन को शांति प्रदान करने के साथ-ही-साथ उनकी यात्रा को रोमांचक भी बना सके। आप इन दोनों का लुत्फ़ एक ही जगह पर उठा सकते हैं। मनाली के पर्यटन स्थल आपको सौंदर्य में लीन करने के साथ-साथ ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफटिंग आदि का भरपूर आनंद भी दिलवाऐंगे।

    10 मनाली दर्शनीय स्थल

    प्राकृतिक दृश्यों को देखते-देखते कब आप पूरी तरह इसमें खो जाऐंगे आपको पता भी नहीं चलेगा। आइए चलते है मनाली पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने जहाँ पहुँचकर आप प्रकृति के हर कोने से परिचित हो पाऐंगे:

    1. सोलंग घाटी

    Solang Valley

    मनाली शहर आकर सबसे पहले अगर किसी जगह का ख्याल आता है तो वो यही जगह है। आपके सफर को स्फूर्ति से भरना व रोमांचक बनाना इस जगह की विशेषता है। यहाँ आकर आप पैराशूटिंग से लेकर पैराग्लाइडिंग तक, घुड्सवारी से लेकर ओपन एयर जीप चलाने तक, सब कुछ कर सकते हैं। सर्दियों में हर जगह बर्फ से ढकी होती है। इस दौरान यात्रियों का स्किईंग में बहुत चाव होता है। गर्मियों में जब बर्फ पिघलने लगती है तब एक पारदर्शी बड़ी बॉल के अंदर दो लोगों को बैठकर जब घाटी से लुढ़कते हुए आते है तो दोगुना बढ़ जाता है। यहाँ आकर आप एक पल के लिए भी बोरियत का एहसास नहीं कर पाऐंगे।

    और जानें: Manali In January: Know What Makes It A Great Time To Explore This Paradise

    2. रोहतांग पास

    Rohtang-Pass

    ये 3978 मीटर की ऊँचाई पर बसा मनाली पर्यटन स्थल का अभिन्न अंग है। जैसे-जैसे आप ऊपर जाऐंगे अद्भुत दृश्य आपको अचंभित करते रहेंगे। अतुलनीय नज़ारें जो आप कभी चाहकर भी नहीं भुला पाऐंगे। इसकी खूबसूरती आपको लीन कर देगी। अपने सौंदर्य से इसने कुछ फिल्म निर्देशकों को भी मुरीद बनाया है। जिसके चलते यहाँ जब वी मैट व ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों के कुछ सीन यहाँ भी फिल्माए गए हैं।

    और जानें: 15 Homestays In Manali You Must Consider Staying In For Your 2022 Vacay

    3. हडिम्बा मंदिर

    Hadimba Temple

    पहाड़ों पर स्थित यह मंदिर मनाली दर्शनीय स्थल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये मंदिर भीम की पत्नी हिडिम्बा को समर्पित किया गया है। यह बाकि मंदिरों की तुलना में एकदम भिन्न है। इसका प्रवेश द्वार लकड़ी से बना है व इसकी छत एक छतरी के आकार की है। शांतिप्रिय यात्रियों के लिए ये जगह एकदम उचित मानी जाती है। हर तरफ शांति का माहौल व देवदार के लंबे-लंबे पेड़ों का जाल बेहद खूबसूरत नज़ारा बनाता है। यह मंदिर एक अटूट डोर बाँधे हुए है क्योंकि यह महाभारत से हमें जोड़ता है।

    और जानें: 15 Best Restaurants In Manali That Serve Extraordinary Treats

    4. चंद्रतल बारालाछा ट्रैक

    Chandratal Baralachha Track

    4300 मीटर की ऊँचाई पर बसी यह झील हिमालयी क्षेत्र की सबसे ऊँची झील है। यहाँ प्राकृतिक सुंदरता व शांति का संगम होता है। उगते सूरज की किरणें जब पानी में झलकती है तो एक रमणीय दृश्य की रचना होती है। इस नज़ारे को देखते ही आप अपना कैमरा उठाए बिना रह नहीं पाऐंगे। हर तरफ बस प्रकृति की पुकार जोmआपको खुद में समा लेना चाहती होगी। रंग-बिरंगे बगीचें व विलुप्त वन्यजीव आपके सफर को यादगार बना देंगे। ताज़गी की लहर आपके रोम-रोम को पुलकित कर देगा।

    5. मनिकरण साहिब

    Manikaran Sahib

    पार्वती नदी के तट के पास घाटी पर यह गुरुद्वारा स्थित है। मनाली से 39 किमी की दूरी पर स्थित यह गुरुद्वारा हिंदुओं व सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल है। गर्म पानी के कुंड में डुबकी लगाकर आपको पवित्रता का एहसास होने लगेगा। सिखों की यह मान्यता है कि गुरु नानक जी ने यहाँ अनेकों चमत्कार किए। वहीं हिन्दुओं की मान्यता यह है कि यहाँ शिव और पार्वती रहा करते थे। इसलिए मनाली के पर्यटन स्थल में इसकी बहुत मान्यता है। आस-पास का वातावरण शांति और आध्यात्मिकता में लिप्त रहता है।

    और जानें: 20 Extreme Adventure Sports In Manali That Will Get Your Heart Racing

    6. कुल्लू

    _Kullu

    प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग कहा जाने वाला यह स्थान मनाली से 39.9 किमी की दूरी पर स्थित है। यह बहुत बड़े क्षेत्र में फैली घाटी हे जो अपने लुभावने दृश्यों और आलीशान पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। 1230 मीटर की ऊँचाई पर बसा यह स्थल प्रकृति से प्रेम करने वालों का महत्वपूर्ण गंतव्य है। कुल्लू को मनाली आकर्षक स्थल की बहन कहा जाता है। कुल्लू आने वाले यात्री अपने सफर को रोमांच से भरने के लिए रिवर राफटिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, आदि कर सकते है।

    और जानें: Trekking In Manali: A Tryst With The Best Of Himalayan Trails

    7. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

    Great Himalayan National Park

    मनाली सिटी से कुछ दूर कुल्लू में स्थित ये राष्ट्रीय उद्यान तीन ओर से हिमालय पर्वतों से घिरा है। यह विविध प्रकार के वन्यजीवों का निवास स्थान है। जिसमें 375 प्रजातियों के पशु, 31 प्रजातियों के मैमल व 181 प्रजातियों के पक्षी शामिल हैं। इस सुंदरता भरे राष्ट्रीय उद्यान में लहलहाते देवदार व चीड़ के पेड़ खूबसूरती को और भी ज़्यादा बढ़ा देते हैं। शहर की भागदौड़ भरी ज़िंदगी से कुछ समय के लिए विराम आप यहाँ पा सकते हैं। यहाँ आकर मनाली का फोटो लेना मत भूलिएगा।

    8. मनु मंदिर

    Manu Temple

    यह माना जाता है कि मनु मनुष्य जाति के रचयता थे और इन्हीं को समर्पित है ये मंदिर। पूरे भारत में एक यही मंदिर है जो मनु के लिए बनवाया गया है। यह मनाली भारत आकर्षक स्थल का महत्वपूर्ण स्थान है। यह मंदिर ब्यास नदी घाटी में स्थित है। पर्यटक यहाँ दैवीय शक्तियों के साक्षी बनने व आध्यात्मिक शांति को ग्रहण करने लिए आते हैं। हरियाली से लिपटा हुआ ये वातावरण आपके मन को सुकून देगा जिसकी तलाश में आप न जाने कितना ही भटके होंगे। वही भटकी हुई शांति आपको यहाँ ज़रूर मिल जाएगी।

    और जानें: 30 Places Near Manali That Are Perfect For A Dreamy Holiday In The Hills In 2022

    9. मनाली सेंक्चुरी

    Manali Century

    अब तो आप अच्छी तरह वाक़िफ़ हो ही गए होंगे कि मनाली कहा है? यह स्थान बहुत सारे वन्यजीवों का निवास स्थान है। यहाँ आपको हिमाचल प्रदेश की स्थानीय पक्षी मोना को भी देखने को मिलेगी। दूर-दूर तक हरियाली-ही-हरियाली और उनसे होकर गुज़रते टेढ़े-मेढ़े रास्ते। वक्त सुबह का हो य शाम का हर वक्त पशु-पक्षियों की चहलकदमी यहाँ बनी रहती है। यहाँ आकर आपको ऐसा लगेगा की आप प्रकृति की गोद में आ बसे हैं और आप मनाली टूरिज़्म की तारीफ किए बिना रह नहीं पाऐंगे।

    10. नग्गर

    Naggar

    ऐसा इलाका जिसे देखते ही आपका मन करेगा की आप कैमरे में इसके हर कोने को कैद कर लें। मनाली के पर्यटन स्थल में इसकी खास जगह है। चारों तरफ हरियाली जो आपको ताज़गी से परिचय करवा देगी। ट्रैकिंग का माहौल जो आपके सफर को आनंदमयी कर देगा। प्रकृति के आँचल में जो लोग विश्राम करना चाहते है वो मनाली इंडिया के दीवाने हैं। यहाँ आकर वे चैन की साँस लेते है और कुछ समय के लिए यहीं के होकर रह जाते हैं।

    और जानें: Camping In Manali: A Guide For An Adventurous Experience Beyond The Call Of Mountains!

    प्रकृति प्रेमियों की चाहत उनको मनाली के पर्यटन स्थल खींच लाती है। यहाँ आकर यात्रियों को सुकून मिलता है, ऐसा सुकून जो उन्हें स्वर्ग के दर्शन करवाता है। ऐसे स्वर्ग के दर्शन भला कौन नहीं करना चाहेगा। सबका यही प्रयत्न रहता है कि वो समय निकाल कर यहाँ कुछ समय बिता सके। आप भी अपनी छुट्टियों का गंतव्य मनाली को बनाकर देखिए। आपको बेहद आनंद का अनुभव होगा। अपनी मनाली यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।

    Category: Manali, Places To Visit

    Best Places To Visit In India By Month

    Best Places To Visit Outside India By Month