10 अयोध्या दर्शनीय स्थल – अयोध्या में घूमने की जगह

भारत का बेहद प्राचीन स्थल जो अब एक धार्मिक स्थल के तौर पर लोगों के बीच मशहूर है। अपनी धार्मिक प्रवृत्ति के कारण यह पूरे साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। अयोध्या उत्तर प्रदेश के फैज़ाबाद जिले में सरयूँ नदी के दाएँ तट पर स्थित है। भगवान राम के जन्मस्थान के नाम से प्रसिद्ध यह जगह आपको आध्यात्मिकता की नैया की सवारी करवाएगी। अयोध्या दर्शनीय स्थल आपको राम जन्मभूमि, अयोध्या के इतिहास, सरयूँ नदी की पवित्रता से परिचित करवाऐंगे।

अयोध्या नगरी का इतिहास

History Of Ayodhya Nagri

अयोध्या का पुराना नाम, कौशल देश था। यह हिंदुओं का प्रमुख तीर्थस्थल है। यही स्थान है जहां पौराणिक ग्रंथ-रामायण की रचना भी हुई है। अयोध्या मुख्य रूप से मंदिरों का शहर है, जिसकी स्थापना मनु ने की थी। यहां हिंदू, मुस्लिम, जैन व बौद्ध धर्म के अवशेष भी प्राप्त हुए है। इसकी प्राचीनता ही इसका सबसे उच्चतम गुण है, जो यात्रियों को बेहद लुभाता है।

10 अयोध्या में घूमने की जगह in 2025

यह 10 अयोध्या दर्शनीय स्थल आपको धार्मिकता के रंग में रंग देंगे। अगर आप धार्मिक इतिहास जानने के इच्छुक है तो यहाँ आकर अपनी ख्वाईथ पूरी कर सकते हैं:

  1. कनक भवन
  2. हनुमान गढ़ी
  3. गुलाब बढ़ी
  4. त्रेता के ठाकुर
  5. सीता की रसोई
  6. तुलसी स्मारक भवन संग्राहलय
  7. बहू बेगम का मकबरा
  8. रामकथा पार्क
  9. मोती महल
  10. राजा मंदिर

1. कनक भवन

Kanak Bhavan

जैसा की आप नाम से समझ पा रहे होंगे कि यह कनक अर्थात् सोने से बना है, इसलिए इसे “सोने का घर” भी कहा जाता है। मंदिर में भगवान राम व सीता की बेहद खूबसूरत प्रतिमा है जिनके सिर पर सोने का ताज स्थापित है। मूर्ति देखकर ही आप इसकी महीन कलाकारी के मुरीद हो जाऐंगे। कनक भवन अयोध्या में घूमने लायक जगह में से एक है। कनक भवन में अयोध्या टूरिस्ट प्लेस सबसे खूबसूरत है। इस भवन के एक हिस्से में गीत-संगीत का अद्भुत प्रदर्शन किया जाता है जो यहाँ का मुख्य आकर्षण है और इसी कारण यहाँ यात्रियों की भारी भीड़ बनी रहती है।

और जानें: Kanak Bhawan


Looking To Book A Holiday Package?

Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.


2. हनुमान गढ़ी

Hanuman_Tok_

अवध के नवाब द्वारा बनवाया गया यह हनुमान मंदिर पर्वत की चोटी पर स्थित है जहाँ तक पहुँचने के लिए आपको 76 सीढ़ियाँ चढ़कर जाना होगा। मंदिर में भगवान राम की 6 इंच की मूर्ति है व हनुमान जी की उनकी माँ के साथ भी मूर्ति है। हनुमान गढ़ अयोध्या में घूमने लायक जगह में से एक है। हनुमान भक्तों के लिए यह उचित स्थान है जहाँ आकर आप धार्मिकता के साथ-ही-साथ पहाड़ों के आसपास का मनोरम नज़ारा भी देख पाऐंगे। कहा जाता है कि लोग यहाँ अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करने व अपने पापों का प्रायश्चित करने आते हैं।

3. गुलाब बढ़ी

Rose Garden

खूबसूरती में चार चाँद लगाता यह बगीचा आपको अनेक प्रकार के गुलाबों से रूबरू करवाएगा। कुछ लाल, कुछ सफ़ेद, कुछ गुलाबी, कुछ पीले – ऐसे ही और भी बहुत सारे गुलाब -ही-गुलाब। गुलाब बढ़ी अयोध्या में घूमने लायक जगह है। यह नवाब शुजा-ऊ-दौला का मकबरा है जिसमें यह बगीचा बनाया गया है। गुलाब बढ़ी अयोध्या टूरिस्ट प्लेस में से एक है। गुलाबों को पानी के फव्वारे के पास लगाया गया है। खिलते गुलाब के फूलों पर पड़ती फव्वारे के पानी की बूंदे एक अद्भुत नज़ारे को बिखेरती है, जिन्हें बस मौका पाते ही समेट लेने का जी चाहता है।

और जानें: Places To Visit Near Delhi

4. त्रेता के ठाकुर

 Treta K. Thakur

कहा जाता है कि भगवान राम ने यहां अश्वगंधा यज्ञ किया था और इसी जगह बाद में एक मंदिर बनाया गया। मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न आदि की मूर्तियां स्थापित की गई है। अयोध्या टूरिस्ट प्लेस में त्रेता के ठाकुर जरूर देखने जाएं। असली मूर्तियों को भी यहां सहेज के रखा गया है, जो केवल एक काले पत्थर से बनाई गई है। यह कलाकारी का बेहद अच्छा नमूना है।


Planning your holiday but confused about where to go? These travel stories help you find your best trip ever!

Real travel stories. Real stays. Handy tips to help you make the right choice.


5. सीता की रसोई

 Sita's kitchen

राम जन्मस्थान के उत्तर-पश्चिमी तरफ यह स्थित है। यह एक मंदिर है जिसे रसोई में तब्दील किया गया है। सीता को अन्नपूर्णा व अन्न की देवी कहा जाता है। इसी मानसिकता को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण किया गया है। अयोध्या टूरिस्ट प्लेस में सीता की रसोई को देखने जरूर जाएं। मंदिर के एक हिस्से में भगवान राम व उनके भाईयों व उनकी पत्नियों की मूर्तियां है। राम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मांडवी, शत्रुघ्न-श्रुताकीर्ति सभी की अपने जोड़े के साथ प्रतिमाएं आपको यहां देखने को मिलेंगी।

और जानें: Places To Visit In Ayodhya In 1 Day 

6. तुलसी स्मारक भवन संग्राहलय

Tulsi Samarak Bhavan sangraahalay

यह संग्राहलय गोस्वामी तुलसी दास की स्मृति में बनवाया गया है। साहित्य आदि में रुचि रखने वालों को यहां अवश्य आना चाहिए क्योंकि यहां एक लाईब्रेरी है, जो साहित्य के इतिहास से आपको रूबरू करवाएगी। तुलसी स्मारक भवन संग्राहलय अयोध्या में घूमने लायक जगह में से एक है। यह एक अनुसंधान केंद्र भी है जहां अयोध्या के साहित्य, संस्कृति और आध्यात्मिक विषयों पर खोज की जाती है।

7. बहू बेगम का मकबरा

 Bahu Begum's Tomb

इस मक़बरे को “पूर्व का ताजमहल” भी कहा जाता है। बहू बेगम का मकबरा अयोध्या में घूमने लायक जगह में से एक है। यह मकबरा नवाब शुजा-ऊ-दौला की पत्नी उनमतुज्ज़ौरा बानो की स्मृति में बनवाया गया था। बहू बेगम का मकबरा अयोध्या टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यह पूरे फैज़ाबाद का सबसे ऊँचा ऐतिहासिक स्थल है, जो अवधी वास्तुकला द्वारा बनाई गई है। यहां रानी की समाधि को स्थापित किया गया है। ताजमहल से मिलते-झुलते इतिहास के कारण इसे ताजमहल के नाम से भी संबोधित किया जाता है।

और जानें: Tomb Of Bahu Begam

8. रामकथा पार्क

Ramkatha Park

यह पार्क बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है जहां आपको आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम, नाच-गाना व कविता, कथाऐं ये सभी यहां का हिस्सा है। यात्री यहां आकर बहुत रोमांचित महसूस करते है। यहां राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के कलाकारों को अपने सितारे चमकाने का मौका दिया जाता है। शाम के वक्त बच्चों के लिए मैदान व व्यस्कों.के लिए बगीचे भी यहां उपस्थित हैं।

9. मोती महल

Moti Mahal

यह बेगम उनमतुज्ज़ौरा का निवास स्थान है, जो अयोध्या से कुछ किमी की दूरी पर स्थित है। मुगल वास्तुकला का इस्तेमाल करके इसके हर हिस्से को बखूबी से उकेरा गया है, जिसमे नवाबी संस्कृति की छुअन सम्मिलित है। अयोध्या टूरिस्ट प्लेस में मोती महल जरूर देखने जाएं। रोज़ाना यहां बहुत से पर्यटक आते है, जिसमे सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। अपनी कलात्मक शैली के लिए यह बेहद प्रसिद्ध है। यह सबसे उत्तम अयोध्या दर्शनीय स्थल है।

और जानें: Rajghat Park 

10. राजा मंदिर

raja temple

यह मंदिर सरयूँ नदी के तट पर स्थित है। मंदिर में बहुत से देवी-देवताओं की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गई है। आप एक ही जगह पर एक ही साथ अनेकों भगवान के साक्षी बन सकते हैं। राजा मंदिर अयोध्या में घूमने लायक जगह है। हिंदू वास्तुकला का सबसे अच्छा उदाहरण आपको यहां आकर देखने को मिलेगा। आप भक्ति -भाव में लीन हो जाऐंगे। नदी के किनारे बसा होने के कारण आपको एक रमणीय नज़ारा देखने का अवसर भी प्राप्त होगा।

और जानें: Raj Dwar Mandir 

अयोध्या दर्शनीय स्थल आपको पवित्रता व धार्मिकता से जोडेंगे। आप इस पवित्र स्थल आकर अपने इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर सकते हैं क्योंकि यह मान्यता है कि यहाँ आकर तमन्ना पूरी हो जाती है। अयोध्या राम मंदिर की फोटो व मंदिर के दर्शन पाकर आप धन्य हो जाऐंगे। हर तरफ भक्ति व अराधना का माहौल आपको मोहित कर देगा। एक बार यहाँ आकर यहाँ की आध्यात्मिकता को ग्रहण करने का मौका ज़रुर दीजिए। अपनी अयोध्या यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।


अयोध्या दर्शनीय स्थल के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यदि कोई व्यक्ति अयोध्या जाने की योजना बना रहा है तो एक दिन की यात्रा के लिए कहाँ जा सकता है?

एक दिन के दौरान अयोध्या में पाए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण मंदिरों, संग्रहालयों और अन्य संरचनाओं में राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, कनक भवन, रामकथा पार्क और सरयू नदी के घाट शामिल हैं।

सरयू नदी घाट पर क्या-क्या किया जा सकता है?

सरयू नदी के घाटों पर, कोई शांतिपूर्ण नाव की सवारी कर सकता है, सुंदर शाम की आरती में भाग ले सकता है, या नदी के किनारे आराम कर सकता है।

क्या राम के जन्मस्थान के क्षेत्र, जिसे राम जन्मभूमि के नाम से जाना जाता है, में प्रवेश के लिए कोई शुल्क है?

राम जन्मभूमि में प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन फिर भी, सुरक्षा बहुत कड़ी है, और प्रवेश पर आगंतुकों के लिए प्राधिकरण द्वारा कुछ दिशानिर्देश निर्धारित किए गए हैं।

हनुमान गढ़ी की खोज का सबसे बड़ा अनुभव किस प्रकार हो सकता है?

इस साधारण तथ्य के कारण कि हनुमान गढ़ी एक पहाड़ी है, पैदल चलना ही मंदिर तक परिवहन का सबसे अच्छा साधन है। कुछ सीढ़ियाँ इस मंदिर तक जाती हैं, जो अयोध्या का एक सुविधाजनक दृश्य प्रदान करती हैं, और कोई भी आगंतुक मंदिर के बाहरी हिस्से पर नक्काशी और हिंदू भगवान राम के सामान्य प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व को देखकर आराम कर सकता है और आश्चर्यचकित हो सकता है।

Looking To Book An International Holiday?

 

Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.

Category: Places To Visit

Best Places To Visit In India By Month

Best Places To Visit Outside India By Month