• Things to do
  • Places to visit
  • Hotels and resorts
  • Honeymoon packages
  • Holiday packages
  • Real Traveler Stories

    hampi India Attraction

    Written by

    हम्पी कर्नाटक राज्य का एक छोटा शहर है जो अपने ऐतिहासिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। तुंगभंद्रा नदी के तट पर बसा यह शहर विजय नगर साम्राज्य के अवशेषों का साक्षी है। यहाँ धार्मिकता व ऐतिहासिकता का संगम होता है। यहाँ का माहौल इतिहास जानने पर मजबूर करता है ताकि प्राचीनता से हमारी डोर बँधी रहे। यहाँ आकर विभिन्न मंदिरों के दर्शनों से भक्ति में लीन होना बिल्कुल स्वाभाविक है। इस वातावरण में ऐसा महसूस होगा कि दक्षिणी भारत के देवी-देवताओं का आशीर्वाद आप पर बरस रहा हो। हम्पी भारत आकर्षक स्थल अपना अस्तित्व बहुत लंबे समय से बनाए हुए हैं।

    हम्पी का इतिहास

    ऊपर की जानकारी पढ़कर आप इतना तो जान ही गए होंगे कि हम्पी नगर किस साम्राज्य से संबंधित है? हम्पी-विजय नगर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मध्यकालीन युग का उदाहरण है। विजय नगर साम्राज्य के दौरान यहाँ अनेकों मंदिर का निर्माण किया गया। यहाँ के प्राचीन राजाओं ने कला, कृषि, धार्मिक इमारतें आदि पर अधिक ज़ोर दिया। यह स्थल हिन्दू के साथ-साथ जैन धर्म की इमारतों का भी निर्माता है। विभिन्न प्रकार की वास्तुकलाओं का प्रयोग करके ऐतिहासिक इमारतों को बनवाया गया है। हम्पी हिस्ट्री अद्भुत कलाकारियों से परिचित करवाती है।

    10 हम्पी आकर्षक स्थल

    यहाँ अलग-अलग वास्तुकलाओं का प्रयोग करके बेहद कुशल कलाकारों द्वारा धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाया गया है जो प्रशंसा के पात्र हैं। आइए हम्पी के टॉप पर्यटन स्थल के बारे में जानें:

    1. विजय विट्ठल मंदिर

    Vijay Vitthal Temple

    यह दक्षिण भारत के ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। पत्थर से इसके हर एक हिस्सै को महीनता से तराशा गया है। स्तंभों को भी बड़ी कलाकारी से बनाया गया है। दक्षिणी भारत की कला संस्कृति को बिखेरते हुए इस मंदिर की रचना द्रविड़ वास्तुकला द्वारा की गई है। इसी का एक भाग है, हम्पी रथ मंदिर। मंदिर के इस हिस्से को रथ की तरह बनाया गया है। हम्पी का रथ आपको वास्तविक रथ जैसा लगेगा जैसे बस अभी यह चल पड़ने वाला हो। महा मंडप, पत्थर का रथ व संगीतमय स्तम्भ यहाँ के मुख्य आकर्षण है। सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक आप यहाँ आ सकते हैं।

    Must Read: 10 Best Adventure Activities In Karnataka That Will Sweep You Off Your Feet

    2. वीरुपाक्ष मंदिर

    Virupaksha Temple

    यह मंदिर तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। मंदिर में प्रवेश करते ही आपको नंदी की तीन मुख वाली मूर्ति देखने मिलेगी। मंदिर के मध्य में स्तंभों से बना एक बड़ा बरामदा है जिसे रंग मंडप के नाम से जाना जाता है। मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। मंदिर सबसे ज़्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ फरवरी में होती है क्योंकि इस समय मंदिर का वार्षिक त्योहार मनाया जाता है। दर्शकों के लिए मंदिर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक व शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

    3. हम्पी बाज़ार

    Hampi Bazaar

    हम्पी आकर आप यहाँ आना बिल्कुल मत भूलिएगा। यह यहाँ का सबसे चर्चित बाज़ार है जहाँ से आप ढ़ेर सारी वस्तुओं को सँजो के स्मृति के तौर पर अपने साथ ले जा सकते हैं। बाज़ार के पूर्वी हिस्से में आपको स्थानीय ग्रामीणवासी दिखेंगे जो कुछ पारंपरिक वस्तुओं को बेचते हैं। हम्पी बाज़ार के सड़क के पूर्वी अंत पर नंदी की विशाल प्रतिमा है। गहने, कपड़े व कुछ अनोखी वस्तुओं से ये बाज़ार लबालब रहता है। सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक आप कभी भी यहाँ आ सकते हैं।

    Suggested Read: Shopping In Karnataka: Pamper Yourself And Shop At These 10 Spots In The State!

    4. आर्केयोलॉजीकल म्यूज़ियम

    Archaeological Museum

    अपना कुछ बेहतरीन समय गुज़ारने के लिए आप यहाँ बेशक आ सकते हैं। यह हम्पी का जाना-माना स्थल है जहाँ पर्यटक आना नहीं भूलते। इसे चार भागों में बाँट गया है। पहले भाग में आप हम्पी का मॉडल देख पाऐंगे। दूसरे भाग में आप हम्पी को समर्पित कुछ मूर्तियों के अवशेष देखेंगे। तीसरे भाग मे औजारों आदि की प्रदर्शनी है। चौथे में आपको लिखित इतिहास से पहले व बाद की कलाकृतियाँ देखने को मिलेंगी। आर्केयोलाजीकल रूईंस (पुरातात्विक अवशेष) को यहाँ सँजो के रखा गया है।

    Suggested Read: 9 Museums In Karnataka: Top Creative Spots With A Rich Heritage

    5. यंत्रोद्धारक हनुमान मंदिर

    Mechanized Hanuman temple

    यह मंदिर पर्वत की चोटी पर बनी गुफा में स्थित है। जहाँ आपको भगवान हनुमान ध्यान लगाते दिखेंगे। बेशक हनुमान जी ने इस स्थान को इसलिए चुना होगा ताकि वो शांति के वातावरण में ध्यान लगा सके। आपको भी यहाँ आकर बेहद शांति का अनुभव होगा। इस पर्वत के समीप से तुंगभद्रा नदी भी बहती है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ आप एक सुंदर दृश्य भी यहाँ से देख पाऐंगे।

    Suggested Read: 17 Festivals In Karnataka That Will Give You A Glimpse Into Its Vibrant Culture In 2022

    6. क्वीन बाथ

    Queen bath

    हम्पी का सबसे बड़ा स्नानगृह जो अद्भुत वास्तुकला के लिए मशहूर है। 500 वर्ष पूर्व बने होने के बावजूद भी इसने अपनी खूबसूरती को बनाए रखा है। यह 30 वर्ग किमी में बनी इमारत है जिसके बीच में इस स्नानगृह को बनाया गया है। इसके हर एक कोने पर कला कृति की गई है। यह एक उम्दा कार्य का अनोखा उदाहरण है। आप इसका दीदार करने सुबह 8:30 से शाम 6 बजे तक आ सकते हैं।

    Suggested Read: 10 Haunted Places In Karnataka: Are You Ready To Challenge Your Soul?

    7. प्रसन्न वीरुपाक्ष मंदिर

    Prasanna Virupaksha Temple

    पौराणिक कथाओं व ऐतिहासिकता की झलक दिखाता यह मंदिर ज़मीन के नीचे बनाया गया है। यह एक शिव मंदिर है जो हम्पी भारत आकर्षक स्थल का अभिन्न अंग है। इसके अंदर एक मुख्य बारामदा, एक आंगन व एक छोटा बारामदा शामिल है। मंदिर के चारों तरफ हरियाली है जहाँ आप बैठकर खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहाँ जाने की कोई समय-सीमा नहीं है। आप कभी भी यहाँ आ सकते हैं। पर कहा जाता है कि सूर्यास्त पहले यहाँ आना ज़्यादा अच्छा होता है।

    Suggested Read: Hampi Ranked Second In New York Times ‘Places To See In 2022’, Making India Proud

    8. हेमकुट पहाड़ी मंदिर

    Hemkut Pahari Temple

    यह विस्मरणीय मंदिर व अद्भुत कलाकारी का स्थल है। यह स्थान सूर्योदय व सूर्यास्त का दृश्य देखने का सबसे उचित स्थान माना जाता है। इस मंदिर की वास्तुकला विजय नगर साम्राज्य के दौरान की गई वास्तुकला.से एकदम भिन्न है। यहाँ मंदिरों के समूहों के तीन चैंबर है जो मिलकर एक पिरामिड के आकर की छत का निर्माण करते हैं। सुबह से शाम तक आपकी जब इच्छा हो आप यहाँ आ सकते हैं।

    9. कृष्ण मंदिर

    Krishna Temple

    यह मंदिर ओडिशा अभियान की सफलता के बाद कृष्णदेवराय ने बनवाया था। अपनी सौंदर्य पूर्ण कलाकृतियों के लिए यह सबसे प्रसिद्ध जगह है। कृष्णदेवराय का कला व वास्तुकला के प्रति प्रेम इस मंदिर में साफ लगता है।
    मंदिर बहुत सारे स्तंभों से घिरा है व आपको थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छोटी मूर्तियाँ देखने को मिलेंगी। मंदिर के पूर्वी तरफ एक भव्य बरामदा है। इसके दक्षिणी तरफ आपको केले के बगीचे दिखेंगे जहाँ से आप ताज़ा केले ले सकते हैं।

    Suggested Read: 26 Most Riveting Places To Visit In Hampi

    10. मतंगा हिल

    Matanga Hill

    हम्पी भारत आकर्षक स्थल में यह एक ऐसी जगह है जिसकी चर्चा सबसे अधिक की जाती है। यह हम्पी का सबसे उच्च स्थान है जहाँ से आप एक मनोरम नज़ारा देख सकते है। फ़ोटोग्राफ़ी का शौक रखने वाले पर्यटक यहाँ आना नहीं भूलते। यहाँ आकर आप खूबसूरत दृश्यों की ढ़ेरों तस्वीरें खींचकर अपने साथ ले जा सकते हैं।

    Further Read: Hampi Utsav 2021: 10 Reasons You Must Be A Part Of The Festivities

    हम्पी भारतीय आकर्षक स्थल, धार्मिक स्थल से लेकर पुरातात्विक अवशेषों का केंद्र है। अपनी अनोखी कला, वास्तुकला व कला कृति के लिए यह विश्व प्रसिद्ध है। दक्षिण भारत की ऐतिहासिकता को इस स्थल ने अभी भी बरकरार रखा हुआ है जिसके कारण दर्शकों का मोह इस जगह के प्रति बना हुआ है। आप यहाँ आकर इस आनंदमयी जगह की ऐतिहासिक साँस को खुद में भर सकते हैं। अपनी हम्पी यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।

    Category: Hampi, Places To Visit

    Best Places To Visit In India By Month

    Best Places To Visit Outside India By Month