भोपाल में घूमने की 10 बेहतरीन जगह
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। यह अपने ऐतिहासिक महत्व, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य़, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता हैं। यहां पर भव्य महलों और आधुनिक संग्रहालयों के साथ-साथ खूबसूरत झीलों और हरियाली से भरपूर पार्कों का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता हैं। भोपाल चाहे इतिहास प्रेमी हो, प्रकृति प्रेमी हों या फिर फोटोग्राफी के शौकीन सभी के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। आज हम आपको भोपाल की कुछ लोकप्रिय जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपकी भोपाल की यात्रा की दिलचस्प और यादगार बना देंगे।
भोपाल में घूमने की जगह
भोपाल घूमने के लिए काफी अच्छी जगह हैं। लेकिन यहां पर घूमने के लिए कुछ लोकप्रिय जगहें भी हैं। आज हम उन्ही जगहों के बारे में बताने वाले हैं।
1. ऊपरी झील

भोपाल में सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक ऊपरी झील हैं, जिसे लोग भोजताल या बड़ा तलाब के नाम से भी जानते हैं। यह झील भारत की सबसे पुरानी झीलों में से एक हैं। यह झील यहां के स्थानी लोगों को पीने के पानी की जरूरत को पूरा करती हैं। साथी ही फसलों की सिंचाई में भी मदद करती हैं। इस झील के ऊपर एक ब्रीज हैं, जो पर्यटकों के लिए सेल्फी पांइट हैं। इसके अलावा झील के पास एक खूबसूरत पार्क भी है, जहां आप बैठकर सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं।
2. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

ऊपरी झील से कुछ ही दूरी पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं। यहां पर आपको विदेशी फूलों के अलावा जीवों की कई सारी प्रजातियां जैसे चीतल, ब्लू बुल,ब्लैकबक, जंगली सूअर,लकड़बग्घा देखने को मिलेंगी। यह प्रकृति प्रेमीयों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह हैं। अगर आप भोपाल घूमने जा रहे है, तो आपको एक बार यहां जरूर घूमना चाहिए।
3. भीमबेटका गुफाएं

भोपाल से लगभग 45 किलोमिटर दक्षिण में स्थित हैं। भीमबेटका गुफाएं यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हैं। माना जाता है की ये गुफाएं 30,000 साल पुरानी हैं। ये गुफाएं घने जंगलों के बीच में हैं। भोपाल में घूमने के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक भीमबेटका गुफाएं हैं। आप यहां पर हरे- भरे पेड़ो के बीच में प्रकृति के खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठा सकते हैं।
4. सांची स्तूप

सांची स्तूप भोपाल के लोकप्रिय स्थलों में से एक हैं। यह देश का सबसे प्रसिद्ध बौद्ध स्मारक हैं, जिसका निर्माण मौर्य राजवंश के सम्राट अशोक ने करवाया था। इस स्तूप के अंदर विशाल गुंबद में एक केंद्रीय तिजोरी हैं, जिसमें भगवान बुद्ध के अवशेषों का रखा गया हैं। अगर आप इतिहास प्रेमा हैं, तो आपके घूमने के लिए बेहतरीन जगह हैं।
5. शौकत महल

शौकत महल भोपाल के ऐतिहासिक और वास्तुकला की दृष्टि से उल्लेखनीय हैं। कहा जाता हैं की ये पुराने भोपाल की शान और नवाबी विरासत का प्रतीक हैं। ये इंडो-इस्लामिक और यूरोपीय शैली का एक खूबसूरत मिश्रण हैं। यह महल बच्चों से लेकर बड़ों तक को घूमने के लिए अपनी ओर आकर्षित करता हैं।
6. मोती मस्जिद

मोती मस्जिद को लोग पर्ल मस्जिद के नाम से भी जानते हैं। भोपाल की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक हैं। ये अपनी सफेद संगमरमर की वास्तुकला के लिए जानी जाती हैं। इस ऐतिहासिक मस्जिद का निर्माण 1860 में सिकंदर जहान बेगम ने करवाया था। यह भोपाल के प्रसिद्ध स्थलों में से एक हैं। यह स्थल इतिहास प्रमियों के घूमने के लिए ए परफेक्ट जगह हैं।
7. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय को मानव जाति संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता हैं। यह संग्रहालय श्यामला हिल्स की पहाड़ियों के बीच में स्थित हैं। इस संग्रहालय में विभिन्न राज्यों और समुदायों की पारंपरिक जीवनशैली, घरों, रीति-रिवाजों और शिल्पकलाओं को खुले आकाश में प्रदर्शित किया हुआ हैं। इस संग्रहालय को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। ये संग्रहालय हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता का अद्भुत मिश्रण हैं।
8. ट्राइबल म्यूजियम

यह भोपाल का सबसे प्रसिद्ध म्यूजियम हैं। ट्राइबल म्यूजियम में आपको आदिवासी संस्कृति के बारे में देखने को मिलेंगा। इस म्यूजियम को जनजातीय संग्रहालय भी कहा जाता हैं। यह एक ऐसी जगह हैं, जहां पर भारत की विविध जनजातियों की संस्कृति, जीवनशैली, परंपराएँ, जीवनशैली और कलाकृतियों को पदर्शित किया जाता हैं। म्यूजियम के परिसर को 6 गैलरीज में बांटा हुआ हैं, जो जनजातीय संस्कृति, पौराणिक कथाओं और कला को सपर्पित हैं।
9. निचली झील

निचली झील जिसे लोअर लेक के नाम से भी जाना जाता हैं। यह भोपाल के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक हैं। ये स्थल अपने शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध हैं। यह झील भोपल शहर की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ता हैं। यहां पर घूमने के लिए आने वाले टूरिस्ट पेडल राइड, जेट स्कींग और स्पीड बोट और पैरासेलिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
10. बिड़ला मंदिर

बिड़ला मंदिर भोपाल अरेरा हिल्स पर स्थित हैं। यह मंदिर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी को समर्पित हैं। यह मंदिर भोपाल का एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल हैें। मंदिर को सफेद संगमरमर से बनाया गया हैं। यहां से भोपाल और आसपास की झीलों का सुंदर दृश्य भी दिखाई देता हैं। बिड़ला मंदिर में एक छोटा- सा संग्रहालय भी हैं, जहां पर हिंदू धर्म से संबंधित ऐतिहासिक मूर्तियां और वस्तुएं रखी हुई हैं। ये स्थल भक्तों के साथ- साथ पर्यटकों के घूमने के लिए भी अच्छी जगह हैं।
भोपाल वाकई एक खूबसूरत शहर है जो हर तरह के लोगों को घूमने के लिए जगह प्रदान करता है। चाहे आपकी रुचि कुछ भी हो, झीलों के शहर में आपके लिए कुछ न कुछ ज़रूर है। तो अगली बार जब आप भोपाल की यात्रा की योजना बनाएं, तो इन जगहों पर ज़रूर जाएं और हमें सूची में से अपनी पसंद के बारे में बताएं।
हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें।
Image Sources: Wikimedia Commons, Facebook, and Pexels
अक्सर पूछ जाने वाले प्रश्न
भोपाल में क्या प्रसिद्ध है?
भोपाल भारत के सबसे हरे-भरे शहरों में से एक होने के लिए प्रसिद्ध है। यह अपनी समृद्ध पारंपरिक संस्कृति और भोजन के लिए जाना जाता है।
भोपाल को भोपाल क्यों कहा जाता है?
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम 'भोजपाल' शब्द से लिया गया है। भोजपाल 11वीं शताब्दी के एक शहर का नाम है, जो पहले भोपाल में स्थित था। भोजपाल की स्थापना परमार राजा भोज ने की थी।
मैं भोपाल में क्या खरीद सकता हूँ?
भोपाल से खरीदने के लिए कुछ लोकप्रिय चीजों में 'भोपाल बटुआ' या भोपाल वॉलेट, सुंदर मोतियों से सजा हुआ, चमड़े के उत्पाद और जूते, चांदी के गहने शामिल हैं। आप हाथ से बुनी हुई साड़ियाँ भी खरीद सकते हैं; विभिन्न पेस्टल रंगों में चंदेरी सिल्क साड़ियाँ, और गहरे सुनहरे रंग की कोटा सिल्क। हाथ से बने ज़री के काम वाली महेश्वरी साड़ियाँ भी लोकप्रिय हैं। साड़ियों के अलावा, आप अन्य ड्रेस मटेरियल भी खरीद सकते हैं, जैसे बाग प्रिंट और लकड़ी के ब्लॉक प्रिंट वाले कुर्ते।
क्या भोपाल एक मेट्रो शहर है?
नहीं, भोपाल मेट्रो शहर नहीं है, लेकिन यह भारत सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत आता है। भारत में, केवल 1 मिलियन या उससे अधिक आबादी वाले शहरों को ही महानगरीय शहर माना जाता है। भारत की 2011 की जनगणना के आधार पर, देश में 46 नामित मेट्रो शहर हैं, और भोपाल उनमें से एक नहीं है।
भोपाल में कितनी झीलें हैं?
भोपाल शहर में कुल 17 झीलें हैं।
दिल्ली से भोपाल कितनी दूर है?
सड़क मार्ग से भोपाल दिल्ली से 760 किलोमीटर दूर है। रेल मार्ग से भोपाल और दिल्ली के बीच की दूरी 700 किलोमीटर है।
भोपाल में कौन सी नदी बहती है?
भोपाल से होकर प्रसिद्ध नर्मदा नदी बहती है।

I’ve spent over 6 years researching, exploring, and writing about destinations across India. My articles combine firsthand travel experiences, careful research, and practical planning advice to help readers discover new places, choose the right transportation and accommodations, and travel with confidence.











