मसूरी घूमने की 10 खूबसूरत जगह
मसूरी, जिसे “पहाड़ों की रानी” कहा जाता है, उत्तराखंड राज्य का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। ये अपने सुरम्य प्राकृतिक सुंदरता, ठंडा मौसम और शांत वातावरण के लिए जाना जाता हैं। हिमालय की गोद में बसा यह शहर हर साल हजारों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां की हरी-भरी वादियां, झरने और दर्शनीय स्थल जैसे गन हिल, केम्पटी फॉल और मॉल रोड पर घूमने के लिए हर साल यात्री आते हैं। अगर आप भी भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर शांति और प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं, तो मसूरी घूमने का एक बेहतरीन विकल्प है।
मसूरी में घूमने की जगह
मसूरी में कई सारे दर्शनीय स्थल हैं, जो हर उम्र के यात्रियों के अपनी ओर आकर्षित करता हैं। आइए जानते हैं यहां की 10 खास जगहों के बारे में, जो आपकी मसूरी की यात्रा को ओर भी खास बनाने में मदद करेंगी।
1. केम्पटी फॉल्स

केम्पटी फॉल्स, मसूरी का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। यह समुद्र तक से लगभग 4500 फीट की उंचाई पर स्थित हैं। झरने के आसपास कई छोटे कैफे और दुकानें हैं, जहां से आप स्थानीय व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। गर्मियों में ये जगह घूमने के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
2. मसूरी लेक

मसूरी लेक देहरादून और मसूरी के रास्ते पर स्थित एक छोटा- सी खूबसूरत झील हैं। इस झील को पर्यटन विभाग द्वारा विकसित किया गया हैं। यह झील अपने शांत वातावरण और पहाड़ियों के बीच बसे सुंदर दृश्यों के कारण पर्यटकों को अपनी आकर्षित करता हैं। यहां पर बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध हैं। सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बेहद मनमोहक हो जाता हैं।
3. लाल टिब्बा

लाल टिब्बा मसूरी का सबसे ऊंचा स्थान हैं। ये समुद्र तल से लगभग 2,275 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। यह स्थान लैंडोर क्षेत्र में स्थित हैं। यहां से हिमालय की बर्फ से ढिकी पहाड़ियों जैसे- केदारनाथ, नंदा देवी और बद्रीनाथ का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। अगर आप मसूरी में प्राकृति की शांति और खूबसूरती का असली आनंद लेना चाहते हैं, तो एक बार लाल टिब्बा जरूर आएं।
4. ज्वाला देवी मंदिर

ज्वाला देवी मंदिर, मसूरी के पास बसा एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। ये मंदिर देवी दुर्गा के ज्वालामुखी रूप को समर्पित हैं। यह मंदिर मसूरी- लैंडौर क्षेत्र के पास बेनोग हिल की चोटी पर स्थित हैं। मंदिर परिसर से हिमालय के बर्फीली पहाड़ियों और घाटियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता हैं।
5. मसूरी एडवेंचर पार्क

मसूरी एडवेंचर पार्क प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन स्थल हैं। यहां पर आप प्रकृति की गोद में रहकर साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। ये पार्क मसूरी- धनोल्टी रोड पर स्थित हैं। यहां पर रॉक क्लाइंबिंगल, जिपलाइन,स्काई वॉक, रैपलिंग, वैली क्रॉसिंग जैसे कई एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
6. झरीपानी फॉल्स

वैसे तो मसूरी में घूमने के लिए काफी सारी जगहें हैं, लेकिन अगर आपने झरीपानी फॉल्स नही देखा, तो फिर आपने क्या देखा। यह वॉटरफॉल मसूरी की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक हैं। यहां के आसपास का हरियाली भरा वातावरण मन को सूकुन देता हैं। अगर आप मसूरी में कम भीड़- भाड़ वाली, शांत और प्राकृतिक जगह तलाश कर रहे हैं, तो झरीपानी फॉल्स जरूर जाएं।
7. कैमल्स बैक रोड

कैमल्स बैक रोड मसूरी की सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सड़क हैं। यह रोड़ म़ल रोड से शुरू होकर लैंडोर तक जाती हैं। यह सड़क अपने खूबसूरत प्राकृतिक सृश्यों, घने पड़ों और शांत वातावरण के लिए जानी जाती हैं। अगर आप मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो कैमल्स बैक रोड घूमने के लिए परफेक्ट विकल्प हैं।
8. मसूरी क्राइस्ट चर्च

मसूरी क्राइस्ट चर्च मसूरी का सबसे पुराना और ऐतिहासिक चर्च हैं। इस चर्च का इंचीरियर बेहद साधारण लेकिन प्रभावशाली हैं। मसूरी के मॉल पर स्थित यह चर्च स्थानीय लोगों के साथ- साथ पर्यटकों के लिए भी महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल हैं। मसूरी की यात्रा के समय वास्तुकला, इतिहास और धार्मिक स्थल को देखना चाहते है, तो मसूर क्राइस्ट चर्च जरूर आएं।
9. मॉस्सी फॉल्स

मॉस्सी फॉल्स मसूरी के पास स्थित एक खूबसूरत झरना हैं, जो प्राकृतिक सौंदर्य का बेहतरीन उदाहरण हैं। यह झरना समुद्र तल से लगभग 2500 मीटर की ऊंचाई पर है। झरने का ठंडा और साफ पानी गर्मी के मौसम में ताजगी का एहसास कराता हैं। यहां के आसपास की हरियाली और शांत वातावरण मन को सुकून देता हैं।
10. बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी

बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचूरी मसूरी के पास स्थित एक वन्यजीव अभयारण्य हैं, जो प्रकृति प्रेमियों और पक्षी देखने के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। यहां पर विभिन्न प्रकार के पक्षी, जंगली जानवर और दुलर्भ वनस्पतियां पाई जाती हैं। यह जगह ट्रेकिंग के भी लोकप्रिय हैं, क्योंकि यहां से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों और आसपास की घाटियों का मनमोहक दृश्य दिखाई देता हैं।
अब जब आप मसूरी में घूमने की जगहों की सूची देख चुके हैं, तो तुरंत मसूरी की यात्रा बुक करके अपनी छुट्टियों की योजना बनाना शुरू करें। हम वादा करते हैं कि आप निराश नहीं होंगे और मसूरी में आपको जो कुछ भी देखने को मिलेगा, उसका भरपूर आनंद लेंगे। यह साल भर घूमने लायक जगह है, इसलिए आप इसकी पक्की सड़कों और खूबसूरत वास्तुकला को देखने के लिए कभी भी यहा आ सकते हैं।
हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें।
Image Sources: Wikimedia Commons, Facebook, and Pexels
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मसूरी में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन आकर्षण कौन से हैं?
मसूरी के कुछ सबसे बेहतरीन आकर्षण केम्प्टी फॉल्स, लाल टिब्बा, मसूरी मॉल रोड, क्लाउड्स एंड, ज्वाला देवी मंदिर और गन हिल हैं।
मसूरी में घूमने के लिए कितने दिन काफी हैं?
मसूरी में अपनी छुट्टी का मज़ा लेने के लिए एक वीकेंड ही काफी है। आप दो दिनों में सभी प्रमुख आकर्षण और मशहूर कैफ़े देख सकते हैं। हालाँकि, अगर आप ज़्यादा समय तक रुकना चाहते हैं और स्थानीय लोगों की तरह ज़िंदगी जीना चाहते हैं, तो आपको कुछ दिन से ज़्यादा समय बिताने से कोई नहीं रोक सकता।
मसूरी में बच्चों के साथ करने के लिए सबसे लोकप्रिय चीज़ें क्या हैं?
आप बच्चों को मसूरी एडवेंचर पार्क, केम्प्टी फॉल्स, क्लाउड्स एंड, कंपनी गार्डन, भट्टा फॉल्स और झरीपानी फॉल्स ले जा सकते हैं।
क्या मसूरी घूमने लायक है?
हां, बिल्कुल। मसूरी घूमने लायक है। हालाँकि, इसका बहुत अधिक व्यवसायीकरण हो चुका है और पीक सीजन के दौरान यहाँ भीड़भाड़ रहती है, लेकिन फिर भी यह एक प्यारी जगह है। आपको मसूरी में आरामदायक कैफ़े मिलेंगे जहाँ आप एक गर्म कप कॉफी के साथ पहाड़ी मौसम का आनंद ले सकते हैं। आप मसूरी के पास घूमने के लिए कई जगहें देख सकते हैं जैसे लंढौर जो हमेशा की तरह खूबसूरत हैं।
मसूरी घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
मसूरी घूमने का पीक सीजन अप्रैल से जून तक होता है जब गर्मी होती है। यहाँ का मौसम सुहावना और स्वास्थ्यवर्धक होता है। अगर आपको ठंड का मौसम पसंद है तो आप दिसंबर-जनवरी में भी मसूरी जा सकते हैं।
क्या मसूरी में बर्फबारी होती है?
हां, लेकिन बहुत ज़्यादा नहीं। दिसंबर-फरवरी में मसूरी में बर्फबारी होती है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से मसूरी में बर्फबारी की संभावना कम हो गई है। बर्फबारी उतनी ज़्यादा नहीं होती जितनी आप उम्मीद करते हैं, लेकिन आपको बर्फ़ का स्वाद ज़रूर मिलेगा।
मैं मसूरी में कम बजट में कहाँ ठहर सकता हूँ?
अगर आप मसूरी में किफायती ठहरने की तलाश में हैं तो निम्नलिखित सबसे अच्छे और सबसे किफ़ायती विकल्प उपलब्ध हैं: मसूरी गेटवे, वैली व्यू होटल, होटल शिवा कॉन्टिनेंटल और बंकोटेल।

I’ve spent over 6 years researching, exploring, and writing about destinations across India. My articles combine firsthand travel experiences, careful research, and practical planning advice to help readers discover new places, choose the right transportation and accommodations, and travel with confidence.











