बच्चों के घूमने के लिए दिल्ली के 10 पर्यटन स्थल

बच्चों के घूमने के लिए दिल्ली के 10 पर्यटन स्थल
Updated Date: 9 June 2025

बच्चों के साथ दिल्ली में घूमने की जगहों की तलाश करेंगे, तो आप पाएंगे कि यह शहर मौज-मस्ती और मनोरंजन का मिला-जुला संगम है। भारत की यह जीवंत राजधानी आपके नन्हे-मुन्नों के साथ मौज-मस्ती और मस्ती भरे दिन की योजना बनाने के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का खजाना है।
शहर आपको दोनों दुनिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदान करेगा, यानी, अतीत के गौरव को दर्शाने वाले आकर्षण और भविष्य की मनोरंजक गतिविधियां भी शामिल हैं। यहां की गतिविधियां मज़ेदार, मनोरंजक और सांस्कृतिक अनुभवों से लेकर साहसिक खेलों तक हैं। तो, चाहे आप बच्चों और परिवार के साथ एक इंटरैक्टिव दिन बिताना चाहते हों या एक सुकून भरा दिन बिताना चाहते हों, दिल्ली में आपके लिए सब कुछ है।


Table Of Content

बच्चों के लिए दिल्ली में घूमने की 10 जगहें

आज हम आपको दिल्ली में बच्चों के साथ घूमने की जगहों के बारे में बताने वाले हैं। यहां आप बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं।

1. नेहरू प्लेनेटेरियम

नेहरू प्लेनेटेरियम दिल्ली में बच्चों के घूमने के लिए काफी अच्छी जगह हैं। खासकर उन बच्चों के लिए जो अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान में रूचि रखते हैं।

नेहरू प्लेनेटेरियम दिल्ली में बच्चों के घूमने के लिए काफी अच्छी जगह हैं। खासकर उन बच्चों के लिए जो अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान में रूचि रखते हैं। प्लेनेटेरियम में अलग- अलग तरह की प्रदर्शनियाँ हैं, जिन्हें बच्चे देख सकते हैं। इसके अलावा अंतरिक्ष से संबंधित अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकते हैं। यहां पर बच्चों के लिए अंतरिक्ष और विज्ञान से संबंधित पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। बच्चे यहां पर शो का भी आनंद ले सकते हैं।

  • स्थान: तीन मूर्ति हाउस, नई दिल्ली
  • समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (सोमवार को बंद)
  • प्रवेश शुल्क:

बच्चे (4-12 वर्ष): ₹50
वयस्क: ₹80

2. वेस्‍ट टू वंडर पार्क

वेस्ट टू वंडर पार्क नई दिल्ली के सराय काले खां स्थित राजीव गांधी स्मृति वन में बना हुआ एक थीम पार्क हैं, जो बच्चों के घूमने के लिए अच्छी जगह हैं।

वेस्ट टू वंडर पार्क नई दिल्ली के सराय काले खां स्थित राजीव गांधी स्मृति वन में बना हुआ एक थीम पार्क हैं, जो बच्चों के घूमने के लिए अच्छी जगह हैं। यहां पर विश्व के सात अजूबों की प्रतिकृतियां वेस्ट मटेरियल से बनाई गई हैं। एफिल टावर, मिस्त्र का पिरामिड,ताजमहल, पीसा का झूलता मीनार सहित सारे अजूबे वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए हैं। आप यहां पर बच्चों के साथ घूमने अवश्य आएं।

  • स्थान: राजीव गांधी स्मृति वन, सराय काले खां, नई दिल्ली
  • समय: सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
  • प्रवेश शुल्क:

3 से 12 वर्ष के बच्चे: ₹25 प्रति व्यक्ति
12 से 65 वर्ष के वयस्क: ₹50 प्रति व्यक्ति

3. म्‍यूजियम ऑफ इल्‍यूजन

म्‍यूजियम ऑफ इल्‍यूजन अगर आप अभ तक नही गए हैं, तो आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। यह दिल्ली के कनॉट प्लेस में हैं।

म्‍यूजियम ऑफ इल्‍यूजन अगर आप अभ तक नही गए हैं, तो आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। यह दिल्ली के कनॉट प्लेस में हैं। आप यहां बच्चों और परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप तरह- तरह की एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। वहीं यहां पर 50 से अधिक प्रदर्शनियां मौजूद हैं, जिन्हें आप यहां पर देख सकते हैं।

  • स्थान: इनर सर्कल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली
  • समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक
  • प्रवेश शुल्क:

बच्चे (3 से 11 वर्ष): ₹520
3 वर्ष से कम आयु के बच्चे: निःशुल्क
वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष और ऊपर): ₹520

4. नेशनल रेल म्‍यूजियम

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित हैं। यह जगह बच्चों और वयस्कों दोनों के घूमने के लिए अच्छी हैं। यहां पर बच्चे तरह-तरह की ऐतिहासिक ट्रेनों को देख सकते हैं।

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित हैं। यह जगह बच्चों और वयस्कों दोनों के घूमने के लिए अच्छी हैं। यहां पर बच्चे तरह-तरह की ऐतिहासिक ट्रेनों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर बच्चे मिनी ट्रेन की सवारी कर सकते हैं। साथ ही आप रेलवे से संबंधित विभिन्न मॉडल, तस्वीरें और इंटरैक्टिव डिस्प्ले भी देख सकते हैं। म्यूजियम में 100 से अधिक ट्रेने मौजूद हैं, जिसमें भाप इंजन, फेयर क्वीन शामिल हैं।

  • स्थान: चाणक्यपुरी, नई दिल्ली
  • समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (सोमवार और राष्ट्रीय अवकाश पर बंद)
  • प्रवेश शुल्क:

वयस्क: ₹50
बच्चे (3-12 वर्ष): ₹10
टॉय ट्रेन की सवारी: ₹20 प्रति व्यक्ति

5. इंडिया गेट

इंडिया गेट नई दिल्ली का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक हैं। यह बच्चों और परिवारों के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी हैं।

इंडिया गेट नई दिल्ली का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक हैं। यह बच्चों और परिवारों के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी हैं। इसके बगल में ही चिल्ड्रन पार्क हैं, जहां बच्चे झूले, स्लाइड और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। शाम को इंडिया गेट का दृश्य काफी खूबसूरत हो जाता हैं। आप यहां पर बच्चों को लेकर घूमने आ सकते हैं।

  • स्थान: राजपथ, इंडिया गेट, नई दिल्ली
  • समय: पूरे दिन खुला
  • प्रवेश शुल्क: निःशुल्क

6. डियर पार्क

डियर पार्क हरियाली से भरपूर बच्चों के लिए एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट हैं। यह पार्क बच्चों को प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को नजदीक से जानने का मौका देता हैं।

डियर पार्क हरियाली से भरपूर बच्चों के लिए एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट हैं। यह पार्क बच्चों को प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को नजदीक से जानने का मौका देता हैं। पार्क में काफी बड़ी संख्या में हिरण मौजूद हैं। बच्चे यहां पर झूला झूल सकते हैं। इसके अलावा आप बच्चों के साथ आउटडोर एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते है।

  • स्थान: हौज़ खास, दक्षिण दिल्ली
  • समय: सुबह 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक
  • प्रवेश शुल्क: निःशुल्क

7. लोधी गार्डन

लोधी गार्डन नई दिल्ली के हरे-भरे ऐतिहासिक स्थलों में से एक हैं। यह जगह बच्चों के साथ घूमने के लिए एक परफेक्ट जगहों में से एक हैं।

लोधी गार्डन नई दिल्ली के हरे-भरे ऐतिहासिक स्थलों में से एक हैं। यह जगह बच्चों के साथ घूमने के लिए एक परफेक्ट जगहों में से एक हैं। इस गार्डन में आपको ऐतिहासिक झील, इमारतें और चारों तरफ हरियाली देखने को मिलेंगी। यहां पर पेड़- पौधे ज्यादा होने की वजह से गर्मीयों में यहां का वातावरण ठंडा रहता हैं। आप यहां पर बच्चों और परिवार के साथ घूमने आ सकते हैं।

  • स्थान: लोधी रोड, नई दिल्ली,
  • समय: सुबह 6:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक।
  • प्रवेश शुल्क: निःशुल्क

8. डॉल म्यूजियम

डॉल म्यूजियम दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित हैं। इसे मशहूर कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लै द्वारा 1965 में बनवाया गया था। यह संग्राहलय 5000 वर्ग में फैला हुआ हैं।

डॉल म्यूजियम दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित हैं। इसे मशहूर कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लै द्वारा 1965 में बनवाया गया था। यह संग्राहलय 5000 वर्ग में फैला हुआ हैं। इसमें 85 से अधिक देशों की 6500 गुड़ियां रखी हुई हैं। बच्चे को यहां पर अगल- अलग देशों की संस्कृति को जानने का मौका मिलता हैं। यह जगह बच्चों के रचनात्मक, सांस्कृतिक और मानसिक विकास के लिए एक आदर्श गंतव्य हैं।

  • स्थान: बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग, नई दिल्ली
  • समय:सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
  • प्रवेश शुल्क:

वयस्कों के लिए: ₹17
12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए: ₹6

9. राष्ट्रीय प्राणी उद्यान

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान जिसे चिड़याघर के नाम से भी जाना जाता हैं। यहां पर जानवरों और पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं। यह बच्चों के लिए वन्यजीवन और संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं।

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान जिसे चिड़याघर के नाम से भी जाना जाता हैं। यहां पर जानवरों और पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं। यह बच्चों के लिए वन्यजीवन और संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। यहां पर आपको 100 से अधिक प्रजातियों के 1000 से अधिक जानवर और पक्षियां देखने को मिलेंगे, जिसमें शेर, हाथी, सफेद बाघ, गैंडा और रंग-बिरंगे पक्षी शामिल हैं। उद्यान में बच्चों के लिए शैक्षिक कार्यक्रम और वन्यजीव संरक्षण से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं, जो बच्चों को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति जागरूक करने में मदद करती हैं।

  • स्थान: मथुरा रोड, नई दिल्ली
  • समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक (शुक्रवार को बंद)
  • प्रवेश शुल्क:

वयस्क: ₹80
बच्चे (5-12 वर्ष): ₹40
बैटरी चालित वाहन की सवारी: ₹100 प्रति व्यक्ति

10. राष्ट्रीय बाल भवन

राष्ट्रीय बाल भवन दिल्ली के आईटीओ में स्थित हैं। यह जगह स्पेशली बच्चों को नजर में रखकर बनाई गई हैं। वहीं इस म्यूजियम में बच्चों के लिए लाइब्रेरी, टॉय ट्रेन, मिनी जू,साइंस म्यूजियम और काफी सारे झूले लगे हुए हैं।

राष्ट्रीय बाल भवन दिल्ली के आईटीओ में स्थित हैं। यह जगह स्पेशली बच्चों को नजर में रखकर बनाई गई हैं। वहीं इस म्यूजियम में बच्चों के लिए लाइब्रेरी, टॉय ट्रेन, मिनी जू,साइंस म्यूजियम और काफी सारे झूले लगे हुए हैं। इसके अलावा बाल भवन में वार्कशाॅप ट्रैकिंग कार्यक्रम, टाॅक शो, कैंप जैसे प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय बाल भवन 5 साल से लेकर 16 तक के बच्चों के घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक हैं।

  • स्थान: कोटला रोड, आईटीओ, नई दिल्ली
  • समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
  • प्रवेश शुल्क:

16 वर्ष तक के बच्चे: निःशुल्क
16 वर्ष से ऊपर (बच्चों के साथ): ₹20 प्रति व्यक्ति

दिल्ली शहर में चुनने के लिए बहुत कुछ है, यहाँ पुरानी और नई संस्कृति का एक बेहतरीन मिश्रण है जो किसी भी दिन को अनोखा और अविस्मरणीय बना देता है। तो, आप किस बात का इंतज़ार कर रहे हैं? बाहर निकलें और अपने सबसे अच्छे दोस्तों के साथ दिल्ली की यात्रा की योजना बनाएँ। इस शहर के कोनों में छिपी दिल्ली की मज़ेदार जगहों को देखने का मौका पाएँ।

हमारी संपादकीय आचार संहिता और कॉपीराइट अस्वीकरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें

Image Sources: Wikimedia Commons, Facebook, and Pexels

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली में बच्चों के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी है?

बच्चों के लिए दिल्ली में नेशनल रेल म्यूज़ियम, नेहरू प्लैनेटेरियम, चिड़ियाघर, बाल भवन और किड्ज़ानिया जैसी जगहें बहुत लोकप्रिय हैं।

क्या दिल्ली चिड़ियाघर बच्चों के लिए उपयुक्त है?

जी हाँ, नेशनल जूलॉजिकल पार्क (दिल्ली चिड़ियाघर) बच्चों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है जहाँ वे विभिन्न जानवरों को देख सकते हैं और प्रकृति के बारे में सीख सकते हैं।

क्या बच्चों के लिए कोई एडवेंचर पार्क है दिल्ली में?

हाँ, दिल्ली और इसके आसपास कई एडवेंचर पार्क हैं जैसे कि वर्ल्ड ऑफ वंडर(नोएडा), अप्पू घर (गुरूग्राम) और एडवेंचर आइलैंड (रोहिणी)।

मैं दिल्ली में वीकेंड कहां बिता सकता हूं?

दिल्ली में वीकेंड पर घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं। इनमें से सबसे अच्छी जगहों को यहाँ सूचीबद्ध किया गया है:
1. ऐतिहासिक जगहें जैसे लाल किला, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, जंतर मंतर
2. परिवार के अनुकूल जगहें जैसे लोटस टेंपल, नेहरू प्लेनेटेरियम, लोदी गार्डन, अक्षरधाम मंदिर
3. शॉपिंग की जगहें जैसे कॉनॉट प्लेस, चांदनी चौक, हौज खास, लाजपत मार्केट, सरोजिनी मार्केट
4. एडवेंचर वाली जगहें जैसे इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन, फ्लाईबॉय एयर सफारी, F9-गो-कार्टिंग, आवारा एडवेंचर फार्म, शिखर एडवेंचर पार्क, कैंप वाइल्ड
5. खाने की जगहें जैसे नॉर्थ कैंपस, हडसन लेन, साउथ कैंपस, पुरानी दिल्ली, पंडारा रोड, नेताजी सुभाष प्लेस, जामा मस्जिद, सीआर पार्क

दिल्ली में सबसे ज़्यादा मज़ेदार जगहें कौन सी हैं?

दिल्ली और उसके आस-पास की कुछ जगहें जहाँ आप सबसे ज़्यादा मज़ा ले सकते हैं, वे हैं: दिल्ली हाट, चंपा गली, वर्ल्ड्स ऑफ़ वंडर, सेलेक्ट सिटी वॉक और दिल्ली आई।

मैं दिल्ली में क्या खरीद सकता हूं?

दिल्ली एनसीआर के मॉल और बाज़ारों में आप जो सबसे अच्छी चीज़ें खरीद सकते हैं, उनमें आभूषण (कुंदन और चांदी), भारतीय अचार, मसाले, चाय, फैशनवियर, परिधान, स्कार्फ, रेशमी वस्त्र, चमड़े के उत्पाद, पीतल के बर्तन, लकड़ी के सामान, घर की सजावट के सामान और चंदन की लकड़ी के सामान शामिल हैं।

Category: Delhi, hindi, Places To Visit

Best Places To Visit In India By Month

Best Places To Visit Outside India By Month