
सवाई जय सिंह द्वारा बनवाया गया जंतर मंतर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। यहाँ मौजूदा उपकरण बेहद प्राचीन होकर भी आधुनिकता का प्रमाण देते हैं। इन उपकरणों से समय को मापा जाता है, भविष्य में आने वाले ग्रहण के बारे में पता लगाया जाता है व तारों की गति का अंदाज़ा लगाया जाता है। जंतर मंतर जयपुर भारत के सबसे अव्वल कार्यों में से एक है। इन उपकरणों से भारत के ज्ञानी खगोलशास्त्रियों व गणितज्ञों के उच्च दर्जे की बुद्धि का साफ पता चलता है। अपने देश के इस महान कार्य का साक्षी आपको ज़रूर बनना चाहिए।
जंतर मंतर जयपुर का इतिहास

1728 में आमेर के राजा सवाई जय सिंह ने जंतर मंतर का कार्य आरंभ करवाया था जिसके ज़रिए ज्योतिषीय व खगोलीय घटनाओं की समय-समय पर उचित भविष्यवाणी की जाती रही है और दुनियाभर से प्रसिद्धि बटोरी है। राजा ने पाँच जगहों पर खगोलीय वेधशालाऐं बनवाई जो जयपुर, दिल्ली, उज्जैन, मथुरा व बनारस में स्थित है। इन सभी वेधशालाओं में जयपुर का जंतर मंतर सबसे विशाल है व इसे बनने में दस साल का समय लगा था। यहाँ मौजूदा सभी उपकरण पत्थरों से बने हैं। पहले इन उपकरणों को अस्थायी रूप से निरीक्षण करने के लिए लकड़ी से बनाया गया था फिर सब निर्धारित होने के बाद इन यंत्रों को पत्थर से बनाया गया है।
जंतर मंतर टिकट कीमत
जंतर मंतर जयपुर में भारतीय व्यस्कों के लिए टिकट की कीमत ₹50 है और भारतीय विद्यार्थी के लिए ₹15 रखी गई है। वही दूसरी तरफ विदेशी यात्रियों के लिए टिकट की कीमत ₹200 और विदेशी विद्यार्थियों के लिए ₹100 निर्धारित की गई है। जंतर मंतर जयपुर टाइमिंग्स सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। यह हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है तो आप किसी भी दिन यहाँ आकर अपना समय बिता सकते है। आप पूरे जंतर मंतर को 30-45 मिनटों में देख सकते हैं।
जंतर मंतर जयपुर के मुख्य आकर्षण
जंतर मंतर के उपकरण बेहद आकर्षक है और ये अपनी खूबी देखते ही बयान करते है। 19 उपकरण जो अलग-अलग ज्यामितीय आकारों के है। आप जंतर मंतर को विस्तार से समझने के लिए ऑडियो गाईड़ की सहायता ले सकते हैं:
1. वृत सम्राट यंत्र

यह यंत्र प्रवेश करते ही दाँई ओर स्थित है। इस यंत्र के द्वारा सूर्य की मौजूदा स्थिति व स्थानीय समय का पता लगाया जाता है। इन यंत्रों का महत्व इसलिए है क्योंकि इतने लंबे अंतराल के बाद भी इन्होंने अपना वजूद बनाए रखा है और ये अभी भी अपना कार्य सही ढंग से करते आ रहे हैं। जंतर मंतर जयपुर भारत के सबसे उच्च श्रेणी के कार्यों का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। सोचिए सूर्य की किरण इस यंत्र के केंद्र बिन्दू पर पड़ते ही कैसे ज़रा से समय में समय का पता लगा देता है। साधारण लोगों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।
और जानें: Monsoon In Jaipur 2022: A Guide To Explore The Pink City Of Rajasthan!
2. लघु सम्राट यंत्र

इस यंत्र को धूप घड़ी भी कहा जाता है। यह यंत्र सम्राट यंत्र का ही छोटा रूप है इसलिए इसे लघु सम्राट यंत्र कहा जाता है। लाल पत्थर से बना यह यंत्र स्थानीय समय का पता लगाता है। यह यंत्र ध्रुव दर्शक पट्टिका के पश्चिम में स्थित है। समय की गणना करने के इतने सारे बेहतरीन यंत्र वो भी एक ही स्थान पर अपने आप में गर्व करने की बात है।
और जानें: 10 Road Trips From Jaipur That’ll Invoke Serious Wanderlust In You
3. रामयंत्र

वृत केंद्र के आसपास स्तम्भ के आकार के डिग्रियों वाले फलकों से कुछ महत्वपूर्ण गणनाऐं की जाती हैं। जंतर मंतर की पश्चिम दीवार के पास इस यंत्र को बनाया गया है। इस यंत्र के लघु रूप भी इसके पास ही स्थित है। यहाँ ऐसे बहुत-से यंत्र है जिनके लघु रूपों को भी रखा गया है और राम यंत्र के तो दो लघु रूप यहाँ मौजूद है। समय के साथ-साथ खगोलीय गतिविधियों का भी आकलन करना बहुत प्रसिद्धि की बात है। इसलिए तो यह स्मारक इतनी चर्चा में है।
और जानें: 20 Best Wedding Venues In Jaipur: Tie The Knot The Royal Style In 2022!
4. जयप्रकाश यंत्र

यहाँ का एक और मुख्य आकर्षण है जिनकी आकृति कटोरे की तरह है। इनके किनारों को क्षितिज मानकर आधे खगोलिय परिस्थितियों का प्रदर्शन हर एक पदार्थ के लिए किया जाता है। यह यंत्र सम्राट यंत्र व दिशा यंत्र के ठीक बीच में स्थित है। इन यंत्रों से सूर्य की राशि परिस्थिति का ज्ञान भी होता है।
Planning your holiday in Rajasthan but confused about what to do? These Rajasthan travel stories help you find your best trip ever!
Real travel stories. Real stays. Handy tips to help you make the right choice.
5. सम्राट यंत्र

जैसा कि आप इसके नाम से ही समझ गए होंगे कि यह आकार में विशाल है इसलिए इसे ये नाम दिया गया है। जंतर मंतर का सबसे बड़े इस यंत्र की ऊँचाई 90 फीट है। इस यंत्र के ऊपरी हिस्से में एक छतरी जैसी बनी हुई है। इस यंत्र से ग्रह-नक्षत्रों में समय-समय पर होने वाली उथल-पुथल व समय का पता लगाया जाता है। इतने विशाल यंत्र को बनाने में कड़ी मेहनत लगी होगी, इस बात का पता तो इस यंत्र की ओर देखते ही पता चल जाता है।
और जानें: 21 Best Hotels In Jaipur For Enjoying A Princely Stay In The Pink City
6. दिशा यंत्र

जंतर मंतर के ठीक बीच में वर्ग के आकार की समतल भूमि पर लाल पत्थर से बना एक विशाल वृत है जिसके केंद्र से चारों दिशाओं की ओर समकोण बनाए गए हैं। इस यंत्र द्वारा दिशाओं का पता लगाया जाता है। दिखने में तो यह सरल-सा यंत्र मालूम होता है पर इसका भी बाकि यंत्रों की तरह अपना अलग महत्व है जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।
और जानें: 22 Best Resorts In Jaipur In 2022 For A Comfortable Yet Regal Staycation
7. ध्रुवदर्शक यंत्र

यह यंत्र ध्रुव तारे की दिशा व गति के बारे में पता लगाता रहता है। उत्तर-दक्षिण दिशा की ओर स्थित यह यंत्र दीवार नुमा आकार की है जो दक्षिण से उत्तर की ओर कुछ उठी हुई है। इस यंत्र के दक्षिणी सिरे पर नेत्र लगाने से ध्रुव तारे स्थिति का स्पष्टता का पता लगता है।
और जानें: 12 Awesome Water Parks In Jaipur To Stay Cool In Summer 2022
8. क्रांति वृत

अगर आप जयपुर के जंतर मंतर आए हैं और क्रांति वृत ना देखें तो आपकी यात्रा अधूरी है। इस यंत्र का प्रयोग सौर मंडल में दिन के वक्त सूरज के चिन्हों को देखने के लिए किया जाता है। यह भी बेहद उम्दा प्रकार का यंत्र है जो अपनी छाप छोड़ता है।
और जानें: 14 Invigorating Picnic Spots Near Jaipur To Visit In 2022
जंतर मंतर जयपुर कब जाऐं
जंतर मंतर जाने का सबसे उचित समय दोपहर का है क्योंकि इस दौरान आप यहाँ मौजूद उपकरणों को बखूबी कार्य करते हुए देख पाऐंगे। तब शायद आप इनके कार्यों को उचित ढंग से समझ पाऐंगे।
जंतर मंतर जयपुर के नज़दीकी पर्यटक स्थल

सिटी पैलेस, हवा महल, गोवर्धन मंदिर व और भी कई चर्चित जगह जयपुर के जंतर मंतर के निकट ही स्थित है। आप इन जगहों पर भी भरपूर आनंद पाऐंगे व अपने समय का उचित जगह पर इस्तेमाल कर पाऐंगे। गुलाबी शहर का लुत्फ़ उठाते हुए आप अपने सफर को यादगार बना सकते है।
और जानें: Top 39 Things To Do In Jaipur: Exploring The Pink City All Over Again In 2022
जंतर मंतर में खगोलीय उपकरण व अन्य उपकरणों ने विश्व भर में अपना नाम रोशन किया है। इसी कारण तो इसे विश्व धरोहर की सूची में स्थान मिला है। आप विद्वान खगोलशात्रीय के इस कार्य को देखकर गदगद हो जाऐंगे। इसे देखने का एक अवसर ज़रूर निकालें। अपनी जयपुर यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।
Looking To Book A Holiday Package?
Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.