
पोखरा नेपाल की मैट्रोपोलिटन सिटी (महानगरपालिका) है। यह नेपाल का सबसे मुख्य दर्शनीय स्थल है। यहाँ अन्नपूर्णा सर्किट ट्रैक होने के कारण ट्रैकरों की भारी भीड़ रहती है। ऊँची पहाड़ी चोटियाँ, झील व नदी इस शहर के सौंदर्य में इज़ाफा कर देते हैं। पोखरा दर्शनीय स्थल आपको प्राकृतिक खूबसूरती के तरफ लेकर जाऐंगे जहाँ आपको ताज़गी भरी हवा अपने लपेटे में ले लेगी। सादगी भरा यह शहर घनिष्ठता को महत्व देता है। धार्मिक स्थलों की भी यहाँ कोई कमी नहीं है। यह स्थान धार्मिक, प्राकृतिक व रोमांचक स्थलों का संगम है। एक नए वातावरण में आकर भी अपनत्व महसूस करना बहुत बड़ी बात है। पर यहाँ आकर उस अपनत्व को महसूस किया जा सकता है।
10 पोखरा के दर्शनीय स्थल
पोखरा अतुलनीय नज़ारों का भंडार है जो साल भर पर्यटकों को आकर्षित करता है। जिसमे पोखरा रात का जीवन भी आपके सफर को यादगार बनाने में मदद करेगा। आपका परिचय संगीतमय दुनिया से होगा जहाँ आप पैर थिरकाते नहीं थकेंगे। रंगीन लाईटों की टिमटिमाहट आपको मदहोश कर देगी। यहाँ आकर विस्मरणीय सफर की नींव रखी जा सकती है। आइए चलते है पोखरा नेपाल दर्शनीय स्थल की सैर पर:
1. फेवा झील

यह नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है। इसकी खास बात यह है कि इसके पारदर्शी जल में अन्नपूर्णा व धौलागिरी पर्वत श्रृंख्लाओं का प्रतिबिंब साफ झलकता है। आस-पास लगे पेड़-पौधे भी इस स्वच्छ जल में लहराते हुए दिखते है। नज़ारा इतना अद्भुत की आप बिना पलकें झपकाएँ घंटों तक बस इस झील के पानी को देख सकते है। आपको किसी साथी की भी ज़रूरत महसूस नहीं होगी। यहाँ बैठकर दुनिया के सबसे मनोरम सूर्यास्त के आप गवाह बन सकते है। ऐसा सौंदर्य जिसकी तुलना न की जा सके।
Must Read: Pokhara Nightlife: 10 Best Places For Witnessing The Charisma Of Nepal At Night!
2. अन्नपूर्णा सर्किट

अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंख्ला में यह हिमालय ट्रैक का सबसे मशहूर स्थान है जो ट्रैकर व पर्वतारोहियों का मुख्य केंद्र है। पर्वत की ऊँचाई छूने के एक अलग ही अनोखा-सा अनुभव होता है। उसी अनुभव को पर्यटक यहाँ जीने आते है। नेपाल पोखरा सिटी आपको इस स्थान के ज़रिए उस जगह पहुँचा देगी जहाँ से आप पूरे शहर व उसके आस-पास के संपूर्ण दृश्यों को अपनी आँखों में भर सकते हैं। अपने साथ कैमरा लेकर जाए और अधिक-से-अधिक तस्वीरों को बटोरकर अपने साथ लेकर आए। ताकि आपकी ये स्मृति विस्मरणीय बन जाए।
3. शांति स्तूप

इसे पीस पगोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह अनाडू पर्वत पर स्थित है जहाँ से आप फेवा झील को भी देख पाऐंगे। हर तरफ पहाड़-ही-पहाड़ व उनके बीच बसा यह स्तूप अपने अस्तित्व का एहसास करवाता है। पोखरा दर्शनीय स्थल में यह बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ आकर इस शोभित स्थान को छोड़ देना आपकी बहुत बड़ी भूल होगी।
Suggested Read: 10 Magnificent Places To Visit In Pokhara In 2022 For A Soulful And Tranquil Vacation
4. इंटरनेशनल मांउनटेन म्यूज़ियम

संग्रहालय में अनोखी कलाकृतियों, वास्तविक उपकरण, पर्वतों से जुड़ी अनसुनी कहानियाँ व तस्वीरें और कुछ ऐसे यात्रियों की तस्वीरें जो सबसे ऊँची पर्वत श्रृंख्ला तक पहुँच चुके हैं। संग्राहलय आपको हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बारे में बताएगा 14 सबसे मशहूर व ऊँची चोटियों से परिचित करवाएगा। यह संग्राहलय मुख्य रूप से पर्वतारोहण के क्षेत्र में हासिल की कई उपलब्धियों का रिकॉर्ड रखने के लिए बनाया गया है। यह देखने लायक जगह है, आप इसे अपनी सूची में ज़रूर शामिल करें।
5. ताल बराही मंदिर

पोखरा के टॉप पर्यटन स्थल में इस मंदिर का नाम भी शामिल है। इसके अन्य नाम है – झील मंदिर व वराही मंदिर। यह मंदिर वराही देवी को संमर्पित है जिन्हें माँ दुर्गा का ही रूप माना जाता है। यह दो मंज़िला पगोड़ा मंदिर है जो फेवा झील के छोटे-से द्वीप पर स्थित है। इस मंदिर की मान्यता हिन्दूओं व बौद्धिष्टों, दोनों के बीच है। यह मंदिर अराधना का केन्द्र है। इसकी मुख्य मूर्ति पारंपरिकता की झलक बिखेरती है जो लकड़ी, ईंट व पत्थर से बनी है। यह मान्यता है कि माँ दुर्गा ने वराही का अवतार राक्षसों को मारने के लिए लिया था। यह मंदिर शक्ति का प्रतीक है।
Suggested Read: Shopping In Pokhara: 10 Best Places Where You’d Happily Want To Loosen Your Pockets
6. डेविस फॉल

इस झरने की खास बात यह है कि ये ज़मीन के नीचे है जो 500 मीटर लंबी सुरंग बनाता है। इसके आस-पास का इलाका घने वृक्षों से घिरा हुआ है। यह बाकि सभी वॉटरफॉल से अलग है। पोखरा आकर प्राकृतिक नज़ारों से लबालब यह जगह देखना बेहद ज़रूरी हो जाता है। पोखरा में पर्यटन स्थल की कमी नहीं है पर इस जगह जाना मतलब प्रकृति को खुद में समा लेना। यह झील गुप्तेश्वर महादेव नामक गुफा से होकर गुज़रती है। यहाँ आपको नेपाली संस्कृति को देखने का भी अवसर मिलेगा।
Suggested Read: 10 Pokhara Restaurants In Nepal That’ll Take You On An Unforgettable Culinary Journey
7. सारंगकोट

यह सारंगकोट पर्शत पर बसा एक ग्रामीण क्षेत्र है जो अद्भुत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यह समुद्र तल से 1600 मीटर की ऊँचाई पर बसा एक हरियालीयुकँत स्थान है। पर्यटकों के बीच यह पैराग्लाइडिंग का मुख्य केंद्र भी है। यहाँ से ढलते सूरज को देखना मतलब एक यादगार दृश्य को आँखों में समाना। यहाँ से अन्नपूर्णा, धौलागिरी, मनस्लू व पोखरा की घाटी का मनोरम दृश्य दिखता है। अलग-अलग ऐंगल से आप तस्वीरें खींच सकते हैं। यह विश्व की सबसे तेज़ ज़िपलाईन में से एक है। आप यहाँ शाम को टहल सकते है। उस दौरान चिड़ियों की चहचहाट आपका हृदय जीत लेगी।
Suggested Read: Comfy Guest Houses In Pokhara To Give You The Best Experience In Nepal
8. गोरखा म्यूज़ियम

पोखरा के महेंद्र पुल पर यह संग्राहलय स्थित है। पोखरा दर्शनीय स्थल के इस हिस्से में आकर आप गौरवान्वित महसूस करेंगे। यह संग्राहलय गोरखा सिपाहियों को समर्पित है जिन्होंने अपने अदम्य साहस से देश को हमेशा गर्व महसूस करवाया है। मौका आने पर इन्होंने देश को अपनी सेवा से कृतज्ञ किया है। यहाँ आकर आप गोरखा सिपाहियों के जीवन के बारे में जान सकेंगे। कैसे उन्होंने मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से देश को बचाया है? ये आप यहाँ आकर बखूबी समझ पाऐंगे। तस्वीरों के ज़रिए आप इनके जीवन की तह तक पहुँच पाऐंगे। इससे अच्छा मौका आपको और कहीं नहीं मिलेगा कि आप उनके जीवन से कुछ पल के लिए जुड़ें।
Suggested Read: 11 Nepal Travel Tips For Traveling To The Country Like A Pro!
9. बैट केव

अगर आप अपने रोमांच को चरम-सीमा पर पहुँचाना चाहते हैं, तो यह जगह खास आपके लिए है। जैसा कि आप नाम से समझ गए होंगे कि यह एक ऐसी गुफा है जहाँ आपको हज़ारों की तादाद में चमगादड़ दिखेंगे। अँधेरी गुफा में हर तरफ उल्टे लटके चमगादड़, सोचिए कितना रोमांचक होगा! पतली गुफाओं से होकर गुज़रते हुए आप इस गुफा को अपनी पोखरा यात्रा का हिस्सा बना सकते है।
Suggested Read: Bungee Jumping In Nepal: 2 Places To See The Adventurous Side Of The Country
10. तिब्बती शरणार्थी कैंप

यह रिफ्यूज़ी कैप उन हज़ारों लोगों के लिए बनाए गए थे जो चीन पर कब्ज़ा होने के बाद नेपाल आए थे। यहाँ तिब्बती लोग हाथ से बने गहनें, हल्की वस्तुऐं, कारपेट, कला कृति बेचते है। तिब्बत की पारंपरिकता इन वस्तुओं में साफ दिखाई पड़ती है। यही वस्तुएऐं यहाँ का मुख्य आकर्षण है जिन्हें पर्यटक स्मृति के तौर पर अपने साथ ले जाते है।
Further Read: 15 Engrossing Things To Do In Nepal For All Adventure Junkies!
पोखरा सादगी पूर्ण शहर है जहाँ आप पहाड़ों की ऊँचाईयों से लेकर झीलों की गहनता में उतर सकते हैं। पोखरा दर्शनीय स्थल प्रकृति के अद्भुत दृश्यों की लहर जैसे है, जो सबको बहाते हुए आनंदमयी सफर पर ले जाते हैं। अपनी पोखरा यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।