मुंबई के आसपास घूमने की 9 खूबसूरत जगह
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को लोग “सपनों की नगरी” भी कहते हैं। यहां पर घूमने के लिए काफी सारे पर्यटन स्थल हैं। समुद्र तटों से लेकर हरे- भरे पहाड़ों, किलों और ऐतिहासिक स्थलों तक- मुंबई के आसपास हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास हैं। आज हम आपको मुंबई के आसपास की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने जा सकते हैं।
मुंबई में घूमने की जगह
मुंबई फिल्मों का शहर नहीं, बल्कि यहां घूमने के लिए कई शानदार और आकर्षक स्थान भी हैं। मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया, जुहू बीच जैसे स्थल हर पर्यटक की सूची में होते हैं। इस शहर में इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
1. लोनावला

लोनावला महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जो मुंबई और पुणे के बीच में स्थित हैं। यह जगह अपनी हरियाली से ढकी पहाड़ियों झरनों, घाटियों और ऐतिहासिक गुफाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। खासकर मानसून के मौसम में लोनावला की सुंदरता और भी निखर जाती हैं। अगर आप प्रकृति के बीच में रहकर सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो लोनवला आपके लिए परफेक्ट जगह हैं।
2. अलीबाग

अलीबाग महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित एक खूबसूरत तटीय शहर हैं। ये मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। अलीबाग अपने समुद्र तटों, शांत वातावरण और ऐतिहासिक किलों के लिए प्रसिद्ध हैं। अलबाग एक परफेक्ट वीकेंड डेस्टिनेशन हैं, जहां आप प्रकृति, इतिहास और समुद्री सौंदर्य का आनंद एक साथ उठा सकते हैं।
3. खंडाला

खंडाला महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल हैं। ये पश्चिनी घाट की पहाड़ियों पर स्थित हैं। इस जगह की खासियत यहां की ठंडा मौसम, हरी-भरी पहाड़ियां, सुंदर झरने और मनोरम प्राकृतिक दृश्य हैं। खंडाला प्रकृति प्रेमी, ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए परफेक्ट जगह हैं।
4. माथेरन

माथेरान महाराष्ट्र का छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक हैं। ये रायगढ़ जिले में स्थित हैं। यहां के हरियाली से ढकी हुई पहाड़ियां, गहरी घाटियां और मनोरम दृश्य पर्यटकों को अपनी आकर्षित करती हैं। यह हिल स्टेशन गर्मियों और मानसून के मौसम में घूमने के लिए सबसे ज्यादा अच्छे हैं।
5. कर्नाला पक्षी अभयारण्य

कर्नाल पक्षी अभयारण्य महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित एक प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य हैं। यहां का मुख्य आकर्षण कर्नाल किला हैं, जो एक पहाड़ी पर स्थित हैं और ट्रेकिंग प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। इस अभयारण्य में लगभग 200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां हरे-भरे जंगल, शुद्ध हवा और शांत वातावरण काफी सुकून देता हैं।
6. मालशेज घाट

मालशेज घाट महारष्ट्र का एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। ये सह्याद्रि की पहाड़ियों पर स्थित हैं। यह घाटी घने जंगलों, झरनों, ऊंची पहाड़ियों और हरियाली से भरे दृश्यों के लिए जाना जाता हैं। खासतौर पर मानसून के मौसम में यहां का वातावरण बेहद मनमोहक हो जाता हैं।
7. राजमाची किले

राजमाची किला महाराष्ट्र के लोनावला के पास स्थित एक ऐतिहासिक और प्रसिद्ध किला हैं। यह किला दो प्रमुख किलों- श्रीवर्धन और मनोरंजन से मिलकर बना हैं। यहां से आसपास की घाटियों और पर्वतों का मनोरम दृश्य दिखाई देता हैं। राजमाची न केवल इतिहास में रूचि रखने वालों के लिए, बल्कि प्रकृति प्रमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए भी एक आदर्श स्थल हैं।
8. इगतपुरी

इगतपुर महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। यह स्थान हरी- भरी पहाड़ियों, झरनों और ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां का वैपासना इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां पर लोग मानसिक शांति और ध्यान के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां पर कई ट्रेकिंग स्पॉट्स हैं, जैसे भाटसा डैम, कैमल वैली और करमबेली घाटी।
9. कामशेत

कामशेत मुंबई के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक हैं। ये स्थान खासतौर पर पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां पर कई प्राचीन बौद्ध गुफाएं और किले भी हैं, जैसे-भैरवगढ़ किला और बेडसे गुफाएं, जो इतिहास और संस्कृति में रूचि रखने वालों के लिए आकर्षित करती हैं। यह स्थान प्राकृति प्रेमियों, ट्रेकर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के घूमने के लिए अच्छी जगह हैं।
मुंबई के पास घूमने के लिए बहुत सारी आकर्षक जगहें हैं। प्राकृतिक दुनिया की शांति का आनंद लेने या ऐतिहासिक आकर्षणों पर देश के इतिहास का पता लगाने के लिए शहरी केंद्रों को छोड़ दें। मुंबई से थोड़ी देर दूर रहने से आपको शहर में वापस लौटने के लिए ऊर्जा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कुछ लोग खूबसूरत हिल स्टेशन देखना पसंद करते हैं। यहां इस शहर में और इसके आसपास की कुछ आश्चर्यजनक जगहें हैं; इन रोमांचक स्थलों को देखने के लिए मुंबई की यात्रा की योजना बनाने पर विचार करें।
हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें।
Image Sources: Wikimedia Commons, Facebook, and Pexels
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुंबई के ढलान स्टेशनों के नज़दीक कौन-कौन सी बेहतरीन जगहें हैं, जहाँ मुंबई से रोड ट्रिप के लिए जाया जा सकता है?
मुंबई के नज़दीक रणनीतिक रूप से स्थित दो ऐसी जगहें जो ढलान स्टेशनों की श्रेणी में आती हैं और एक रोड ट्रिप के लिए बेहतरीन हैं, वे हैं लोनावला और खंडाला। सह्याद्रि रेंज में व्यवस्थित, ये कमरे घाटी और पहाड़ों का शानदार नज़ारा देते हैं। लोनावला में पत्थर से बनी बौद्ध गुफाएँ, झीलें, बगीचे और साहसिक यात्रा के लिए बेहतरीन जगहें हैं और खंडाला में रमणीय झरने हैं। डेक्कन की शानदार घाटियों को देखने के लिए कई नज़ारे हैं।
मुंबई के नज़दीक ऐसी कौन-सी बीच जगहें हैं, जो मुंबई से एक छोटी सी ट्रिप के लिए एकदम सही हैं?
यहाँ हम मुंबई से सबसे तेज़ और सबसे लोकप्रिय डे ट्रिप के बारे में बात करेंगे, जैसे कि अलीबाग, काशीद बीच और मुरुद-जंजीरा। अलीबाग में साफ और कम भीड़-भाड़ वाले बीच, पानी की गतिविधियाँ, समुद्री भोजन और कोरलाई किला है। काशीद बीच पर साफ पानी, सफ़ेद रेत, पानी के खेल और मालवणी व्यंजन जैसे स्थानीय भोजन भी मिलते हैं। यहां घूमने लायक जगह है मुरुद-जंजीरा, जो एक किले जैसा है, जिसमें समुद्री किला, अच्छी तरह से बनाए रखा गया साफ समुद्र तट और शानदार दृश्य हैं।
मुंबई से घूमने के लिए कुछ रोमांचक जगहें कौन सी हैं, जहाँ जाने के लिए सिर्फ़ एक दिन की यात्रा करनी होगी?
मुंबई से दिन भर घूमने आने वाले लोगों को आकर्षित करने वाली जगहों की सूची में सबसे ऊपर हैं लोनावाला, खंडाला, अलीबाग, माथेरान हिल स्टेशन और एलीफेंटा गुफाएँ। इन जगहों पर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक किले, गुफाएँ, साथ ही ट्रैकिंग, बोटिंग, दर्शनीय स्थल और अन्य साहसिक और मनोरंजक गतिविधियाँ हैं। ये शहर की व्यस्त ज़िंदगी से छोटे-छोटे ताज़गी भरे ब्रेक के लिए आदर्श हैं।
भारत के हिल स्टेशनों की सूची में से कौन से मुंबई के नज़दीक हैं?
मुंबई के नज़दीक दो मशहूर हिल स्टेशनों में से एक लोनावाला और दूसरा खंडाला है। सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाओं के पश्चिमी घाट में स्थित ये हिल स्टेशन मुंबई से लगभग 130 - 170 किलोमीटर दूर हैं।

I’ve spent over 6 years researching, exploring, and writing about destinations across India. My articles combine firsthand travel experiences, careful research, and practical planning advice to help readers discover new places, choose the right transportation and accommodations, and travel with confidence.











