कूर्ग में घूमने के लिए 10 खूबसूरत जगहें
कूर्ग को कोडागु के नाम से भी जाना जाता हैं। यह कर्नाटक का एक बेहद खूबसूरत हिल्स स्टेशन हैं। कूर्ग समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ हैं। ये जगह पर्यटकों के बीच कॉफी प्लांटेशन, लैंडस्केप और वॉटरफॉल के लिए प्रसिद्ध हैं। चाहे आप प्रकृति प्रेमी हो या इतिहास के उत्साही हों, कूर्ग दोनों ही चीजों का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करता हैं। अगर गर्मीयों में घूमने के लिए ठंडी जगह की तलाश कर हें, तो कूर्ग सबसे बेस्ट जगह हैं। आज हम आपको कर्ग के दर्शनीय स्थलों के बारे में बताने वाले हैं।
1. इरुप्पु फॉल्स

इरूप्पु फॉल्स कूर्ग जिले में ब्रह्मगिरी पर्वत पर स्थित हैं। इस झरने को लक्ष्मण तीर्थ वाटरफॉल के नाम से भी जाना जाता हैं। इसी वाटरफॉल के पास भगवान शिव का रामेश्वर मंदिर भी स्थित हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस झरने को लक्ष्मण ने अपने बाण से उत्तपन्न किया था। हरी- भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ ये स्थान प्राकृतिक प्रेमियों और श्रद्धालुओं के लिए परफेक्ट जगह हैं।
2. मंडलपट्टी व्यूपॉइंट

मंडलपट्टी व्यूपॉइंट का शाब्दिक अर्थ बादलों का बाजार हैं। यह लगभग 4050 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए यह एक बेहतरीन ट्रेकिंग डेस्टिनेशन में से एक हैं। यह पहाड़ी पुष्पगिरी रिजर्व फ़ॉरेस्ट के अंदर आता हैं। जिसकी वजह से आप इस क्षेत्र के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। अगर कूर्ग घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपको एक यहां जरूर आना चाहिए।
3. एबी फॉल्स

एबी फॉल्स कर्नाटक के कूर्ग जिले में स्थित एक खूबसूरत वाटरफॉल हैं। यह झरना मसालों और कॉफी के बगानों के बीच बहता हैं, जो इसे और भी ज्यादा खास बनाता हैं। यह झरना 70 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। इसका नजारा पर्यटकों का मन मोह लेता हैं। प्राकृतिक सुंदरता और फोटोग्राफी के लिए यह एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।
4. ताडियांदामोल पीक

ताडियांदामोल पीक कर्नाटक के सबसे ऊंटी चोटी पर स्थित हैं। यह 5724 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। ताडियांदामोल पीक कर्नाटक दूसरी सबसे ऊंची चोटी में से एक हैं। ये जगह ट्रेंकिग के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। यहां से सूर्यादय और आसपास का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखाई देता हैं। प्राकृित नजारों और शांत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट हैं।
5. इगुथप्पा टेम्पल

इगुथप्पा टेम्पल कूर्ग के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक हैं। यह मंदिर कोडवा समुदाय के देव भगवान इगुथप्पा को समर्पित हैं। इगुथप्पा टेम्पल कोडव वास्तुकला से बना हुआ हैं। इस मंदिर में हर साल मार्च में भव्य वार्षिक उत्सव आयोजित होता हैं, जिसमें देश- विदेश से श्रद्धालु शामिल होने आते हैं। आस्था, शांति और सांस्कृित महत्व के कारण यह मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।
6. नामद्रोलिंग मठ

नामद्रोलिंग मठ कूर्ग हिल स्टेशन से लगभग 34 किलोमिटर पर स्थित हैं। इसे स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता हैं। यह दक्षिण भारत का सबसे बड़ा तिब्बती मठ हैं। मठ में मौजूद भव्य चित्रकारी, स्वर्णिम मूर्तियाँ और शांत वातावरण पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। आप कूर्ग आए, तो यहां पर दर्शन करने के लिए जरूर आए।
7. पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण

अगर आपको पशु- पक्षी देखने का शौक हैं, तो आपके लिए पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण बेस्ट जगह हैं। इस अभ्यारण्य को 1987 में स्थापित किया गया था। ये 102 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं। यहां की ‘कुमारा पर्वत’ की ट्रेंकिग पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इस अभ्यारण्य में दुर्लभ और संकटग्रस्त पक्षी प्रजातियों में नीलगिरी फ्लाईकैचर, ग्रे-ब्रेस्टेड लाफिंग थ्रश देखने को मिलेंगे। प्राकृतिक प्रेमियों के लिए यह एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।
8. राजा की सीट

राजा की सीट कूर्ग के मदिकेरी में बसा हुआ हैं, एक पसिद्ध दर्शनीय स्थल हैं। यह एक खूबसूरत गार्डन और व्यूपॉइंट हैं। यहां से सूर्यादय और सूर्यास्त का दृश्य काफी सुदंर दिखाई देता हैं। यहां पर बना हुआ संगमरमर का मंडप सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। राजा की सीट का शांत वातावरण और हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।
9. मल्लाली फॉल्स

मल्लाली फॉल्स कूर्ग का एक और अद्भुत वाटरफॉल हैं, जो पुष्पगिरी पहाड़ियों पर बसा हुआ हैं। यह प्राकृतिक प्रेमियों और ट्रेकिंग के लिए बेहद लोकपिय हैं। मल्लाली फॉल्स का शांत वातावरण और खूबसूरत नजारा इसे एक अविस्मरणीय पर्यटन स्थल बनाता हैं।
10. मडीकेरी किला

मडीकेरी किला कूर्ग का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक हैं। यह एक म्यूजियम हैं, जो यहां की ऐतिहासिक कलाकृतियों को पदर्शित करता हैं। इस किले के भीतर एक महल, ब्रिटिश काल में निर्मित सेंट मार्क्स चर्च और दो पत्थर के हाथी की मूर्तियां भी मौजूद हैं। मडीकेरी किला कोडगु की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत का प्रतीक माना जाता हैं।
ये हैं कुर्ग और उसके आस-पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें, जिसे ‘दक्षिण भारत का कश्मीर’ कहा जाता है। कुर्ग में घूमने के लिए ऊपर सूचीबद्ध ज़्यादातर जगहें 3 दिनों में घूमने के लिए उपयुक्त हैं। तो अभी कूर्ग की यात्रा की योजना बनाएँ और अपनी गहरी घाटियों, प्राचीन झरनों, झाँकते झरनों, सुगंधित वृक्षारोपणों, प्रचुर प्रकृति और मनमोहक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध खूबसूरत हिल स्टेशनों का आनंद लें। पगडंडियों पर ट्रेक करें और सूर्यास्त का आनंद लें, जहाँ आसमान नारंगी और नीले रंग में बदल जाता है और खुद को मंत्रमुग्ध कर लें।
हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें।
Image Sources: Wikimedia Commons, Facebook, and Pexels
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कूर्ग में 2 दिन घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें कौन सी हैं?
कूर्ग में घूमने के लिए कई जगहें हैं जहाँ आप 2 दिन का मज़ा ले सकते हैं। इनमें से कुछ में तडियांडामोल पीक, दुबारे एलीफेंट कैंप, पुष्पगिरी वन्यजीव अभयारण्य, ब्रह्मगिरी हिल, बारापोल नदी, एबी फॉल्स, इरुप्पु फॉल्स और बहुत कुछ शामिल हैं।
कूर्ग के आसपास घूमने के लिए कुछ जगहें कौन सी हैं?
कूर्ग के आसपास घूमने के लिए कुछ जगहों में शामिल हैं- रामेश्वर मंदिर, राजा का मकबरा, राजा की सीट, सेंट मार्क चर्च, आदि।
कूर्ग में रात में घूमने के लिए कुछ जगहों के नाम बताइए।
आप पहाड़ियों पर चढ़ सकते हैं और चोमाकुंड हिल्स, काबे हिल्स, कोपाट्टी हिल्स, दुबारे एलीफेंट कैंप, तडियांडामोल पीक पर कैंप कर सकते हैं। आप रात को तारों को निहारते हुए बिता सकते हैं।
परिवार के साथ घूमने के लिए कूर्ग के कुछ पर्यटन स्थल कौन से हैं?
कूर्ग में देखने के लिए बहुत कुछ है। कुछ ऐसी जगहें जहाँ आप परिवार के साथ जा सकते हैं- बायलाकुप्पे, सेंट मार्क चर्च, डुबारे एलीफेंट कैंप, नामद्रोलिंग मठ, पाडी इग्गुथप्पा मंदिर और भी बहुत कुछ।
मैं चेन्नई से कूर्ग कैसे जा सकता हूँ?
कूर्ग का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मैसूर जंक्शन है, जो शहर के केंद्र से लगभग 95 किमी दूर है। आप मैसूर जंक्शन पर उतर सकते हैं और कूर्ग के लिए टैक्सी ले सकते हैं या फिर चेन्नई से कूर्ग के लिए सीधे सड़क यात्रा कर सकते हैं।
कूर्ग में सबसे अच्छे रेस्टोरेंट कौन से हैं?
अपनी यात्रा का भरपूर आनंद लेने के लिए, आप टाइगर टाइगर, रेनट्री रेस्टोरेंट, बारबेक्यू बे रेस्टोरेंट, कूर्ग लीफ रेस्टोरेंट और भी बहुत से रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।

I’ve spent over 6 years researching, exploring, and writing about destinations across India. My articles combine firsthand travel experiences, careful research, and practical planning advice to help readers discover new places, choose the right transportation and accommodations, and travel with confidence.











