2026 में अमृतसर में घूमने की 10 जगह
अमृतसर पंजाब का एक लोकप्रिय शहर हैं। यह अपने समृद्धि इतिहास और संस्कृति के लिए देशभर में जाना जाता हैं। यहां पर पर्यटक गोल्डन टेंपल, वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग जैसे ऐतिहासिक स्थलों को देखने के लिए आते हैं। अमृतसर अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ- साथ खान-पान के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। आइए आज हम आपको अमृतसर के कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताएं। इसलिए ताकि अगर आप अमृतसर घूमने जाएं, तो जगहों पर घूमना ना भूलें।
अमृतसर में घूमने की जगह
अमृतसर में घूमने के लिए ऐसे तो कई सारे लोकप्रिय स्थल हैं, जिनका समृद्ध इतिहास जानने के लिए पर्यटक विश्वभर से यहां आते हैं। इसलिए आज हम आपको यहां के कुछ प्रसिद्ध स्थानों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
1. स्वर्ण मंदिर

स्वर्ण मंदिर अमृतसर के लोकप्रिय स्थलों में से एक हैं। गोल्डन टेंपल को हरमंदिर साहिब या दरबार साहिब के नाम से भी जाना जाता हैं। यह अमृतसर का पवित्र और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। गोल्डन टेंपल के सरोवर के बीचों- बीचों स्थित हैं, जिसे अमृत सरोवर भी कहा जाता हैं।
समय: सुबह 03:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
2. दुर्गियाना मंदिर

दुर्गियाना मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह अमृतसर का एक प्रमुख हिन्दू धार्मिक स्थल है, जो अपनी भव्यता और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं। ये मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है। इस मंदिर की वास्तुकला स्वर्ण मंदिर से मिलती- जुलती हैं। यह मंदिर पानी के बीचों- बीच स्थित हैं, जो इस मंदिर की खूबसूरती को बढ़ाता हैं। नवरात्रि और अन्य हिंदू त्यौहारों में यहां पर भक्तों की भीड़ लगती हैं।
समय: सुबह 05:00 बजे से शाम 07:30 बजे तक
3. जलियांवाला बाग

जलियांवाला बाग अमृतसर का एक ऐतिहासिक स्थल हैं। इस जगह का नाम देश के इतिहास में एक दर्दनाक घटना से जुड़ा हैं। 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के मौके पर ब्रिटिश सैनिकों ने भारतीय लोगों पर फायरिंग कर दी थी। इसमें कई लोग शहीद हो गए और कई घायल हुए थे। आज यह जगह एक स्मारक के रूप में स्थापित हैं।
समय: सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
4. महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय

ये संग्रहालय सिख प्रमुख सम्राट महाराजा रणजीत सिंह को समर्पित है और घूमने के लिए काफी अच्छी जगह हैं। यह संग्रहालय अमृतसर के रामबाग गार्डन में स्थित हैं। इस संग्रहालय में सिख साम्राज्य की समृद्ध संस्कृति, कला और इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर हथियार,सिक्के और पुराने दस्तावेज भी प्रसर्शित किए गए हैं। यह जगह इतिहास प्रमियों के घूमने के लिए परफेक्ट हैं।
समय: सुबह 10:00 से शाम 05:00 बजे तक
5. वाघा बॉर्डर

वाघा बॉर्डर, अमृतसर से 28 किलोमिटर दूर भारत और पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थित है। यह अमृतसर का एक प्रसिद्ध स्थल हैं। यहां पर रोजाना शाम को भारत और पाकिस्तना के सैनिकों के बीच “बीटिंग रिट्रीट” परेड होती हैं, जिसे दूर- दूर से पर्यटक देखने आते हैं। इस सीमा के दोनों तरफ सुरक्षा के लिए जवान तैनात रहते हैं।
समय: सुबह 10:00 से शाम 04:00 बजे तक
6. तरण तारण साहिब

तरण तारण साहिब, अमृतसर ज़िले में स्थित एक प्रमुख सिख धार्मिक स्थल है। इसे सिखों के पांचवे गुरू अर्जुन देव जी की याद में 16वीं शताब्दी में बनवाया था। यह गुरूद्वारा अपने विशाल सरोवर के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसी मान्यता हैं की इस सरोवर के जल से स्नान करने से मानसिक और शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती हैं। अगर आप अमृतसर आ रहे है, तो आपको एक यहां जरूर आना चाहिए।
समय: सुबह 05:00 से रात 10:00 बजे तक
7. गोबिंदगढ़ किला

गोबिंदगढ़ किला, अमृतसर का एक ऐतिहासिक स्थल है। इस किले का नाम सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह के नाम पर रखा गया हैं। इस किले का निर्माण 18वीं शताब्दी में करवाया गया था। यहां पर आप लाइट एंड साउंड शो, 7D शो, पंजाबी लोक संस्कृति के प्रदर्शन और पारंपरिक भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं।
समय: सुबह 10:00 से रात 10:00 बजे तक
8. राम तीर्थ मंदिर

राम तीर्थ मंदिर भगवान राम को समर्पित एक प्राचीन और पौराणिक स्थल हैं। इस मंदिर को महर्षि वाल्मीकि के आश्रम के रूप में भी जाना जाता हैं। भगवान राम के द्वारा मां सीता को त्यागने पर माता सीता ने इसी जगह पर आश्रय लिया था। साथ ही लव और कुश का जन्म भी यहीं हुआ था। यहां पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगता हैं, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती हैं।
समय: सुबह 06:00 से शाम 08:00 बजे तक
9. सेंट्रल सिख म्यूजियम

सेंट्रल सिख म्यूज़ियम, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में बना हुआ एक संग्रहालय हैं। इस म्यूजियम में अमृतसर के इतिहास, जलियांवाला बाग हत्याकांड, शहीदों की प्रतिमाएं और कई अन्य वस्तुओं को प्रदर्शित किया हुआ हैं।
समय: 07:30 से शाम 06:30 बजे तक
10. पार्टीशन म्यूजियम

पार्टीशन म्यूज़ियम भारत – पाकिस्तान के विभाजन से संबंधित इतिहास और स्मृतियों का एक संग्रहालय हैं। इस म्यूजियम में 14 गैलरियां हैं, जिसमें विभाजन से पहले, स्वतंत्रता संग्राम, विभाजन के समय और उसके बाद के प्रभावों को प्रदर्शित किया गया हैं। यह जगह इतिहास प्रेमियों के घूमने के लिए अच्छी हैं।
समय: 10:00 से शाम 06:00 बजे तक
अमृतसर मानव जीवन के हर आयाम के रंगीन धागों को एक साथ बुनता है और आपके लिए सबसे सुंदर और सराहनीय चित्रपट प्रस्तुत करता है। जल्द ही अमृतसर की यात्रा की योजना बनाएं और अद्भुत ऐतिहासिक शहर का पता लगाएं।
हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें।
Image Sources: Wikimedia Commons, Facebook, and Pexels
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या अमृतसर के लिए एक दिन काफी है?
हां, अगर आप श्री हरमंदिर साहिब, जलियांवाला बाग, विभाजन संग्रहालय, अकाल तख्त और सद्दा पिंड जैसे प्रमुख स्थलों को देखना चाहते हैं, तो अमृतसर के लिए एक दिन काफी है।
बच्चों के साथ अमृतसर में करने के लिए सबसे लोकप्रिय चीजें क्या हैं?
बच्चों के साथ अमृतसर में करने के लिए सबसे लोकप्रिय चीजों में अमृतसर हेरिटेज वॉक और गोल्डन टेंपल टूर, सेंट्रल सिख म्यूजियम, सिख इतिहास और संस्कृति का संग्रहालय, गांधी गेट, गुरुद्वारा संतोखसर साहिब, सारागढ़ी मेमोरियल गुरुद्वारा, गुरुद्वारा छेहरटा साहिब, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, दुख भंजनी बेरी, गुरुद्वारा गुरु के महल, शहीद कुआं, सन सिटी एम्यूजमेंट और वाटर पार्क आदि शामिल हैं।
अमृतसर किस लिए प्रसिद्ध है?
अमृतसर प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है। यह अमृतसर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। कई यात्री पूरे साल मंदिर में आते हैं और प्रार्थना करते हैं।
अमृतसर में 2 दिनों में मैं क्या कर सकता हूँ?
आप 2 दिनों में अमृतसर के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों जैसे स्वर्ण मंदिर, जलियाँवाला बाग, वाघा बॉर्डर, दुर्गियाना मंदिर, हेरिटेज वॉक और बहुत कुछ बिना किसी परेशानी के देख सकते हैं।
अमृतसर से वाघा बॉर्डर कितनी दूर है?
वाघा बॉर्डर अमृतसर से 28 किमी की दूरी पर स्थित है।
अमृतसर घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?
अमृतसर घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक है। इन महीनों के दौरान, मौसम बाहर घूमने और घूमने के लिए सुहावना होता है।
अमृतसर में क्या खरीदना अच्छा है?
आप अमृतसर से खूबसूरत सूती सूट और आकर्षक जूते खरीद सकते हैं। लाहौरी गेट अमृतसर के सबसे अच्छे बाजारों में से एक है।

I’ve spent over 6 years researching, exploring, and writing about destinations across India. My articles combine firsthand travel experiences, careful research, and practical planning advice to help readers discover new places, choose the right transportation and accommodations, and travel with confidence.











