अहमदाबाद में घूमने की 10 जगहें
गुजरात के शहर अहदाबाद को स्वर्णिम गुजरात के नाम से भी जाना जाता हैं। यह शैक्षिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और पर्यटन का मुख्य केंद्र हैं। अहमदाबाद एक ऐसी जगह हैं, जो अपनी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए जानी जाता हैं। यहां पर घूमने के लिए काफी सारी दर्शनीय स्थल हैं, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।
अहमदाबाद में घूमने के लिए 10 बेहतरीन जगहें
आज हम आपको अहमदाबाद में घूमने की जगहों के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं।
1. साबरमती आश्रम

सबारमती आश्रम अहमदाबाद का सबसे लोकप्रिय स्थान हैं। साबरमती नदी के किनारे अभी भी एक स्मारक बना हुआ हैं। यहां पर आपको महात्मा गांधी और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े अवशेष भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर बापू के जीवन की जीवनियां, फिल्में, पुस्तकें और कलाकृतियों से भरी हुई लाइब्रेरी देखने जा सकते हैं। यहां पर आप महात्मा गांधी के चरखे, लिखने की मेज, उनकी रसोई, रहने का स्थान और शयनकक्ष को देख सकते हैं।
- स्थान: गांधी स्मारक संग्रहालय, आश्रम रोड, अहमदाबाद, गुजरात
- खुलने का समय: सुबह 8.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक, हर दिन
- प्रवेश शुल्क: निःशुल्क
2. परिमल गार्डेंन

परिमल गार्डेंन अहमदाबाद के सबसे खूबसूरत उद्यानों में से एक हैं। अगर आप अपनी यात्रा के दौरान प्राकृति के आस-पास रहकर समय बिताना चाहते हैं, तो आप इस गार्डेंन में घूमने आ सकते हैं। यहां पर बगीचे के अंदर बच्चों के लिए झूले, स्लाइड, फव्वारे लगे हुए हैं। शाम में यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत हो जाता है। आप यहां पर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।
- स्थान: परिमल क्रॉस रोड, पंचवटी सोसायटी, अंबावाड़ी, अहमदाबाद, गुजरात
- समय: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक
- प्रवेश शुल्क: शून्य
3. कांकरिया झील

अगर आपको झील के किनारे घूमना पसंद हैं, तो आप कांकरिया झील को अपनी लिस्ट में एड कर सकते हैं। यहां पर झील के अलावा कांकरिया चिड़याघर भी हैं, जहां पर तरह- तरह के जानवर देख सकते हैं। इस झील को पहले हौज-ए-कुतुब के नाम से भी जाना जाता हैं। आप यहां पर टॉय ट्रेन, बैलून सफारी जैसी अन्य गितिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
- स्थान: मणिनगर, अहमदाबाद, गुजरात
- समय: सुबह 9 बजे – रात 10 बजे
- प्रवेश शुल्क: 10 रुपये (वयस्कों के लिए) | 5 रुपये (बच्चों के लिए)
4. भद्रा किला

जमा मस्जिद के पास बना भद्रा किला 1411 में सुल्तान भद्रा किले द्वारा बनवाया गया था। इस किले में एक राजसी महल, सुंदर बगीचा और भद्र काली का मंदिर हैं। प्रौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवी लक्ष्मी ने भद्रा किले में सुल्तान को आर्शीवाद दिया था की उनका शहर हमेशा समृद्ध बना रहें।
- स्थान: साबरमती नदी के पूर्वी तट के पास, अहमदाबाद, गुजरात
- समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, पूरे सप्ताह
- प्रवेश शुल्क: निःशुल्क
5. जामा मस्जिद

अहमदाबाद में जमा मस्जिद का निर्माण सुल्तान अहमद शाह प्रथम ने 1424 में करवाया था। इस मस्जिद को पहले भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे बड़ी मस्जिद का खिताब मिला हुआ था। इस मस्जिद को देखे बिना आपकी अहमदाबाद की यात्रा एकदम अधूरी हैं। यह जगह अहमदाबाद में देखने लायक सबसे आकर्षक जगहों में से एक हैं।
- स्थान: मानेक चौक, गांधी रोड, दानपीठ, खड़िया, अहमदाबाद, गुजरात
- खुलने का समय: सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक, सप्ताह के सभी दिन।
- प्रवेश शुल्क: निःशुल्क
6. ज़ांज़ारी झरना

अहमदाबाद के सबसे प्रसिद्ध झरनों में से एक जांजरी झरना हैं। यह झरने की ऊंचाई 25 फीट हैं। रात में यहां का दृश्य देखने लायक होता हैं। मानसून में आप झरना को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हरी भरी हरियाली के बीच यहां का दृश्य काफी खूबसूरत हो जाता हैं। आप बच्चों के साथ यहां पिकनिक पर आ सकते हैं।
- स्थान: ज़ांज़ारी, दभा, गुजरात 383325
- समय: 24 घंटे खुला रहता है
- प्रवेश शुल्क: कोई नहीं
7. गुजरात साइंस सिटी

गुजरात साइंस सिटी अहमदाबाद में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक हैं। साइंस सिटी की स्थापना जागरूकता फैलाने और युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी। यह 107 हैक्टेयर में फैला हुआ हैं। यहां पर समय- समय पर टॉक शो और इंटरैक्टिव प्रौग्राम आयोजित किए जाते हैं।
- स्थान: साइंस सिटी रोड, सरखेज – गांधीनगर हाईवे, अहमदाबाद, गुजरात
- समय: सुबह 10:30 बजे – शाम 7:30 बजे
- प्रवेश शुल्क: 5 रुपये (छात्र) | 10 रुपये (बच्चे) | 20 रुपये (वयस्क) | 20 रुपये (म्यूजिकल फाउंटेन)
8. लोथल

लोथल अहमदाबाद की वह जगह हैं, जहां सिंधू घाटी सभ्यता के अवशेष देखने को मिलते हैं। यहां पर हड़प्पा संस्कृति की छाप आज भी देखने को मिलती हैं। अगर आप भी हड़प्पा संस्कृति को जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप अहमदाबाद की यात्रा के दौरान लोथल घूमने आ सकते हैं। अहमदाबाद से लोथल की दूरी 77 किलोमीटर है, ऐसे में आप कैब और बस के माध्यम से जा सकते हैं।
- स्थान: लोथल, सरगवाला, गुजरात
- खुलने का समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, शुक्रवार बंद
- प्रवेश शुल्क: कोई नहीं
9. साबरमती रिवरफ्रंट

साबरमती तट पर एक वाटर फ्रंट बना हुआ हैं, जिसे साबरमती रिवरफ्रंट के नाम से जाना जाता हैं। इसका निर्माण पर्यावरण के सुधार के लिए किया गया था। यहां पर भारी संख्या में सैलानी घूमने आते हैं। अगर आप भी सुकून भरी जगह पर बैठकर समय बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जगह एकदम परफेक्ट हैं। अगर आप अहमदाबाद घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां एक बार जरूर घूमने आएं।
- स्थान: साबरमती रिवरफ्रंट वॉकवे ईस्ट, लाल दरवाजा, अहमदाबाद, गुजरात 380001
- खुलने का समय: सभी समय खुला रहता है
- प्रवेश शुल्क: कोई नहीं
10. श्रेयस लोक कला संग्रहालय

श्रेयस लोक कला संग्रहालय अहमदाबाद की महिलाओं की एक पहल हैं, जिसकी शुरूआत गुजरात की महिलाओं को अपने कौशल का पदर्शन करने के लिए की गई थी। यह अहमदाबाद के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक हैं। इस संग्रहालय में महिलाएं हस्तनिर्मित वस्तुएं बनाती हैं। इसके अलावा आपको यहां पर सिक्के, हथियार, मुखौटे, खिलौने प्रदर्शित किए हुए हैं।
- स्थान: मिथिला भुदरपुरा, 7/बी, श्रेयस टेकरा रोड, मिथिला सोसाइटी, भुदरपुरा, अयोजन नगर, अहमदाबाद, गुजरात
- समय: सुबह 10:30 बजे – शाम 5:30 बजे (सोमवार बंद)
- प्रवेश शुल्क: वयस्कों के लिए 10 रुपये, बच्चों के लिए 5 रुपये
तो, निकल पड़िए और अहमदाबाद शहर और इसके शीर्ष पर्यटन स्थलों का पता लगाइए। सुनिश्चित करें कि अहमदाबाद के ये सभी पर्यटन स्थल आपके यात्रा कार्यक्रम में शामिल हों ताकि आप इस जीवंत शहर के किसी भी शानदार अनुभव को मिस न करें। ट्रैवलट्राइंगल की मदद से अहमदाबाद की यात्रा करें और इस अद्भुत जगह को पहले कभी न देखी गई तरह से एक्सप्लोर करें।
हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें।
Image Sources: Wikimedia Commons, Facebook, and Pexels
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अहमदाबाद किस लिए प्रसिद्ध है?
अहमदाबाद के लोकप्रिय पर्यटन स्थल कौन से हैं?
अहमदाबाद के कुछ अविस्मरणीय पर्यटन स्थल हैं:
1. जामा मस्जिद
2. इस्कॉन मंदिर
3. भद्र किला
4. केलिको टेक्सटाइल संग्रहालय
5. कांकरिया चिड़ियाघर
अहमदाबाद घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?
अहमदाबाद घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता है। इस दौरान मौसम ठंडा और सुखद रहता है, जिससे पर्यटक आराम से ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों और बाजारों की सैर कर सकते हैं। खासकर जनवरी में मनाया जाने वाला उत्तरायण (पतंग महोत्सव) यहां का बड़ा आकर्षण होता है, जिसे देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। गर्मियों में यहां का तापमान बहुत अधिक होता है, जिससे घूमना मुश्किल हो सकता है, इसलिए सर्दियों का मौसम अहमदाबाद की यात्रा के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
अहमदाबाद में शॉपिंग के लिए लोकप्रिय बाजार कौन से हैं?
अहमदाबाद में खरीदारी के लिए कई अच्छे बाजार हैं:
1. रानी नो हजीरो अहमदाबाद कपड़ा बाजार
2. लाल दरवाजा बाजार
3. ढालगरवाड़ बाजार
4. सिंधी बाजार
क्या अहमदाबाद में कोई समुद्र तट है?
अहमदाबाद में कोई समुद्र तट नहीं है, लेकिन अहमदाबाद के पास कुछ लोकप्रिय समुद्र तट हैं जो वीकेंड पर घूमने के लिए एक आदर्श स्थान हैं। वे हैं सोमनाथ बीच (सोमनाथ), डुमस बीच (सूरत), द्वारका बीच (द्वारका) और देवका बीच (दमन)।

I’ve spent over 6 years researching, exploring, and writing about destinations across India. My articles combine firsthand travel experiences, careful research, and practical planning advice to help readers discover new places, choose the right transportation and accommodations, and travel with confidence.











