दिल्ली में घूमने की जगहें: इतिहास, धार्मिक स्थल और प्रकृति का संगम

दिल्ली में घूमने की जगहें: इतिहास, धार्मिक स्थल और प्रकृति का संगम
Updated Date: 18 September 2025

भारत की राजधानी दिल्ली सिर्फ़ राजनीतिक केंद्र नहीं, बल्कि एक ऐसा शहर है, जो अपने इतिहास, संस्कृति और आधुनिक आकर्षण से हर किसी को मोहित करता है। यहाँ लाल किला और कुतुब मीनार जैसे भव्य स्मारक अतीत की गाथाएँ सुनाते हैं, तो चांदनी चौक की गलियाँ और कनॉट प्लेस के कैफ़े शहर की रौनक बढ़ाते हैं। यही वजह है कि दिल्ली हर यात्री के लिए कुछ न कुछ खास पेश करती है, चाहे आप इतिहास प्रेमी हों, शॉपिंग और स्ट्रीट फूड के शौकीन या परिवार संग वीकेंड आउटिंग प्लान कर रहे हों, तो इस ब्लॉग में हम दिल्ली की बेहतरीन जगहों को कवर करेंगे और साथ ही बेस्ट टाइम, बजट और जरूरी ट्रैवल टिप्स भी बताएँगे।


Table Of Content

दिल्ली घूमने का सही समय

दिल्ली घूमने का सही समय

दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है, यानी अक्टूबर से मार्च। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और आप आसानी से ऐतिहासिक स्मारक, पार्क और बाजारों में घूम सकते हैं। गर्मियों में, जब तापमान बढ़ जाता है, तो बेहतर है कि आप इनडोर जगहों जैसे म्यूज़ियम, आर्ट गैलरी या शॉपिंग मॉल को एक्सप्लोर करें और शाम को शहर के नाइट कैफ़े और रूफटॉप डाइनिंग का आनंद लें। वहीं, बरसात के मौसम में दिल्ली की हरियाली और गार्डन जैसे लोधी गार्डन या गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसिज़ ताज़गी और खूबसूरती का अलग अनुभव कराते हैं।

ऐतिहासिक और स्थापत्य स्थल 

ऐतिहासिक और स्थापत्य स्थल

दिल्ली का इतिहास इसकी इमारतों और स्मारकों में साफ झलकता है। अगर आप दिल्ली घूमने आए हैं, तो ये जगहें मिस नहीं करनी चाहिए:

1. लाल किला (Red Fort)

भारत का सबसे प्रसिद्ध किला, जहाँ से स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। इसकी लाल बलुआ पत्थर की दीवारें और अंदर बने महल बेहद खूबसूरत हैं।

एंट्री फीस: भारतीय पर्यटक – ₹35, विदेशी – ₹500

टिप्स: भीड़ से बचने के लिए सुबह जल्दी जाएँ और शाम को लाइट एंड साउंड शो जरूर देखें।

2. कुतुब मीनार (Qutub Minar)

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट और दुनिया की सबसे ऊँची ईंटों से बना कुतुब मीनार देखने में बेहद खूबसूरत लगता हैं। इसके आसपास कुतुब कॉम्प्लेक्स में और भी कई प्राचीन ढाँचे हैं, जिन्हें पर्यटक घूमने के दौरान देख सकते हैं।

एंट्री फीस: भारतीय – ₹40, विदेशी – ₹600

टिप्स: फोटो खींचने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा रहता है।

3. इंडिया गेट (India Gate)

देशभक्ति का प्रतीक, यह युद्ध स्मारक शहीद सैनिकों की याद में बना गया है। रात को यहाँ रोशनी और आसपास का माहौल बहुत आकर्षक होता है। 

एंट्री फीस: फ्री

टिप्स: शाम या रात में यहाँ आकर पिकनिक और स्ट्रीट फूड का मज़ा लें।

धार्मिक स्थल

दिल्ली सिर्फ़ इतिहास और आधुनिकता के लिए ही नहीं, बल्कि अपने धार्मिक स्थलों और उनकी स्थापत्य कला के लिए भी मशहूर है।

4.अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple)

यह आधुनिक स्थापत्य का अद्भुत उदाहरण है। बारीक नक्काशी और विशाल परिसर इसे बेहद खास बनाते हैं। भगवान स्वामीनारायण को समर्पित यह मंदिर श्रद्धा और भव्यता दोनों का अनुभव कराता है। शाम को होने वाला वॉटर शो यहाँ का मुख्य आकर्षण है।

5. जामा मस्जिद (Jama Masjid)

मुगल बादशाह शाहजहाँ द्वारा बनवाई गई, यह मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर की कारीगरी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते है। नमाज़ के समय यहाँ की आध्यात्मिकता और शांति लोगों को अलग ही अनुभव कराती है।

6. लोटस टेम्पल (Lotus Temple)

कमल के आकार में बना यह बहाई पूजा स्थल स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना है। यहाँ कोई धार्मिक मूर्ति नहीं है, बल्कि शांति और ध्यान के लिए खुला वातावरण है। इसकी खासियत यह है कि किसी भी धर्म का व्यक्ति यहाँ आकर ध्यान कर सकता है।

7. गुरुद्वारा बंगला साहिब (Gurudwara Bangla Sahib)

यह गुरुद्वारा न सिर्फ़ सिख श्रद्धालुओं के लिए बल्कि सभी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सेवा का प्रतीक है। सफेद संगमरमर से बनी इसकी इमारत और भीतर का शांत वातावरण मन को सुकून देता है। यहाँ का लंगर (निःशुल्क भोजन) दिल्ली आने वालों के लिए एक यादगार अनुभव होता है।

8. कालकाजी मंदिर (Kalkaji Temple)

यह प्राचीन मंदिर माँ काली को समर्पित है और खासकर नवरात्रों के समय यहाँ हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर की स्थापत्य शैली सरल है, लेकिन धार्मिक आस्था इसे बेहद महत्वपूर्ण बनाती है।

प्रकृति और पार्क 

प्रकृति और पार्क

अगर आप दिल्ली की भीड़भाड़ से कुछ देर दूर होकर शांति और हरियाली का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहाँ के गार्डन और पार्क बेहतरीन विकल्प हैं।

9. लोधी गार्डन (Lodhi Garden)

शहर के बीचों-बीच फैला यह गार्डन सुबह की सैर और पिकनिक के लिए परफेक्ट है। यहाँ हरियाली के साथ-साथ पुराने मकबरे भी देखने को मिलते हैं।

10. गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसिज़ (Garden of Five Senses)

साकेत इलाके में बना यह थीमैटिक गार्डन कपल्स और फैमिली आउटिंग के लिए परफेक्ट जगह है। यहाँ खूबसूरत फूल, मूर्तियाँ और छोटे-छोटे कैफ़े भी हैं।

एंट्री फीस: ₹35 (बच्चे), ₹60 (वयस्क)

11.ओखला बर्ड सैंक्चुअरी (Okhla Bird Sanctuary)

यमुना नदी के किनारे फैला यह बर्ड वॉचिंग का लोकप्रिय स्थल है। खासकर सर्दियों में यहाँ प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में आते हैं।

एंट्री फीस: लगभग ₹30–₹50

12. नेहरू पार्क (Nehru Park)

चाणक्यपुरी का यह 80 एकड़ में फैला हरा-भरा गार्डन मॉर्निंग वॉक, योगा और फैमिली पिकनिक के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ म्यूज़िक फेस्टिवल और गाँधी जी की प्रतिमा मुख्य आकर्षण हैं।

13. बुद्धा जयन्ती पार्क (Buddha Jayanti Park)

राजधानी के केंद्र में बना यह पार्क शांति और सुकून का अनुभव कराता है। यहाँ का मुख्य आकर्षण बुद्ध की विशाल प्रतिमा है।

14. असोला भट्टी वाइल्डलाइफ़ सैंक्चुअरी (Asola Bhatti Wildlife Sanctuary)

अरावली की पहाड़ियों में फैला यह इलाका नेचर लवर्स और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए खास है। यहाँ नीलगाय, सियार और कई पक्षियों को देखा सकते है।

एंट्री फीस: लगभग ₹50

15. डीयर पार्क (Deer Park, Hauz Khas)

हौज़ खास इलाके में बना यह पार्क हिरणों, मोरों और खरगोशों के कारण बच्चों और परिवारों के बीच लोकप्रिय है। पास ही हौज़ खास किला और झील भी है।

16. शॉपिंग और मार्केट्स 

शॉपिंग और मार्केट्स

दिल्ली शॉपिंग प्रेमियों के लिए जन्नत कही जाती है, क्योंकि यहाँ हर तरह के मार्केट देखने को मिलते हैं। चाँदनी चौक अपनी संकरी गलियों, दुल्हन के लहंगे और स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर है, जबकि सरोजिनी नगर मार्केट कॉलेज स्टूडेंट्स की पहली पसंद है, जहाँ कपड़े सस्ते दामों पर मिलते हैं। फैशन और लाइफस्टाइल के लिए जनपथ और पालीका बाज़ार लोकप्रिय हैं, वहीं दिल्ली हाट आपको अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प और खाने का स्वाद एक ही जगह पर मिल जाता है। अगर आप मॉडर्न शॉपिंग करना चाहते हैं, तो कनॉट प्लेस और सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल (साकेत) बेहतरीन विकल्प हैं। लाजपत नगर में सूट, दुपट्टे और एक्सेसरीज़ की बड़ी रेंज मिलती है, जबकि करीम मार्केट और पहाड़गंज बजट शॉपिंग और बैकपैकर आइटम्स के लिए परफेक्ट जगह है। कुल मिलाकर, दिल्ली की मार्केट्स में आपको हर तरह की चीजें बजट में मिल जाती हैं।

17. फूड हब्स और स्ट्रीट फूड

फूड हब्स और स्ट्रीट फूड 

दिल्ली का नाम आते ही स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड ज़रूर याद आता है। पुरानी दिल्ली का चाँदनी चौक पराठे वाली गली, दही भल्ले, छोले-भटूरे और जलेबी के लिए मशहूर है। वहीं करीम्स और अल-जवाहिर जैसे रेस्टोरेंट्स मुगलई खाने के शौकीनों के लिए स्वर्ग समान हैं। कनॉट प्लेस में आपको इंटरनेशनल चेन से लेकर देसी ढाबों तक का शानदार स्वाद मिलेगा। सरोजिनी नगर और लाजपत नगर शॉपिंग के साथ-साथ गोलगप्पे और मोमोज खाने के लिए भी बढ़िया जगह हैं। वही, राजौरी गार्डन और हौज़ खास विलेज नाइटलाइफ़ और मॉडर्न कैफ़े कल्चर के लिए प्रसिद्ध हैं। अगर आप स्ट्रीट वेंडर्स का स्वाद चखना चाहते हैं, तो इंडिया गेट के पास शाम को मिलने वाले चाट और आइसक्रीम स्टॉल्स पर ज़रूर जाएँ। दिल्ली में हर स्वाद का रंग है—मसालेदार चाट से लेकर लक्ज़री डाइनिंग तक, जहाँ गलियों का असली स्वाद और मॉडर्न रेस्टोरेंट्स की शान दोनों ही आपके दिल को जीत लेते हैं।

सर्दी में घूमने की जगह

सर्दी में घूमने की जगह

दिल्ली की सर्दियाँ घूमने-फिरने के लिए सबसे अच्छा समय मानी जाती हैं, क्योंकि इस दौरान खुली हवा और ठंडी धूप आउटडोर जगहों को एक्सप्लोर करने का परफेक्ट मौका देती है। आप दिल्ली हाट में हस्तशिल्प और स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं, वहीं चाँदनी चौक की गरमा-गरम पराठे और जलेबी सर्दियों का स्वाद दोगुना कर देते हैं। प्रकृति और इतिहास प्रेमियों के लिए लोधी गार्डन, पुराना किला और आसपास की पिकनिक स्पॉट्स शानदार विकल्प हैं। अगर शॉपिंग और दोस्तों के साथ मस्ती करनी हो, तो कनॉट प्लेस (CP) और वहाँ के आउटडोर कैफ़े बढ़िया रहते हैं। सर्दियों में फार्महाउस और गार्डन पार्टियाँ भी दिल्ली का खास आकर्षण होती हैं।

गर्मी में घूमने की जगह

गर्मी में घूमने की जगह

गर्मियों में दिल्ली की तपती धूप लोगों को इनडोर और ठंडी जगहों की तलाश में ले जाती है। इस मौसम में वर्ल्ड्स ऑफ वंडर और अप्पू घर वॉटर पार्क जैसी जगहें फैमिली और बच्चों के लिए बेस्ट होती हैं, जहाँ पानी के साथ खूब मस्ती की जा सकती है। अगर शॉपिंग और चिल करने का मन हो, तो एसी मॉल्स जैसे डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया और सिलेक्ट सिटी वॉक अच्छे विकल्प हैं। गर्मी से बचते हुए सीखने और घूमने के लिए नेशनल म्यूज़ियम और नेहरू प्लेनेटेरियम जैसी जगहें शानदार हैं। वहीं, दोस्तों के साथ आराम से समय बिताने के लिए एरोसिटी और हौज़ खास विलेज के एयरकंडीशंड कैफ़े बेहतरीन माहौल देते हैं।

बारिश में घूमने की जगह

बारिश में घूमने की जगह

दिल्ली में बारिश का मौसम शहर को हरा-भरा और ताज़गी से भर देता है। इस दौरान घूमने का मज़ा और भी बढ़ जाता है, क्योंकि हर जगह ठंडी हवाएँ और मिट्टी की खुशबू वातावरण को खास बना देती है। आप बरसात में इंडिया गेट और उसके आसपास की लॉन पर जाकर चाय-भुट्टे का स्वाद ले सकते हैं। लोधी गार्डन और गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसज़ में बारिश की बूंदों के बीच टहलना बेहद सुकून देता है। बारिश में पुराना किला और उसकी झील की सैर एक अलग ही अनुभव कराती है। खाने-पीने के शौकीनों के लिए इस मौसम में चाँदनी चौक और पराठे वाली गली पर गरम-गरम पकौड़े और मिठाइयाँ सबसे बेहतरीन लगती हैं। वहीं, कैफ़े-हॉपिंग पसंद करने वालों के लिए हौज़ खास विलेज और साकेत के कैफ़े बारिश देखने के लिए परफेक्ट जगह हैं। कुल मिलाकर, मानसून दिल्ली की सैर को रोमांटिक और ताज़गी भरा बना देता है।

फैमिली और बच्चों के लिए जगहें

फैमिली और बच्चों के लिए जगहें

18. नेशनल जूलॉजिकल पार्क

दिल्ली में परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए कई मज़ेदार जगहें हैं। नेशनल जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) जहाँ शेर, हाथी, जिराफ़ और कई पक्षी बच्चों को बहुत पसंद आते हैं।

एंट्री फीस: ₹40 (बच्चे), ₹80 (वयस्क)

19. नेशनल रेल म्यूज़ियम

नेशनल रेल म्यूज़ियम बच्चों का फेवरेट होता है, क्योंकि यहाँ असली पुराने इंजन, ट्रेन की झलकियाँ और टॉय ट्रेन की सवारी भी मिलती है।

एंट्री फीस: ₹10–₹20 (म्यूज़ियम), ₹20–₹50 (टॉय ट्रेन)

20. चिल्ड्रन पार्क

फैमिली पिकनिक और बोटिंग के लिए इंडिया गेट लॉन और चिल्ड्रन पार्क जा सकते है। शाम को यहाँ का माहौल बेहद खुशनुमा हो जाता है।

21. नेहरू प्लैनेटेरियम

इसके अलावा नेहरू प्लैनेटेरियम में स्पेस और एस्ट्रोनॉमी के शो बच्चों को ज्ञान और मनोरंजन दोनों देते हैं।

एंट्री फीस: ₹60 (बच्चे), ₹100 (वयस्क)

22. नेशनल साइंस सेंटर (प्रगति मैदान)

बच्चों के लिए इंटरएक्टिव साइंस मॉडल्स और फन एक्सपेरिमेंट्स वाला म्यूज़ियम यहां आप फैमली और बच्चों के साथ घूमने आ सकते है।

एंट्री फीस: ₹50 (बच्चे), ₹70 (वयस्क)

23. डॉल्स म्यूज़ियम

डॉल्स म्यूज़ियम (International Dolls Museum, ITO) – 6000 से ज्यादा देशों की गुड़ियों का संग्रह, खासकर छोटे बच्चों को बहुत पसंद आता है।

एंट्री फीस: ₹17 (बच्चे), ₹35 (वयस्क)

24. बाल भवन नेशनल चिल्ड्रन्स म्यूज़ियम

बाल भवन नेशनल चिल्ड्रन्स म्यूज़ियम – आर्ट, क्राफ्ट और बच्चों के लिए एक्टिविटीज़ से भरा हुआ केंद्र हैं।

एंट्री फीस: ₹20–₹30

ऑफबीट और नई जगहें

ऑफबीट और नई जगहें 

अगर आप दिल्ली की भीड़-भाड़ से हटकर कुछ अनोखी जगहें देखना चाहते हैं तो ये ऑफबीट डेस्टिनेशन्स आपके लिए परफेक्ट हैं।

25. संजय वन (Sanjay Van)

अरावली की पहाड़ियों में फैला यह हरा-भरा जंगल प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग शौकीनों के लिए बेहतरीन है। यहाँ सुबह की सैर, बर्ड वॉचिंग और शांत वातावरण का मज़ा लिया जा सकता है।

एंट्री फीस: फ्री

26. मह्रौली पुरातत्व पार्क (Mehrauli Archaeological Park)

क़ुतुब मीनार के पास स्थित यह पार्क 100 से ज़्यादा ऐतिहासिक स्मारकों का घर है। यहाँ की किलानुमा दीवारें, मकबरे और पुराने खंडहर आपको दिल्ली के प्राचीन इतिहास से जोड़ते हैं।

एंट्री फीस: फ्री

27. हौज़ खास विलेज (Hauz Khas Village)

पुराने किले और झील के पास बना यह इलाका आजकल कैफ़े, आर्ट गैलरी और बुटीक के लिए युवाओं में लोकप्रिय है। यहाँ आप इतिहास, मॉडर्न लाइफ़स्टाइल और नाइटलाइफ़ का अनोखा संगम देख सकते हैं।

एंट्री फीस: फ्री (कैफ़े/रेस्टोरेंट्स अलग से)

28. तुगलकाबाद किला (Tughlaqabad Fort)

14वीं सदी का यह विशाल किला अब खंडहरों में बदल चुका है, लेकिन इसकी दीवारें और रहस्यमयी वातावरण इतिहास प्रेमियों के लिए बेहद दिलचस्प है।

एंट्री फीस: ₹20 (भारतीय), ₹200 (विदेशी)

29. पुराना किला (Purana Qila)

पुराने किले के अंदर बनी भूलभुलैया और लाइट-एंड-साउंड शो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए आकर्षक है।

एंट्री फीस: ₹30 (भारतीय), ₹300 (विदेशी)

30. अग्रसेन की बावली (Agrasen ki Baoli)

कनॉट प्लेस के पास स्थित यह ऐतिहासिक बावली अपनी रहस्यमयी सीढ़ियों और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। कई फिल्मों की शूटिंग भी यहाँ हुई है।

एंट्री फीस: फ्री

31. ग़ालिब की हवेली (Ghalib Ki Haveli, Ballimaran)

पुरानी दिल्ली की गलियों में स्थित यह हवेली मशहूर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब की यादों को संजोए हुए है। साहित्य और इतिहास प्रेमियों के लिए खास जगह है।

एंट्री फीस: फ्री

नाइटलाइफ़ और शाम के खास अनुभव

नाइटलाइफ़ और शाम के खास अनुभव

दिल्ली की नाइटलाइफ़ अपने आप में बेहद खास है, जहाँ हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। शाम को इंडिया गेट की जगमग रोशनी में टहलना सुकून देता है, वहीं पार्टी और मस्ती के लिए हौज़ खास विलेज, कनॉट प्लेस और एरोसिटी के पब और लाउंज परफेक्ट हैं। खाने-पीने के शौकीनों को करीम्स और चाँदनी चौक के लेट-नाइट स्ट्रीट फूड का मज़ा जरूर लेना चाहिए। इसके अलावा, दिल्ली के नाइट मार्केट्स और कैफ़े भी दोस्तों संग शाम बिताने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। देर रात की जाज़ परफ़ॉर्मेंस और ओपन माइक इवेंट्स भी दिल्ली की शाम को और रंगीन बना देते हैं। कुल मिलाकर, दिल्ली की रातें रोशनी, संगीत और स्वाद से भरपूर अनुभव कराती हैं।

दिल्ली के आसपास घूमने की जगहें और डे ट्रिप्स

दिल्ली के आसपास कई ऐसी जगहें हैं, जहाँ एक दिन की छोटी यात्रा या वीकेंड गेटअवे किया जा सकता है। इतिहास प्रेमियों के लिए आगरा (ताजमहल, आगरा किला – लगभग 3 घंटे दूरी) और जयपुर (आमेर किला, हवा महल – लगभग 5 घंटे दूरी) बेहतरीन विकल्प हैं। एडवेंचर और शांति चाहने वालों के लिए ऋषिकेश (रिवर राफ्टिंग, गंगा आरती – लगभग 6 घंटे दूरी) शानदार जगह है। वहीं, नीमराना फोर्ट (लगभग 2.5 घंटे दूरी) अपने पैलेस होटल और हेरिटेज अनुभव के लिए मशहूर है। अगर आप प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं, तो सुल्तानपुर बर्ड सैंक्चुरी (लगभग 1 घंटे दूरी) भी बढ़िया विकल्प है।

दिल्ली कैसे पहुँचे और कैसे घूमें? (How to Reach & Local Transport) 

कैसे पहुँचे:

दिल्ली देश के हर हिस्से से बेहतरीन तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए बड़ा हब है। रेल से आने वालों के लिए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन सबसे प्रमुख हैं। इसके अलावा, दिल्ली का बस टर्मिनल (ISBT कश्मीरी गेट, आनंद विहार, सराय काले खां) उत्तर भारत के लगभग हर शहर से कनेक्टेड है।

कैसे घूमें:

दिल्ली में घूमने का सबसे आसान और किफायती तरीका है, दिल्ली मेट्रो, जो शहर के लगभग हर कोने को जोड़ती है। अगर आप लगातार 2–3 दिन मेट्रो से यात्रा करना चाहते हैं, तो टूरिस्ट मेट्रो पास (₹200) एक अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा, पर्यटकों के लिए हॉप-ऑन हॉप-ऑफ (HOHO) बस सर्विस भी उपलब्ध है, जिसमें तय रूट पर चलते हुए आप अपनी पसंद के स्टॉप पर उतर और चढ़ सकते हैं। शॉर्ट डिस्टेंस के लिए ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा आसानी से मिल जाते हैं, जबकि फैमिली और ग्रुप ट्रिप के लिए कैब (Ola, Uber) बेहतर रहते हैं।


बजट गाइड (Budget Guide) 

दिल्ली घूमने का खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का ट्रैवल अनुभव लेना चाहते हैं—बजट या लक्ज़री।

एंट्री फीस:

ज्यादातर ऐतिहासिक स्थल जैसे लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला आदि में भारतीयों के लिए टिकट ₹20–₹50 और विदेशियों के लिए ₹200–₹600 तक होती है। वहीं पार्क और गार्डन आमतौर पर फ्री हैं।

ट्रांसपोर्ट:

  • बजट ट्रैवलर: दिल्ली मेट्रो और DTC बस, प्रति दिन ₹100–₹200।
  • मिड रेंज ट्रैवलर: मेट्रो + कभी-कभी कैब/ऑटो, प्रति दिन ₹300–₹600।
  • लक्ज़री ट्रैवलर:  प्राइवेट कैब/टैक्सी, प्रति दिन ₹800–₹1500।

फूड:

  • बजट ट्रैवलर: स्ट्रीट फूड/ढाबा – ₹200–₹400 प्रति दिन।
  • मिड रेंज ट्रैवलर: अच्छे रेस्टोरेंट और कैफ़े – ₹600–₹1200 प्रति दिन।
  • लक्ज़री ट्रैवलर:  फाइन डाइनिंग और हाई-एंड कैफ़े – ₹1500–₹3000 प्रति दिन।

Stay + Overall Budget (2–3 दिन का ट्रिप):

  • बजट ट्रैवलर: हॉस्टल/बजट होटल ₹800–₹1500 प्रति रात → कुल खर्च ₹4000–₹7000।
  • मिड रेंज ट्रैवलर: 3-स्टार होटल ₹2500–₹4500 प्रति रात → कुल खर्च ₹10,000–₹18,000।
  • लक्ज़री ट्रैवलर: 4–5 स्टार होटल ₹6000–₹12000 प्रति रात → कुल खर्च ₹25,000–₹40,000।

दिल्ली में घूमते समय जरूरी टिप्स (Travel Tips) 

  • भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे चाँदनी चौक, सरोजिनी नगर या मेट्रो में पॉकेटमारी का ख़तरा होता है। कीमती सामान और मोबाइल हमेशा सुरक्षित रखें।
  • दिल्ली की गर्मी और लंबी सैर के दौरान डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी की बोतल और हल्का स्नैक साथ रखें।
  • मंदिर, गुरुद्वारा और मस्जिद जैसे धार्मिक स्थलों पर जाते समय सादगीपूर्ण कपड़े पहनें। 
  • शॉर्ट डिस्टेंस के लिए मेट्रो और ई-रिक्शा सस्ते और सुविधाजनक हैं, जबकि देर रात यात्रा के लिए कैब सुरक्षित रहती है।
  • गर्मी में कैप, सनस्क्रीन और हल्के कपड़े रखें, जबकि सर्दी में जैकेट और स्वेटर ज़रूरी हैं।

दिल्ली पर्यटन स्थल आपको एक ऐसी सैर पर ले जाऐंगे जहाँ आप पूरे भारत का छोटा रूप देख पाऐंगे। दिलवालों की दिल्ली आपके स्वागत में हमेशा खड़ी रहेगी बस ज़रूरत है एक अवसर देने की। एक मौका पाते ही आप इसकी रंगीन दुनिया में गुम हो जाऐंगे और जितनी बार आप इससे निकलना चाहेंगे उतनी ही बार आपको यहाँ कुछ नया देखने को मिलता रहेगा। शोरगुल से लेकर शांति तक, आपको यहाँ हर तरह का माहौल देखने को मिलेगा। अपनी दिल्ली यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।

हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें

Cover Image Source: Shutterstock

दिल्ली के पर्यटन स्थल के विषय पर अक्सर पूछे जानेवाले सवाल:-

दिल्ली में ऐसे कौन से पर्यटन स्थल हैं जहां अधिक भीड़भाड़ नहीं होती?

हौज खास विलेज, मजनू का टीला, अग्रसेन की बावली, सतपुला विलेज दिल्ली की कुछ ऐसी जगहें हैं जहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं है।

बच्चों और परिवारों के साथ घूमने के लिए दिल्ली में कौन से बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं?

इंडिया गेट, गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज, डियर पार्क, लोधी गार्डन, किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिवारों के लिए दिल्ली के कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं जहां आप बच्चों के साथ आनंद ले सकते हैं।

दिल्ली पर्यटन के लिए प्रसिद्ध क्यों है?

दिल्ली भारत की राजधानी है और यहाँ पर्यटकों के लिए कई प्रसिद्ध स्थल हैं। कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों में कुतुम मीनार, इंडिया गेट, हमायूं का मकबरा, लाल किला, लोटस टेम्पल, अक्षरधाम मंदिर, और राज घाट शामिल हैं। दिल्ली के पास भारतीय इतिहास और संस्कृति के कई म्यूजियम भी हैं, जैसे कि नेशनल म्यूजियम और नेशनल हेरिटेज म्यूजियम। इन सभी स्थलों का दौरा करने से पर्यटक भारतीय इतिहास और संस्कृति को बेहतर से समझ सकते हैं।

कपल्स के लिए दिल्ली में कौन से बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं?

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज, पुराना किला, मिलेनियम इंद्रप्रस्थ पार्क, कुतुब मीनार कपल्स के लिए दिल्ली के कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं।

दिल्ली में देखने लायक प्रसिद्ध स्मारक कौन से हैं?

लाल किला, कुतुब मीनार, लोटस टेम्पल, इंडिया गेट दिल्ली के कुछ सबसे लोकप्रिय स्मारक हैं, जिन्हें आपको अवश्य देखना चाहिए।

और पढ़ें:-


Looking To Book An International Holiday?

Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.


Category: Delhi, Places To Visit

Best Places To Visit In India By Month

Best Places To Visit Outside India By Month