देहरादून में घूमने की 8 खूबसूरत जगह
उत्तराखंड की राजधानी,देहरादून प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और ऐतिहासिक महत्व का एक अद्भुत मिश्रण है। हिमालय की गोद में बसा यह शहर न केवल अपने खूबसूरत नज़ारों और सुखद मौसम के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। देहरादून में ऐतिहासिक मंदिर, पर्वतीय ट्रेकिंग स्थल, झरने और बाग- बगीचे हैं। अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं, तो दैहरादून आपको लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। यहां पर पर्यटकों के देखने के लिए पहाड़ और खूबसूरत झीलें हैं। इस शहर की खूबसूरत वादियां किसी का भी मन मोह लेती हैं। आज हम देहरादून में घूमने के लिए लोकप्रिय जगहों के बारे में बताएंगे।
देहरादून में घूमने की जगह
गर्मीयों में देहरादून घूमने के लिए काफी अच्छी जगह हैं। आप यहां पर परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए जा सकते हैं।
1. रॉर्बस केव

रॉर्बस केव देहरादून, उत्तराखंड में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक हैं। यह एक गुफा हैं, जो लगभग 600 मीटर लंबी हैं। इस गुफा को लोग गुप्त गुफा या डाकुओं की गुफा के नाम से भी जाना जाता हैं। ऐसा कहा जाता है की पुराने समय में यहां डाकू छुपा करते थे। यह स्थान अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक की खूबसूरती के कारण पर्यटकों के बीच बेहद प्रसिद्ध हैं।
स्थान: मसूरी रोड के किनारे, देहरादून, उत्तराखंड
प्रवेश शुल्क: ₹35 प्रति व्यक्ति
समय: सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
2. हर की दून

हर की दून उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित एक सुंदर और शांत घाटी हैं। ये घाटी वन्यजीव विहार के अंतर्गत आती हैं। यह घाटी लगभर 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। ये घाटी चारों तरफ बर्फ से ढकी पहाड़ियों, घने जंगलों और बहती नदियों से घिरी हुई हैं। यहां आने के लिए 25 से 30 किलोमीटर की ट्रेकिंग करनी पड़ती हैं। आप यहां से प्राकृति के सुंदर नजारों को अपने फोन में कैद कर सकते हैं।
स्थान: मसूरी रोड के पास, देहरादून, उत्तराखंड
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: सुबह 07:00 से शाम 06:00 बजे तक
3. सहस्त्रधारा

सहस्त्रधारा उत्तराखंड के देहरादून में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। यह स्थान अपने प्राकृतिक झरनों, चूना पत्थर की गुफाओं और सल्फर युक्त पानी के लिए प्रसिद्ध हैं। गर्मियों में यहां पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ती हैं। सहस्त्रधारा का शांत वातावरण, हरियाली से घिरा हुआ प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।
स्थान: सहस्त्रधारा रोड, देहरादून, उत्तराखंड
प्रवेश शुल्क: 200 रुपये प्रति व्यक्ति
समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
4. टपकेश्वर टेम्पल

टपकेश्वर मंदिर देहरादून में स्थित शिव जी के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं। ये मंदिर प्राकृतिक गुफा के भीतर स्थापित शिवलिंग के लिए जाना जाता हैं। इस मंदिर की विशेषता यह है कि गुफा की छत से जल की बूंदें शिवलिंग पर टपकती रहती हैं। यह मंदिर ना केवल धार्मिक बल्कि प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता हैं।
स्थान: गढ़ी कैंट, देहरादून, उत्तराखंड
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
5. बुद्ध मंदिर

बुद्ध मंदिर, देहरादून के क्लेमेंंट टाउन क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख बौद्ध धार्मिक स्थल हैं। इसे मिन्ड्रोलिंग मठ भी कहा जाता हैं। मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध की 103 फीट की ऊंची प्रतिमा हैं। यहां की दीवारों पर बुद्ध के जीवन से जुड़ी चित्रकारी और तिब्बती कलाकृतियां देखने को मिलती हैं।
स्थान: न्यू बस्ती, क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उत्तराखंड
प्रवेश शुल्क: निशुल्क
समय: 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
6. मालसी डियर पार्क

मालसी डियर पार्क को देहारदून चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता हैं। यह देहरादून से लगभग 10 किलोमीटर दूर मसूरी रोड पर स्थित हैं। यह पार्क शिवालिक पहाड़ियों की खूबसूरत वादियों के बीच में बसा हुआ हैं। यहां पर आपको हिरण, चीतल, नीलगाय,सांभर, मोर, शुतुरमार्ग, बंदर, तोते, मगरमच्छ और कई पक्षियों को भी देख सकते हैं।
स्थान: मसूरी रोड, मालसी, देहरादून, उत्तराखंड
प्रवेश शुल्क: 20 रुपये प्रति व्यक्ति
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
7. तपोवन

तपोवन देहरादून के रायपुर क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। इस मंदिर को महा रूद्रेश्वर शिव मंदिर के नाम से भी जाना जाता हैं। मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति के साथ- साथ रूद्राक्ष का एक प्राचीन वृक्ष भी स्थित हैं। प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण यह जगह ध्यान, योग और साधना के लिए परफेक्ट हैं।
स्थान: तपोवन, ऋषिकेश, उत्तराखंड
प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
समय: सुबह 6:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक
8. फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट

फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई), देहरादून भारत का एक प्रतिष्ठित वन अनुसंधान संस्थान है। यहां पर कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे स्टूडेंट ऑफ द ईयर, पान सिंह तोमर, सलाम की शूटिंग हुई हैं। लगभग 500 हेक्टेयर में फैले एफआरआई परिसर में संग्रहालय,वनस्पति उद्यान और शोध प्रयोगशालाएं हैं। यहां पर पर्यटक खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के साथ- साथ वन और पर्यावरण से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त करते हैं।
स्थान: न्यू फॉरेस्ट, देहरादून
प्रवेश शुल्क: वयस्कों के लिए ₹40 और बच्चों के लिए ₹20
समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
तो ये हैं देहरादून के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं, जहाँ आप भगवान का आशीर्वाद पा सकते हैं और प्राकृति के दिव्य दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप देहरादून की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आप इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं।
हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें।
Image Sources: Wikimedia Commons, Facebook, and Pexels
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
देहरादून में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह कौन-सी है?
देहरादून में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहें हैं – रॉबर्स केव (गुच्छूपानी), सहस्त्रधारा, फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI), टपकेश्वर महादेव मंदिर, मालसी डियर पार्क, बुद्ध मंदिर (Mindrolling Monastery) और तपोवन।
रॉबर्स केव क्यों प्रसिद्ध है?
रॉबर्स केव एक प्राकृतिक गुफा है जहाँ बीच से पानी बहता है। लोग यहाँ पानी में चलने और ठंडे झरनों का आनंद लेने आते हैं। यह गर्मियों में बहुत लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है।
सहस्त्रधारा में क्या खास है?
सहस्त्रधारा के पानी में गंधक (सल्फर) होता है, जिससे यह स्थान प्राकृतिक औषधीय स्नान के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ झरने और गुफाएँ देखने लायक हैं।
देहरादून घूमने का सबसे अच्छा समय कब है?
मार्च से जून (गर्मी) और अक्टूबर से दिसंबर (सर्दी की शुरुआत) देहरादून घूमने के लिए सबसे अच्छा समय है। इस दौरान मौसम सुहावना और यात्रा के लिए उपयुक्त रहता है।
बुद्ध मंदिर क्यों प्रसिद्ध है?
यह तिब्बती वास्तुकला में बना एक भव्य बौद्ध मंदिर है। यहाँ ध्यान, शांति, बौद्ध संस्कृति और सुंदर गार्डन का अनुभव किया जा सकता है।

I’ve spent over 6 years researching, exploring, and writing about destinations across India. My articles combine firsthand travel experiences, careful research, and practical planning advice to help readers discover new places, choose the right transportation and accommodations, and travel with confidence.











