• Things to do
  • Places to visit
  • Hotels and resorts
  • Honeymoon packages
  • Holiday packages
  • Real Traveler Stories

    Best Coorg Attractions

    Written by

    कूर्ग (कोडगु) कर्नाटक का पहाड़ी इलाक़ा है। यहाँ की संस्कृति और लोगों ने यात्रियों को अपना कायल बना दिया है। कॉफी के हरे-भरे पौधों को देखना भी अपने आप में एक अलग एहसास को जीना है। मसालों की खुशबू आपके नाक से होते हुए ज़हन में जा बसेगी। ऐसी महक जो दूर से ही आपकी साँसों को अपनी ओर खींच लेगी। यहाँ की एक और अद्भुत कला है जो आपको आकर्षित करेगी और वो है-स्थानीय लोगों द्वारा किए गाए मार्शल आर्ट्स। कूर्ग आकर्षक स्थल आपको एक सादगीपूर्ण संस्कृति से रुबरू करवाऐंगे।

    10 कूर्ग के टॉप पर्यटन स्थल

    आप सबको पता ही होगा कि कूर्ग कहाँ है? यहाँ आने का सबसे उचित समय है मार्च से अक्टूबर तक। इस दौरान मौसम न ज़्यादा गर्म होता है और न अधिक ठंड़ा। छुट्टियाँ मनाने के लिए आप साल के किसी भी दिन आ सकते है, आपका स्वागत बहुत गर्मजोशी से किया जाएगा। आइए जानते हैं कुछ बेशुमार स्थलों के बारे में जहाँ आप अपना वक्त आनंद से व्यतीत कर पाऐंगे:

    1. राजा की सीट

    King's seat

    यह शोभायमान स्थल कूर्ग हिल स्टेशन के केंद्र जिला मदिकेरी में स्थित है। ये वो स्थान है जहाँ कूर्ग के राजा आकर सूर्यास्त का नज़ारा देखते थे। किनारे पर खड़े होकर जो नज़ारा दिखता है वो विस्मरणीय है। ऊँचे-ऊँचे पहाड़ व हरी-भरी घाटियाँ और वहाँ से झाँकता सूरज। अगर इस दृश्य के आप दीवाने न हुए तो बताइएगा। ऐसा हो ही नहीं सकता कि कोई इस मनोरम दृश्य को देखकर कुछ समय के लिए खोया न हो। आपके दिल की तह तक ये प्राकृतिक तस्वीर जा बसेगी। यह कूर्ग का सबसे ज़्यादा पसंदीदा दर्शनीय स्थल है।

    Must Read: 10 Light-On-Pocket Coorg Hotels That Are Worth Every Dime You Spend!

    2. अब्बे फॉल

    Abbé Fall

    ये जलप्रपात दो कॉफी बागानों के बीच स्थित है। 70 फीट की ऊँचाई से इसका पारदर्शी पानी नीचे आ गिरता है। यह नज़ारा देखते ही बनता है, बीच में बहता हुआ पानी व आस-पास हरियाली। मानसून के दौरान इस जगह की खूबसूरती में और इज़ाफा हो जाता है और ये जगह कैमरे में कैद करने लायक बन जाती है। इसके दूसरे तरफ एक झूलया हुआ ब्रिज भी है जो आपको रोमांचक लगेगा।

    Suggested Read: Trekking In Coorg: 15 Trails In The Ghats For Adventure Enthusiasts In 2022

    3. इरप्पू फॉल

    Irappu fall

    इसका सौंदर्य आपको इसे स्पर्श करने पर मजबूर कर देगा। ये 170 फीट की ऊँचाई से बहती है और जाकर लक्ष्मण तीर्थ नदी में मिल जाती है। इस जगह को एक पवित्र माना जाता है, इसलिए शिवरात्रि के अवसर पर यहाँ आकर श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं। इसके निकट रामेश्वर मंदिर है, इसकी धार्मिकता के कारण इस स्थान की बहुत मान्यता है। लोगों का कहना हैं कि यहाँ यात्री अपने पापों से मुक्त होने के लिए पवित्र स्नान करते है। एक धार्मिक महत्व के लिए आपका यहाँ आना आवश्यक बन जाता है।

    Suggested Read: 8 Silvery Waterfalls In Coorg That Are Waiting To Be Explored

    4. दुबारे ऐलीफैंट कैंप

    Dubare Elephant Camp

    अगर आप इन विशाल पशुओं के प्रेमी है तो आपका इस स्थान को अपनी सूची में शामिल करना लाज़मी है। यहाँ हाथियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। आप यहाँ आकर इनके साथ अपना यादगार समय बिता सकते हैं। इनको नहलाकर आनंद के भागीदार बन सकते है, ये आपके बहुत चुलबुले साथी बन सकते हैं। इन्हें केलों का सेवन करवाइए, फिर देखिए ये कैसे मदमस्त होकर झूमते हैं। यहाँ इन्हें रोज़ सँवारा भी जाता है, ये देखना बिल्कुल मत भूलिएगा।

    5. कावेरी रिवर राफ्टिंग

    Cauvery River Rafting

    कूर्ग आकर्षक स्थल का ये वो अभिन्न हिस्सा है जिसे आपका भूलना बहुत बड़ी गलती साबित होगी। खासतौर से उन पर्यटकों के लिए जो यहाँ अपने सफर को रोमांचक बनाना आए हैं। कावेरी की सफ़ेद लहरों पर हिलोरे लेना, अपने आप में ही आनंदित कर देने वाला एहसास है। हाँलाकि, कावेरी की शांत लहरों पर ही ये राफ्टिंग की जाती पर आनंद का प्रतिशत कम नहीं होता।

    Suggested Read: Trekking In Kerala: A Short Guide For Beginners!

    6. बयालकुप्पे

    Byculupe

    यह स्थान भारत में तिब्बती आबादी का दूसरा सबसे बड़ा केन्द्र है। चारों तरफ मठों से घिरा ये स्थान आपको आध्यात्मिक दुनिया में ले जाएगा। यहाँ का सबसे प्रसिद्ध मठ है-नमद्रोलिंग जो सुंदर बगीचों से घिरा हुआ है। यहाँ भगवान बुद्ध की बहुत बड़ी प्रतिमा है। यहाँ आकर पारंपरिक भोजन का स्वाद चखना मत भूलिएगा। खासतौर से थुक्पा व मोमो, ये दोनों खाकर आप इसके दीवाने हो जाऐंगे।

    7. नगरहोल राष्ट्रीय उद्यान

    Nagarghol National Udhaan

    कूर्ग में यात्रा के दौरान इस वन्यजीवों के स्थान को भी अपनी सूची में शामिल रखना ज़रूरी है। ये जलप्रपातो, पहाड़ो, घाटियों और वन से परिपूर्ण है। ये उद्यान 47 जलधारा, 41 कृत्रिम टैंक, 4 झील व एक बाँध का घर है। यह विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षियों का निवास स्थान है। ये जगह हाथी, बाघ, गौर व भालू को देखने का सबसे उचित स्थान है। इसका हर एक हिस्सा देखने लायक है। जहाँ आप नज़र दौड़ाऐंगे वहीं आपको कुछ आकर्षक दिखेगा। अलग-अलग प्रकार के असंख्य पेड़ों के नीचे बैठे बहुत से पशु आपको दिखेंगे। कुछ नीचे बैठे हुए, कुछ पेड़ पर चढ़कर बैठे हुए।

    Suggested Read: Top 11 Soothing Spas In Kerala Where You Can Experience A Rejuvenating Vacation!

    8. मदिकेरी किला

    Madikeri Fort

    वैसे तो कूर्ग आकर्षक स्थल, घने वन, कॉफी बगान व जलप्रपातों का केंद्र है। परंतु इस जगह ने इस किले के रूप में यहाँ का इतिहास भी बरकरार रखा हुआ है। कूर्ग से केवल 12.2 किमी की दूरी पर पहाड़ों पर ये किला बना है। ये इतिहास के कुछ शानदार कार्यों का नतीजा है। ये किला सत्रहवीं शताब्दी के दौरान युद्धों में हुई विजय व पराजय को बयाँ करता है। ऐसा प्रतीत होगा जैसे आप प्राचीन काल में लौट आए हैं। पहले ये मिट्टी से बना था, पर कुछ समय बाद टीपू सुल्तान ने इसे ग्रेनाईट से बनवाया और उसके बाद अन्य राजाओं ने इसका पुनः निर्माण करवाया। इसका निर्माण गोथिक कला द्वारा किया गया है।

    Suggested Read: 57 Best Places To Visit In Kerala For An Enchanting Holiday In The Year 2022

    9. पुष्पागिरी वन्यजीव अभ्यारण्य

    Pushpagiri Wildlife Sanctuary

    ये कूर्ग के सोमवर्पत तालुक में स्थित है। जो लोग पक्षी-प्रेमी हैं उनके लिए ये सबसे खूबसूरत जगह है। यहाँ आपको पक्षियों की बहुत सारी प्रजातियों को देखने का अवसर मिलेगा। चिड़ियों की चहणहाट व मधुर संगीत से वातावरण गूँज उठता है और यही महसूस करने के लिए यहाँ यात्री आते हैं। यहाँ की जलवायु ठंड़ी है तो आप कभी भी यहाँ आ सकते है, आपको सोच-विचार करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

    Suggested Read: Monsoon In Kerala: Explore The Coastal Gem Like Never Before!

    10. गाग्डीगे

    Gagdige

    अगर आपको प्रकृति व इतिहास दोनों में रुचि है तो, ये जगह इन दोनों का मिश्रण है। ये पहाड़ों पर स्थित जगह है जिसे राजा का मकबरा कहा जाता है। यहाँ से आप पूरे शहर का नज़ारा देख सकते हैं। इस ऐतिहासिक इमारत को इंडो-सीनिक वास्तुकला द्वारा बनाया गया है। अद्भुत नज़ारा जिसे आप कैमरा में कैद करके यादगार तस्वीरों की डायरी बना सके।

    Further Read: 12 Gorgeous & Famous Churches In Kerala

    कुर्ग को अगर दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं है। बस एक अंतर है कि यहाँ बर्फबारी नहीं होती। पहाड़, घाटियाँ आदि इसकी प्राकृतिक सुंदरता को निखारते हैं। अपने तन-मन को शांत करने के लिए कूर्ग आकर्षक स्थल बहुत अच्छी जगह है। अपनी कूर्ग यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।

    Category: Coorg, Places To Visit

    Best Places To Visit In India By Month

    Best Places To Visit Outside India By Month