वृंदावन में घूमने की 10 खूबसूरत जगहें

यमुना नदी के तट पर स्थित वृंदावन प्राचीन शहरों में से एक हैं। वृंदावन दो शब्दों से मिलकर बना हैं, वृंदा और वन। इसमें वृंदा का शब्दिक अर्थ तुलसी और वन का उपवन हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शहर का काफी महत्व हैं। कहा जाता हैं की भगवान श्री कृष्ण ने अपना बचपन इसी स्थान पर बिताया था। इस शहर में आपको भगवान श्री कृष्ण और राधा जी के कई सारे मंदिर देखने को मिलेंगे। इन मंदिरों के दर्शन के लिए लोग देश- विदेश से यहां पर आते हैं। इसलिए आज हम आपको यहां पर घूमने वाली जगहों के बारे में बताएंगे।

1. प्रेम मंदिर

प्रेम मंदिर भगवान श्री कृष्ण और देवी राधा के बीच के प्रेम का प्रतीक हैं। यह मंदिर श्री कृष्ण और राधा के अलावा भगवान राम और सीता को भी समर्पित हैं। यह मंदिर साल 2001 में जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज द्वारा बनवाया गया था। इस मंदिर में शाम की आरती में भक्तों की काफी भीड़ लगती हैं। अगर आप वृंदावन आ रहे हैं, तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करें।

स्थान: वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश, भारत
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: 8:30 बजे से दोपहर 08:30 बजे तक

2. गोविंद देवजी मंदिर

माना जाता हैं की जहां पर भगवान श्री कृष्ण ने अपना बचपन बिताया था, उसी शहर की गोद में गोविंग देवजी मंदिर स्थित हैं। यह मंदिर लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ हैं। इस मंदिर भगवान श्री कृष्ण की बचपन की झलकियों को पर्यटक देश- विदेश से देखने के लिए आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण ने अपने बचपन के शुरूआती दिन इसी स्थान पर बिताएं थे। यह जगह परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं।

स्थान: गोविंद देव मंदिर रोड, वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: सुबह 04:30 से 08:30 बजे तक

3. द्वारकाधीश मंदिर

वृंदावन के पवित्र मंदिरों में से एक द्वारकाधीश मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला और चित्रकला के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। यह मंदिर भी भगवान श्री कृष्ण को ही समर्पित हैं। यह मंदिर 150 साल पहले भगवान श्री कृष्ण के एक भक्त ने उनकी याद में बनवाया था। मौनसून मौसम की शुरूआत में इस मंदिर में होने झूले उत्सव का आनंद लेने के लिए आते हैं।

स्थान: विश्राम घाट के पास, मथुरा, उत्तर प्रदेश
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: सुबह 06:30 बजे से शाम 07:00 बजे तक

4. बांके बिहारी मंदिर

मथुरा के शहर वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं। इस मंदिर की इमारत राजस्थानी शैली में बनी हुई हैं। बांके बिहारी मंदिर भगवान श्री कृष्ण के बालरूप को दर्शाता हैं। इस मंदिर में पूरे साल भक्तों की भीड़ रहती हैं। यहां पर होली और जन्माष्टमी में खास उत्सव भी मनाया जाता हैं।

स्थान: गोस्वामी तुलसीदास मार्ग, वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: सुबह 07:00 बजे से रात 09: 30 बजे तक

5. राधा दामोदर मंदिर

राधा दामोदर मंदिर वृंदावन के सबसे खूबसूरत धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। यह मंदिर सात गोस्वामी मंदिरों में से भी एक हैं। इस मंदिर की स्थापना 1542 में गुरु श्रील जीवा गोस्वामी ने की थी। यहां पर दामोदर के साथ राधा रानी और ललिता साक्षी की भी मूतियां हैं। वृंदावन अगर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आप इस मंदिर के एक बार दर्शन जरूर करें।

स्थान: सेवा कुंज के पास, वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: सुबह 05:30 बजे से रात 08:30 बजे तक

6. श्री रंगनाथ मंदिर

रंगनाथ मंदिर को रंगजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता हैं। यह मंदिर मथुरा- वृन्दावन मार्ग पर बसा हुआ हैं। यहां पर कृष्ण जी की मूर्ति दूल्हे के रूप में सजी हुई हैं। यह उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता हैं। साथ ही यह मंदिर वैष्णवों के 108 दिव्यदेशों में से भी एक हैं।

स्थान: वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश,
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: सुबह 06:00 बजे से रात 08:00 बजे तक

7. निधि वन

निधि वन, वृंदावन के सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। वृंदावन में यह जगह सबसे ज्यादा रहस्यमय हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी स्थान पर भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी का श्रृंगार किया था। कहा जाता हैं की निधि वन में ही श्री कृष्ण और राधा रानी रासलीला करते हैं। इसलिए इसे रात में बंद कर दिया जाता हैं। आप यहां पर दिन में आकर घूम सकते हैं।

स्थान: निधि वन रोड, वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश,
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: सुबह 06:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक

8. प्रियकांत जू मंदिर

प्रियकांत जू मंदिर वृंदावन के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक हैं। इस मंदिर के भवन को कमल का आकर दिया गया हैं। साथ ही इसके आस-पास छोटा सा पानी का तलाब भी हैं। शहर के ओर मंदिरों की ही तरह यहां पर भी राधा और भगवना श्री कृष्ण की मूर्तियां उपस्थित हैं।

स्थान: चैतन्य विहार, रोड़ नंबर 1, वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: सुबह 08:00 बजे से रात 08:00 बजे तक

9. केसी घाट

केसी घाट वृंदावन के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में से एक हैं। पुराणों के अनुसार श्री कृष्ण ने अपने बचपन का अधिकांश समय वृंदावन में ही बिताया था। वृंदावन में यमुना नदी के किनारे स्थित इस तट पर श्री कृष्ण ने राक्षस केसी का वध किया था, जिसके बाद इस घाट को केसी घाट के नाम से जाना हैं। आप यहां पर घूमने आ सकते हैं। साथ ही काफी सारी गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

स्थान: यमुना नदी के किनारे, केसी घाट रोड, वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: कोई निर्धारित समय नही हैं

10. गोपेश्वर महादेव

गोपेश्वर मंदिर, भगवान शिव के गोपेश्वर रूप की पूजा की जाती हैं। इस मंदिर की एक खास बात यह हैं की सुबह में भगवान शिव के लिंगम की पूजा की जाती है। साथ ही शाम को शिव जी के गोपेश्वर रूप की पूजा की जाती हैं। यहां पर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगती हैं। आप भी वृंदावन आए, तो गोपेश्वर महादेव के दर्शन जरूर करें।

स्थान: राधा कुंड के पास, वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: सुबह 05:00 से रात 08:00 बजे तक
वृंदावन भारत के कई पवित्र स्थलों में से एक है जहाँ हिंदू आते हैं और विभिन्न देवताओं की पूजा करते हैं। यहाँ तक कि हिंदू धर्म में विश्वास न रखने वाले यात्री भी वृंदावन के कुछ सबसे पुराने मंदिरों की अनूठी वास्तुकला और शानदार सुंदरता का मूल्यांकन करने के लिए इस पवित्र शहर में आते रहते हैं। वृंदावन सहित किसी भी लोकप्रिय उत्तर प्रदेश की यात्रा की योजना बनाएँ और उनकी रहस्यमयी सुंदरता का पता लगाने के लिए तैयार हो जाएं।

हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें

Image Sources: Wikimedia Commons, Facebook, and Pexels

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस्कॉन मंदिर के खुलने का समय क्या है?

इस्कॉन मंदिर के खुलने का समय इस प्रकार है:

  • गर्मी: 4.30 - 12.45 बजे और 4.30 - 8 बजे
  • सर्दियों: 4.30-1 बजे और 4 बजे - 8.15 बजे

क्या इस्कॉन मंदिर में प्रवेश के लिए कोई शुल्क है?

नहीं, इस्कॉन मंदिर में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है।

वृंदावन घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?

वृंदावन में घूमने के लिए नवंबर से मार्च के बीच का समय अच्छा रहता हैं।

क्या गैर-हिंदू वृंदावन जा सकते हैं?

कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, एक पर्यटक के रूप में वृंदावन की यात्रा की योजना बना सकता है क्योंकि हिंदुओं के लिए यह एक पवित्र स्थल है जबकि अन्य यात्रियों के लिए यह सबसे अधिक घूमने की जगह है।

क्या महिलाओं के लिए वृंदावन की यात्रा करना सुरक्षित है?

बिल्कुल, महिलाओं के लिए वृंदावन की यात्रा करना सुरक्षित है। हालांकि, लोगों को एहतियाती उपाय करने चाहिए और हमेशा स्वयं की देखभाल के प्रति सचेत रहना चाहिए, विशेषकर इसलिए क्योंकि यहां पूरे वर्ष भक्तों की अत्यधिक भीड़ रहती है।

Category: Hindi, Places To Visit, Uttar Pradesh

Best Places To Visit In India By Month

Best Places To Visit Outside India By Month