चित्रकूट में घूमने की 8 खूबसूरत जगह
चित्रकूट, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित एक पवित्र तीर्थ स्थल हैं। यह प्राकृतिक सैंदर्य़, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम हैं। ये स्थान भगवान श्रीराम के लिए जाना जाता हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम, सीता और लक्ष्मण ने अपने वनवास के 11 साल यहीं बिताए थे। यहां का शांत वातावरण, पवित्र नदियां और धार्मिक स्थल तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। आज हम चित्रकूट में प्रमुख घूमने की जगहों के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।
चित्रकूट में घूमने की जगह
चित्रकूट में घूमने के लिए काफी सारे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं। आज हम आपको उन्ही में से कुछ प्रसिद्ध स्थलों के बारे में बातएंगे, जहां आप अपनी चित्रकूट की यात्रा के दौरान घूमने जा सकते हैं।
1. रामघाट

रामघाट चित्रकूट का एक पवित्र तीर्थ स्थल हैं। यहां मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित हैं। भगवान राम अपने वनवास के दौरान इसी स्थान पर स्नान करने आते थे। साथ ही इस घाट पर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण ने विश्राम भी किया था। इसके अलावा इसी घाट पर राम जी की मुलाकात तुलसीदास जी से हुई थी। यहां के पवित्र नदी में स्नान के लिए आज भी भक्तों की भारी भीड़ लगती हैं।
2. हनुमान धारा

हनुमान धारा चित्रकूट का एक पवित्र तीर्थस्थल हैं। यह एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित हैं। यह स्थान हनुमान जी को समर्पित हैं। भगवान हनुमान ने जब लंका को आग लगाई थी, तो इस दौरान उनकी पूंछ में लगी आग को बुझाने के लिए इसी स्थान पर आए थे। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 360 सीढ़ियों को पार करके जाना होता हैं। इस मंदिर के ऊपर से दिखने वाला प्राकृतिक का खूबसूरत दृश्य, ठंडी जलधारा और आध्यात्मिक वातावरण हर थकान को दूर कर देता हैं।
3. कामदगिरि मंदिर

कामदगिरी मंदिर चित्रकूट का सबसे प्रमुख और पवित्र धार्मित स्थलों में से एक हैं। यह मंदिर छोटी- सी पहाड़ी पर स्थित हैं, जिसे कामदगिरी पर्वत के नाम से जाना जाता हैं। वनवास के दौरान भगवान राम ने इस पर्वत की परिक्रमा की थी। इसलिए यहां पर श्रद्धालु दर्शन के बाद पर्वत की परिक्रमा लगाते हैं।
4. कालिंजर किला

कालिंजर किला, बुंदेलखंड के बांदा जिले में स्थित हैं। यह विंध्याचल पर्वत की 800 फीट ऊंची चोटी पर स्थित हैं। इस किले का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ हैं। इस किले में नीलकंठ मंदिर, पाताल गंगा, स्वर्गारोहण कुंड,पांडु कुंड, सीता सेज और मृगधारा जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। कालिंजर किला इतिहास प्रमियों के घूमने के लिए परफेक्ट जगह हैं।
5. गुप्त गोदावरी

गुप्त गोदावरी चित्रकूट का एक रहस्यमय और धार्मिक स्थल हैं। प्रौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम, सीता और लक्ष्मण ने वनवास के समय में यहां पर निवास किया था। इसी स्थान से गोदावरी नदी के एक गुप्त धारा बहती हैं, इसलिए इस स्थान को गुप्त गोदावरी के नाम से जाना जाता हैं। यहां पर शांत वातावरण, प्राकृति का मनोरम दृश्य और और धार्मिक कहानियां इसे चित्रकूट के दर्शनीय स्थलों में एक बनाती हैं। यह स्थान
6. भरत मंदिर

भरत मंदिर चित्रकूट का प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। यह मंदिर भगवान श्रीरां और उनके भ्राता भरत के बीच अटूट प्रेम, त्याग और भक्ति की अनोखी गाथा को समर्पित हैं। यह मंदिर उस ऐतिहासिक स्थान पर स्थित हैं, जहां पर भरत भगवान श्रीराम के वनवास के समय में चित्रकूट उनसे मिलने आए थे। इसी दौरान भरत ने भगवान राम से अयोध्या लौटकर राज्य संभालने का आग्रह किया था। भरत मंदिर में आज भी राम जी के खड़ाऊ की पूजा होती हैं।
7. सती अनुसुइया

सती अनुसुइया आश्रम चित्रकूट का पवित्र और आध्यात्मिक स्थल हैं। यह स्थान मंदाकिनी नदी के किनारे घने जंगलों के बीचों- बीच स्थित हैं। ऐसा माना जाता है की सती अनुसुइया इसी स्थान पर अपने पति ऋषि अत्रि के साथ तपस्या करती थी। पुराणों के अनुसार सती अनुसुइया वे अपने कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर त्रिदेव- ब्रह्मा, विष्णु और महेश बाल रूप में प्रकट हुए और उन्होने सती अनुसुइया को माता के रूप में स्वीकार किया। आश्रम में स्थित मंदिर, शांत वातावरण और धार्मिक महत्व स्थान के आकर्षण को दुगना कर देते हैं।
8. स्फटिक शिला

स्फटिक शिला चित्रकूट के दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। ये मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित दो विशाल चमकदार चट्टानों से बना हुआ हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार वनवास के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता इसी स्थान पर विश्राम करते थे। ऐसा कहा जाता है की इन शिलाओं पर आज भी उनके चरणचिह्न अंकित हैं।
इतने सारे धार्मिक स्थलों से भरपूर, मध्य प्रदेश सभी भक्तों के लिए प्रमुख केंद्र है। अगर आप किसी शांत जगह पर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको चित्रकूट को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। चित्रकूट में घूमने के लिए जगहों की यह सूची आपको शहर की खोज करने और अपनी छुट्टियों का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करेगी। मध्य प्रदेश की यात्रा के दौरान अपनी छुट्टियों की योजना बनाएं और मंदिरों और धार्मिक स्थलों की आकर्षक दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हो जाएं।
हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें।
Image Sources: Wikimedia Commons, Facebook, and Pexels
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चित्रकूट में सबसे अच्छे आकर्षण क्या हैं?
एक शानदार जगह होने के नाते, जिसका अपना ऐतिहासिक महत्व है, चित्रकूट में रामघाट, गुप्त गोदावरी गुफाएँ, कामदगिरि मंदिर, सती अनुसूया मंदिर, हनुमान धारा मंदिर, स्फटिक शिला और गणेश बाग जैसे कई आकर्षक आकर्षण हैं।
चित्रकूट में बाहर क्या-क्या किया जा सकता है?
कई ऐतिहासिक मंदिरों का घर, जहाँ साल भर असंख्य तीर्थयात्री आते हैं, चित्रकूट निश्चित रूप से कई ऐसी चीज़ें प्रदान करता है, जिन्हें आप अपनी यात्रा के दौरान बाहर कर सकते हैं, जैसे चित्रकूट के कुछ प्राचीन मंदिरों और तीर्थस्थलों की खोज करना, ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसे रोमांच के लिए जाना और भी बहुत कुछ।
चित्रकूट किस लिए जाना जाता है?
चित्रकूट की हिंदू धर्म में एक प्रमुख भूमिका है क्योंकि यह कई देवताओं और उनकी संतानों को श्रद्धांजलि देता है। चित्रकूट में साल भर कई तीर्थयात्री विभिन्न धार्मिक समारोहों के लिए आते हैं और यहाँ कई मंदिर हैं जो प्राचीन काल में स्थापित किए गए थे।
चित्रकूट में रात में क्या करना है?
चित्रकूट में कई रोमांचक रोमांच हैं जिन्हें आप सूर्यास्त के बाद कर सकते हैं जैसे कि कैंपिंग, विभिन्न झरनों की खोज, कुछ लोकप्रिय मंदिरों और तीर्थस्थलों पर जाना और चित्रकूट की सड़कों पर घूमना।
चित्रकूट के 1 दिन के दौरे में आप क्या कर सकते हैं?
यदि आप 1 दिन के दौरे के लिए चित्रकूट जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ बेहतरीन जगहें जिन्हें आप देखना चाहेंगे, वे हैं रामघाट, गुप्त गोदावरी गुफाएँ, कामदगिरी मंदिर, सती अनुसूया मंदिर और हनुमान धारा मंदिर। चित्रकूट में विभिन्न शानदार झरने भी हैं जिन्हें आप अपनी यात्रा के दौरान देख सकते हैं।
चित्रकूट घूमने के लिए सबसे अच्छे महीने कौन से हैं?
चित्रकूट में सर्दियों के महीने (अक्टूबर से मार्च) वाकई सुहावने होते हैं और इस दौरान बहुत से पर्यटक आते हैं, जो कुछ बेहतरीन जगहों को देखने और कई तरह के रोमांच का लुत्फ़ उठाने के लिए काफ़ी है।
चित्रकूट घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?
चित्रकूट मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक स्थान है, जिसमें कुछ सबसे मनमोहक आकर्षण हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। चित्रकूट में 2 दिन बिताना आपकी यात्रा के दौरान कुछ बेहतरीन आकर्षणों का अनुभव करने के लिए काफ़ी है।

I’ve spent over 6 years researching, exploring, and writing about destinations across India. My articles combine firsthand travel experiences, careful research, and practical planning advice to help readers discover new places, choose the right transportation and accommodations, and travel with confidence.











