
अंडमान निकोबार बंगाल की खाड़ी में बसा द्वीप-समूह है। ये द्वीप मुख्यतः सफ़ेद रेत से घिरे बीच, मैंग्रोव व उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों के लिए मशहूर है। एक गहरी डुबकी लगाकर समुद्री जीवों से यहाँ मुलाकात की जा सकती है। एक आरामदायक या रोमांचक सफर के लिए ये एकदम उचित गंतव्य स्थान है। अगर आप बैठकर बस सूर्य की ढलती किरणों को अपनी आँखों में समाना चाहते है और आनंदमयी माहौल का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए है। अंडमान निकोबार आकर्षक स्थल आप अपने दोस्तों से लेकर परिवार या अपने चहेते साथी को लेकर आ सकते हैं।
अंडमान निकोबार का रहन-सहन

अंडमान निकोबार की संस्कृति विविध है, इसलिए इसे छोटा भारत के नाम से संबोधित किया जाता है। विभिन्न राज्यों से लोग आकर यहाँ बसे है, कुछ पश्चिम बंगाल से तो कुछ तमिलनाडु व केरल से। इस विविधता के कारण यहाँ हर तरह के त्योहारों को बड़ी ही उत्सुकता से मनाया जाता है। यहाँ की मुख्य संस्कृति से आए लोक गीत व लोकनृत्य अभी भी अपना वर्चस्व बनाए हुए है।आदिवासियों द्वारा हस्तशिल्प को यहाँ बहुत महत्व दिया गया है। अंडमान निकोबार का खान-पान भी यहाँ की संस्कृति के तरह विविध है। आपको यहाँ विभिन्न राज्यों के भोजन का मिश्रण मिलेगा। द्वीप-समूह होने के कारण यहाँ सी फूड काफी प्रचलित है। फिश करी, चिली करी, कुल्छे, चिकन टिक्का मसाला आदि बेहद लोकप्रिय हैं।
अंडमान निकोबार कब जाऐं

क्या आप जानते है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कितने द्वीप है? यह 572 द्वीपों का समूह है। इस द्वीप-समूह पर आने का सबसे उचित समय सर्दियों का है- दिसंबर। इस मौसम के दौरान पर्यटकों का यहाँ आना चरम-सीमा पर होता है। इस वक्त यहाँ क्रिसमस व नया साल बहुत भव्यता व उत्सुकता से मनाया जाता है। आप इस दौरान यहाँ आकर अपना सबसे बेहतरीन वक्त गुज़ार सकते हैं।
10 अंडमान निकोबार के दर्शनीय स्थल
अंडमान निकोबार आते समय आपको यहाँ की कुछ सबसे बेहतरीन जगहों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। ताकि आप अपना सफर यादगार बना सके। नीचे कुछ बहुत अच्छे पर्यटक स्थलों के बारे में बताया गया है।
1. हैवलॉक द्वीप
सफ़ेद रेत पर अपने पैरों की छाप छोड़ते हुए जब आप बीच की तरफ बढ़ेंगे तो एक अनोखी-सी ताज़गी आप महसूस कर पाऐंगे। चारों तरफ से उष्णकटिबंधीय वनों ने इस द्वीप को घेरा हुआ है। इन वनों से हरियाली दौड़ कर यहाँ तक आती है और फिर जल में समा जाती है। वृक्षों का प्रतिबिंब लहराता हुआ दिखता है, जैसे आप पानी में हाथ लगाकर उसे हिलाते है, ठीक वैसे ही। स्कूबा डाईविंग, स्नॉरक्लिंग, सी वॉकिंग, गलास बोट राईड आदि,आपका परिचय रोमांचक जलीय जीवन से करवाऐंगे।
Must Read: Honeymoon In Andaman 2022: A Handy Guide With 3 Legit Tips & First-Hand Experiences
2. राधानगर बीच
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में शामिल यह द्वीप विश्व के सबसे बेहतरीन द्वीपों में से एक है। जो पर्यटकों द्वारा अधिक पसंद किया जाने वाला स्थान है। जहाँ तक आपकी नज़र जाएगी वहाँ तक बस नीला पानी आप देख पाऐंगे जिसे गहरे हरे रंग के वन ने समेट रखा है। ये दृश्य आपके मन में बस जाएगा, ऐसा बसेगा कि सपनों में भी खुद को इसी की सैर करता पाऐंगे। यहाँ आकर आप अपनी छुट्टियों को सबसे बेहतरीन तरीके से गुज़ार सकते हैं।
Suggested Read: 16 Hidden, But Beautiful Islands In India For A Memorable Escape To Bliss In 2019
3. बैरन द्वीप
दक्षिण-पूर्वी एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी यहीं है। हाँलाकि ये स्थान लोगों के बसने या आने-जाने के लिए बिल्कुल नहीं है। पर यहाँ कुछ अनोखे पशुओं की प्रजातियाँ हैं जो शायद भारत में कहीं और नहीं है, जिन्हें देखना लाज़मी हो जाता है। सी-प्लेन राईड द्वारा आप ऊपर से इसका अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं और इस अनोखी जगह का हिस्सा बन सकते हैं।
Suggested Read: 53 Best Places To Visit In Andaman In 2022 For A Mesmerizing Holiday Experience
4. विजयनगर बीच
फ़ोटोग्राफ़ी का शौक रखने वाले यात्रियों का यहाँ आना आवश्यक हो जाता है। सूरज जब अपनी किरण इस पूरी जगह पर बिखेरता है तो माहौल रंगीन हो जाता है। जैसे कोई रंगीन फूल खिल गया हो, उसमें एक नयी सी चमक भर दी गई हो। स्थानीय पक्षियों कि चहचहाट आपको सुबह-सुबह सुनने मिलेगी। यकीन मानिए इस चहचहाट से आपकी सुबह बेहद खूबसूरत बन जाएगी। ये बीच आपको प्रकृति के बीच ले जाकर खड़ा कर देगा।
5. भरतपुर बीच
नील द्वीप का सबसे खूबसूरत बीच। जैसा की आप पेंटिंग में देखते, उसी पेंटिंग का हकीकत रूप है ये बीच। जैसे इसमें सौंदर्य प्रकृति ने कूट-कूटकर भरा हो। विश्वभर से लोग इस स्वप्न को हकीक़त में जीने आते हैं। ऊपर नीला आसमान, नीचे नीला पानी और आसपास हरियाली युक्त दृश्य-कितना अद्भुत संगम है प्रकृति का। तारीफ़ किए बिना रहा ही नहीं जा सकता। घंटों तक बैठकर इसे घूरते रहना भी कम ही होगा।
Suggested Read: Cruise To Andaman: 2022 Guide To Fares And Ferries From Kolkata, Chennai, Vizag
6. बारातंग द्वीप
खूबसूरत द्वीप, मन मोहने वाले बीच, लाईमस्टोन(चूना-पत्थर) केव, मैंग्रोव वन-इन सभी का मिश्रण है यह द्वीप। यादगार छुट्टियाँ बिताने के लिए ये बहुत सुंदर जगह है। आपका हर एक दिन इसके अतुल्नीय दृश्यों को देखते हुए बीतेगा। मड़ द्वीप व पैरट द्वीप यहाँ के सबसे चर्चित स्थान है। अपने परिवार के साथ यहाँ आकर आप एक शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी छुट्टियाँ बिता सकते है।
7. लाला जी बे बीच
ये बीच तैरने व स्कूबा डाईविंग के लिए प्रसिद्ध है। ऊँची उठती सफ़ेद लहरों को जब आप अपनी ओर आते देखेंगे तो वो नज़ारा एक अलग ही आनंद देगा। शांतिपूर्ण माहौल में समय बिताना हर इंसान चाहता है और ये स्थान हमेशा यात्रियों के स्वागत के लिए तत्पर है। नंगे पैर रेत को महसूस करके चलते जाना फिर धीमी लहर के साथ आए पानी का पैरों को स्पर्श करना एक अतुल्नीय अनुभव है। इसी अनुभव को आप यहाँ आकर महसूस कर पाऐंगे।
Suggested Read: Jolly Buoy Island: An Untouched And Serene Gem Of Nature In Andamans
8. पोर्ट ब्लेयर
ये अंडमान निकोबार द्वीप-समूह का राजधानी क्षेत्र है। यहाँ से बाकि शहरों के लिए आसानी से जाया जा सकता है। अंडमान निकोबार आकर्षक स्थल का ये हिस्सा वित्तीय, संस्कृति व अन्य क्रियाओं का केंद्र है। यहाँ आकर आप स्थानीय आदिवासी जनजातियों व यहाँ के इतिहास के बारे में जान पाऐंगे। यहाँ साल के किसी भी दिन आकर आप अपनी ज़िंदगी के कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं।
Suggested Read: Cinque Island: A Quick And Handy Guide To Explore This Hidden Paradise In Andaman!
9. चिड़िया टापू
जैसा कि आपको नाम से ही समझ आ रहा होगा कि ये ऐसी जगह है जहाँ आपको ढ़ेर सारे पक्षी देखने को मिलेंगे। स्थानीय पक्षियों के साथ-साथ कुछ अनदेखे प्रवासी पक्षियों की झलक भी आपको देखने मिल सकती है। चहचहाट से गूँजित ये जगह बहुत अनोखा अनुभव जीने का अवसर देती है। सुबह सूरज की पहली किरण देखते हुए दिन की शुरुआत करना और फिर ढ़लते सूरज के साथ अपने दिन को खत्म करने का अनुभव मनोरम है।
Suggested Read: Snorkeling In Andaman Is All About Witnessing The Magical World Underwater!
10. सेल्यूलर जेल

“काला पानी” इस नाम से तो आप सभी बखूबी वाकिफ होंगे। ये अंडमान निकोबार आकर्षक स्थल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहाँ आकर इस जगह न आना आपकी सबसे बड़ी भूल होगी। ये एक तीन मंज़िला इमारत है जिसमें 698 कारावास है जो एक-दूसरे से स्टारफिश के आकार में जुड़े हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के ऐतिहासिक कारनामों की झलक व बेहतरीन लाईट और साऊण्ड शो आपको मंत्र मुग्ध कर देंगे।
Further Read: 19 Best Hotels And Resorts In Andaman That Fit Under Every Budget
अपने कुछ यादगार पल बिताने के लिए इससे अच्छी जगह शायद ही आपको मिल पाए। तो क्यों मौका गवाया जाए? अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक ब्रेक मिलते ही यहाँ चले आइए। अंडमान निकोबार आकर्षक स्थल आपको अनेक बीचों की सैर करवाऐंगे। अपनी अंडमान निकोबार यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।